राष्ट्रपति मुर्मू ने पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर जताया दुख, कहा- शास्त्रीय संगीत के लिए अपूरणीय क्षति

On

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के मशहूर गायक और पद्म विभूषण से सम्मानित पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर दुख जताया। उन्होंने पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन को भारतीय संगीत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "शास्त्रीय संगीत के सुविख्यात गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन से भारतीय संगीत की अपूरणीय क्षति हुई है। बनारस घराने की इस महान संगीत-विभूति ने शास्त्रीय गायन को नए आयाम दिए।

 

और पढ़ें कमर्शियल गैस सिलेंडर 16 रुपये तक महंगा, नई दरें लागू

और पढ़ें इंडिगो ने किया एलान, पांच साल बाद भारत और चीन के बीच फिर से शुरू होंगी उड़ानें

अनेक सम्मानों सहित उन्हें पद्म विभूषण से भी अलंकृत किया गया था। मैं उनके प्रियजनों और प्रशंसकों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं।" राष्ट्रपति के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री और रक्षा मंत्री समेत कई नेताओं ने पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर दुख जताया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "महान शास्त्रीय संगीतज्ञ पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन अत्यंत दुःखद है। खयाल, ठुमरी और भजन से लेकर कजरी और चैती तक अपनी गायकी का प्रभाव छोड़ने वाले छन्नूलाल के संगीत की गूंज बनारस की गलियों और भवनों से लेकर खेतों की मेड़ों तक सुनाई देती है।

और पढ़ें इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मिला जबरदस्त सपोर्ट, 1.15 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आए -अश्विनी वैष्णव

 

उनकी आवाज में रामचरितमानस और कबीर के भजन आज भी घर-घर में लोकप्रिय हैं। उनका निधन संगीत जगत में एक अपूरणीय क्षति है। बाबा विश्वनाथ पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।" रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "भारतीय शास्त्रीय संगीत के आकाश में एक अनमोल सितारे के रूप में चमकने वाले 'पद्म विभूषण' से अलंकृत पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन संगीत और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

 

उन्होंने अपने साधना-पूर्ण जीवन से न केवल शास्त्रीय संगीत को समृद्ध किया बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया। उनका योगदान संगीत साधकों और कला प्रेमियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों व अनगिनत प्रशंसकों को धैर्य प्रदान करें।" उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "भारतीय शास्त्रीय संगीत के मर्मज्ञ, 'पद्म विभूषण' प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र का निधन अत्यंत दुःखद एवं शास्त्रीय संगीत विधा की अपूरणीय क्षति है।

 

उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। आपने अपना पूरा जीवन भारतीय शास्त्रीय गीत-संगीत के उत्थान में समर्पित कर दिया। आपका गायन कला साधकों के लिए एक प्रेरणा है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति व उनके शोकाकुल परिजनों, अनुयायियों एवं प्रशंसकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।" यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर लिखा, "भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान विभूति, 'पद्म विभूषण' से अलंकृत प्रख्यात गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है एवं शास्त्रीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

 

प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों व उनके प्रशंसकों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य व संबल प्रदान करें।" भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, "'पद्म विभूषण' से सम्मानित, भारतीय शास्त्रीय संगीत की महान विभूति, प्रख्यात गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है एवं शास्त्रीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों व उनके प्रशंसकों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।" 



 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

मॉस्को। रूस ने गुरुवार को कहा कि पश्चिमी देशों के साथ उसका रिश्ता अब “शीत युद्ध” (कोल्ड वार) जैसा नहीं...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

नोएडा में महिला से 43.17 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से सीएसपी संचालक गिरफ्तार

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा शहर में एक महिला को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर 43.17 लाख...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में महिला से 43.17 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से सीएसपी संचालक गिरफ्तार

दैनिक राशिफल- 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

   मेष- अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता , वेदों की दृष्टि से जीवन, संघर्ष और आशा की शक्ति

वेद का ऋषि परोपकार की महत्ता को समझाते हुए कहता है कि किया गया परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता। वह...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता , वेदों की दृष्टि से जीवन, संघर्ष और आशा की शक्ति

रावण दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक - अनिल रॉयल 

मुजफ्फरनगर। मौहल्ला गांधी कालोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में श्री सनातन धर्म पुरुषार्थी रामलीला कमेटी के तत्वावधान में विजयादशमी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
रावण दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक - अनिल रॉयल 

उत्तर प्रदेश

दशहरा पर हाई अलर्ट: बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित

बरेली। दशहरे के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली मंडल के चार जिलों — बरेली, शाहजहांपुर,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दशहरा पर हाई अलर्ट: बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित

मथुरा में अनोखी परंपरा: रावण की पूजा, 25 सालों से निभाई जा रही श्रद्धा

   मथुरा। मथुरा से चौंकाने वाली लेकिन रोचक खबर सामने आई है। जहां पूरे देश में विजयदशमी पर रावण के पुतले...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मथुरा 
मथुरा में अनोखी परंपरा: रावण की पूजा, 25 सालों से निभाई जा रही श्रद्धा

मुरादाबाद में दांडी स्मारक का अनावरण, भूपेंद्र चौधरी बोले- गांधी के रामराज्य की ओर बढ़ रही सरकार

   मुरादाबाद। मुरादाबाद से अहम खबर सामने आई है। यहां गांधी जयंती के मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में दांडी स्मारक का अनावरण, भूपेंद्र चौधरी बोले- गांधी के रामराज्य की ओर बढ़ रही सरकार

Sambhal में हुआ बुलडोज़र एक्शन: तालाब की ज़मीन से हटाया गया अवैध कब्ज़ा!

संभल। आज दशहरे के दिन, जब पूरे देश में रावण दहन हो रहा है, उसी वक्त संभल ज़िले में बुलडोज़र...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Sambhal में हुआ बुलडोज़र एक्शन: तालाब की ज़मीन से हटाया गया अवैध कब्ज़ा!