शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का 91 साल की उम्र में निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

On

नई दिल्ली। मशहूर शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का गुरुवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही थी। उन्हें कुछ दिन पहले बीएचयू में भर्ती कराया गया था। हालांकि, तबीयत ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। घर लौटने के बाद भी उनकी सेहत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ और गुरुवार सुबह मिर्जापुर में उनका निधन हो गया।

 

और पढ़ें  मेरठ विकास कार्यों की समीक्षा, प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने की बैठक, 24 घंटे बिजली के भी निर्देश

और पढ़ें राज्यपाल से नही मिल पाया जनसुराज का प्रतिनिधि मंडल, कहा सम्राट पर कार्रवाई नहीं तो अदालत जाएंगे

उनके निधन की खबर से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पंडित छन्नूलाल मिश्र का अंतिम संस्कार गुरुवार शाम को बनारस में किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जीवनपर्यंत भारतीय कला और संस्कृति की समृद्धि के लिए समर्पित रहे। उन्होंने शास्त्रीय संगीत को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही भारतीय परंपरा को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने में भी अपना अमूल्य योगदान दिया।

और पढ़ें  कांग्रेस का नया प्लान, AI दुष्प्रचार से निपटने युवा टीम बनाएगी, सोशल मीडिया वॉलेंटियर्स की होगी नियुक्ति

 

यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे सदैव उनका स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होता रहा।" उन्होंने आगे कहा, "साल 2014 में वे वाराणसी सीट से मेरे प्रस्तावक भी रहे थे। शोक की इस घड़ी में मैं उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ओम शांति!" बता दें कि शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का जन्म 3 अगस्त 1936 को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के हरिहरपुर में हुआ था। पंडित छन्नूलाल मिश्र किराना और बनारस घराने के प्रमुख गायक थे। उन्होंने महज छह वर्ष की आयु में अपने पिता पंडित बद्री प्रसाद मिश्र से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा ली और नौ वर्ष की आयु में उस्ताद गनी अली साहब से खयाल गायकी की बारीकियां सीखीं। उनके दादा, गुदई महाराज शांता प्रसाद, एक प्रसिद्ध तबला वादक थे, जिनसे उन्हें संगीत विरासत में मिला था। 





 

लेखक के बारे में

नवीनतम

रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

मॉस्को। रूस ने गुरुवार को कहा कि पश्चिमी देशों के साथ उसका रिश्ता अब “शीत युद्ध” (कोल्ड वार) जैसा नहीं...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

नोएडा में महिला से 43.17 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से सीएसपी संचालक गिरफ्तार

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा शहर में एक महिला को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर 43.17 लाख...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में महिला से 43.17 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से सीएसपी संचालक गिरफ्तार

दैनिक राशिफल- 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

   मेष- अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता , वेदों की दृष्टि से जीवन, संघर्ष और आशा की शक्ति

वेद का ऋषि परोपकार की महत्ता को समझाते हुए कहता है कि किया गया परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता। वह...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता , वेदों की दृष्टि से जीवन, संघर्ष और आशा की शक्ति

रावण दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक - अनिल रॉयल 

मुजफ्फरनगर। मौहल्ला गांधी कालोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में श्री सनातन धर्म पुरुषार्थी रामलीला कमेटी के तत्वावधान में विजयादशमी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
रावण दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक - अनिल रॉयल 

उत्तर प्रदेश

दशहरा पर हाई अलर्ट: बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित

बरेली। दशहरे के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली मंडल के चार जिलों — बरेली, शाहजहांपुर,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दशहरा पर हाई अलर्ट: बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित

मथुरा में अनोखी परंपरा: रावण की पूजा, 25 सालों से निभाई जा रही श्रद्धा

   मथुरा। मथुरा से चौंकाने वाली लेकिन रोचक खबर सामने आई है। जहां पूरे देश में विजयदशमी पर रावण के पुतले...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मथुरा 
मथुरा में अनोखी परंपरा: रावण की पूजा, 25 सालों से निभाई जा रही श्रद्धा

मुरादाबाद में दांडी स्मारक का अनावरण, भूपेंद्र चौधरी बोले- गांधी के रामराज्य की ओर बढ़ रही सरकार

   मुरादाबाद। मुरादाबाद से अहम खबर सामने आई है। यहां गांधी जयंती के मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में दांडी स्मारक का अनावरण, भूपेंद्र चौधरी बोले- गांधी के रामराज्य की ओर बढ़ रही सरकार

Sambhal में हुआ बुलडोज़र एक्शन: तालाब की ज़मीन से हटाया गया अवैध कब्ज़ा!

संभल। आज दशहरे के दिन, जब पूरे देश में रावण दहन हो रहा है, उसी वक्त संभल ज़िले में बुलडोज़र...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Sambhal में हुआ बुलडोज़र एक्शन: तालाब की ज़मीन से हटाया गया अवैध कब्ज़ा!