रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

On

मॉस्को। रूस ने गुरुवार को कहा कि पश्चिमी देशों के साथ उसका रिश्ता अब “शीत युद्ध” (कोल्ड वार) जैसा नहीं रहा, बल्कि यह एक “उग्र संघर्ष” (Fiery Conflict) बन चुका है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने पत्रकारों से बातचीत में स्पष्ट किया कि यूरोपीय संघ और नाटो “झूठे आरोप” लगाकर अपने विशाल रक्षा बजट को सही ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।

जखारोवा ने कहा, “मैं शीत युद्ध से तुलना से सहमत नहीं हूं। यहां बहुत समय से ठंड नहीं है, बल्कि आग है। हम पहले से ही संघर्ष के एक अलग रूप में हैं।”

यह बयान ऐसे समय में आया है जब यूक्रेन युद्ध ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूरोप की सबसे घातक लड़ाई का रूप ले लिया है और रूस तथा पश्चिमी देशों के बीच टकराव को 1962 के क्यूबा मिसाइल संकट के बाद सबसे गंभीर स्तर तक पहुंचा दिया है।

पिछले दो महीनों में ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन की अलास्का में हुई शिखर बैठक के बावजूद शांति की संभावना और दूर होती दिख रही है। रूसी सेनाएं यूक्रेन में आगे बढ़ रही हैं, रूस पर नाटो के हवाई क्षेत्र में ड्रोन भेजने के आरोप लग रहे हैं और वाशिंगटन प्रत्यक्ष सैन्य हस्तक्षेप तक की बात कर रहा है।

यूरोपीय देशों के आरोपों पर कि रूस ने नाटो क्षेत्र में घुसपैठ, तोड़फोड़ और साइबर हमले किए हैं, जखारोवा ने पलटवार किया कि ये “बिन आधार के आरोप” हैं और संकेत देते हैं कि नाटो व यूरोपीय संघ रूस के खिलाफ “उकसावे की कार्रवाई” की तैयारी कर रहे हैं।


रूस का दावा है कि पश्चिमी देश उसके खिलाफ सैन्य बजट बढ़ाने और रणनीतिक घेराबंदी को वैध ठहराने के लिए दुष्प्रचार कर रहे हैं। वहीं, अमेरिका, यूरोपीय नेता और यूक्रेन इसे रूस की साम्राज्यवादी विस्तारवादी नीति करार देते हुए हर हाल में रूस को पराजित करने का संकल्प जता रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

मॉस्को। रूस ने गुरुवार को कहा कि पश्चिमी देशों के साथ उसका रिश्ता अब “शीत युद्ध” (कोल्ड वार) जैसा नहीं...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

नोएडा में महिला से 43.17 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से सीएसपी संचालक गिरफ्तार

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा शहर में एक महिला को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर 43.17 लाख...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में महिला से 43.17 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से सीएसपी संचालक गिरफ्तार

दैनिक राशिफल- 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

   मेष- अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता , वेदों की दृष्टि से जीवन, संघर्ष और आशा की शक्ति

वेद का ऋषि परोपकार की महत्ता को समझाते हुए कहता है कि किया गया परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता। वह...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता , वेदों की दृष्टि से जीवन, संघर्ष और आशा की शक्ति

रावण दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक - अनिल रॉयल 

मुजफ्फरनगर। मौहल्ला गांधी कालोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में श्री सनातन धर्म पुरुषार्थी रामलीला कमेटी के तत्वावधान में विजयादशमी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
रावण दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक - अनिल रॉयल 

उत्तर प्रदेश

दशहरा पर हाई अलर्ट: बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित

बरेली। दशहरे के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली मंडल के चार जिलों — बरेली, शाहजहांपुर,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दशहरा पर हाई अलर्ट: बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित

मथुरा में अनोखी परंपरा: रावण की पूजा, 25 सालों से निभाई जा रही श्रद्धा

   मथुरा। मथुरा से चौंकाने वाली लेकिन रोचक खबर सामने आई है। जहां पूरे देश में विजयदशमी पर रावण के पुतले...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मथुरा 
मथुरा में अनोखी परंपरा: रावण की पूजा, 25 सालों से निभाई जा रही श्रद्धा

मुरादाबाद में दांडी स्मारक का अनावरण, भूपेंद्र चौधरी बोले- गांधी के रामराज्य की ओर बढ़ रही सरकार

   मुरादाबाद। मुरादाबाद से अहम खबर सामने आई है। यहां गांधी जयंती के मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में दांडी स्मारक का अनावरण, भूपेंद्र चौधरी बोले- गांधी के रामराज्य की ओर बढ़ रही सरकार

Sambhal में हुआ बुलडोज़र एक्शन: तालाब की ज़मीन से हटाया गया अवैध कब्ज़ा!

संभल। आज दशहरे के दिन, जब पूरे देश में रावण दहन हो रहा है, उसी वक्त संभल ज़िले में बुलडोज़र...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Sambhal में हुआ बुलडोज़र एक्शन: तालाब की ज़मीन से हटाया गया अवैध कब्ज़ा!