संघ प्रमुख मोहन भागवत बोले: "भारत की एकता सर्वसमावेशक, आत्मनिर्भरता ही भविष्य का मार्ग"

On

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि देश की एकता का भाव सर्वसमावेशक है और यही हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है, परंतु समाज, देश और संस्कृति के स्तर पर हम सब एक हैं।



डॉ. भागवत यहां के रेशिमबाग मैदान में संघ की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ पर आयोजित विजयादशमी उत्सव को संबोधित कर रहे थे। मंच पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रांत संघचालक दीपक तामशेट्टीवार और नागपुर महानगर संघचालक राजेश लोया प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

संघ प्रमुख ने हाल ही में हुए पहलगाम हमले का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज में दुःख और आक्रोश की लहर थी, परंतु सरकार की कड़ी प्रतिक्रिया और समाज की एकता से यह साबित हुआ कि भारत संकट के समय और भी अधिक संगठित होता है।



डॉ. भागवत ने कहा कि भारत की एकात्म दृष्टि ही विश्व को समस्याओं का शाश्वत समाधान दे सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य बदलते रहते हैं पर राष्ट्र सदा रहता है। हमें अपनी एकता के आधार को कभी नहीं भूलना चाहिए।

वैश्विक परिस्थितियों का हवाला देते हुए डॉ. भागवत ने आत्मनिर्भरता को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया परस्पर निर्भरता से चलती है, लेकिन हमें मजबूरी नहीं, विकल्प के रूप में आत्मनिर्भर बनना होगा। इसके लिए स्वदेशी और स्वावलंबन ही एकमात्र मार्ग है।



उन्होंने समाज में संघ कार्य के प्रति बढ़ती जागरूकता और सहभागिता की सराहना की। उन्होंने बताया कि नई पीढ़ी में देशभक्ति और संस्कृति के प्रति आस्था निरंतर बढ़ रही है। सामाजिक संस्थाएं और अनेक व्यक्ति सेवाकार्य में आगे आ रहे हैं।

संघ प्रमुख ने शाखाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि शाखाएं समाज में सद्गुण और सामूहिकता का वातावरण बनाती हैं। स्वयंसेवक शाखा के माध्यम से अपने आचरण में सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं, यही संघ की आत्मा है।

उल्लेखनीय है कि संघ अपनी स्थापना की 100वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस कारण संघ के स्वयंसेवकों के लिए यह विजयादशमी उत्सव विशेष महत्व रखता है। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने विजयादशमी के ही दिन 27 सिंतबर 1925 को नागपुर में संघ की स्थापना की थी।





 

 

और पढ़ें  मेरठ विकास कार्यों की समीक्षा, प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने की बैठक, 24 घंटे बिजली के भी निर्देश

लेखक के बारे में

नवीनतम

रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

मॉस्को। रूस ने गुरुवार को कहा कि पश्चिमी देशों के साथ उसका रिश्ता अब “शीत युद्ध” (कोल्ड वार) जैसा नहीं...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

नोएडा में महिला से 43.17 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से सीएसपी संचालक गिरफ्तार

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा शहर में एक महिला को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर 43.17 लाख...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में महिला से 43.17 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से सीएसपी संचालक गिरफ्तार

दैनिक राशिफल- 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

   मेष- अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता , वेदों की दृष्टि से जीवन, संघर्ष और आशा की शक्ति

वेद का ऋषि परोपकार की महत्ता को समझाते हुए कहता है कि किया गया परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता। वह...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता , वेदों की दृष्टि से जीवन, संघर्ष और आशा की शक्ति

रावण दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक - अनिल रॉयल 

मुजफ्फरनगर। मौहल्ला गांधी कालोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में श्री सनातन धर्म पुरुषार्थी रामलीला कमेटी के तत्वावधान में विजयादशमी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
रावण दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक - अनिल रॉयल 

उत्तर प्रदेश

दशहरा पर हाई अलर्ट: बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित

बरेली। दशहरे के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली मंडल के चार जिलों — बरेली, शाहजहांपुर,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दशहरा पर हाई अलर्ट: बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित

मथुरा में अनोखी परंपरा: रावण की पूजा, 25 सालों से निभाई जा रही श्रद्धा

   मथुरा। मथुरा से चौंकाने वाली लेकिन रोचक खबर सामने आई है। जहां पूरे देश में विजयदशमी पर रावण के पुतले...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मथुरा 
मथुरा में अनोखी परंपरा: रावण की पूजा, 25 सालों से निभाई जा रही श्रद्धा

मुरादाबाद में दांडी स्मारक का अनावरण, भूपेंद्र चौधरी बोले- गांधी के रामराज्य की ओर बढ़ रही सरकार

   मुरादाबाद। मुरादाबाद से अहम खबर सामने आई है। यहां गांधी जयंती के मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में दांडी स्मारक का अनावरण, भूपेंद्र चौधरी बोले- गांधी के रामराज्य की ओर बढ़ रही सरकार

Sambhal में हुआ बुलडोज़र एक्शन: तालाब की ज़मीन से हटाया गया अवैध कब्ज़ा!

संभल। आज दशहरे के दिन, जब पूरे देश में रावण दहन हो रहा है, उसी वक्त संभल ज़िले में बुलडोज़र...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Sambhal में हुआ बुलडोज़र एक्शन: तालाब की ज़मीन से हटाया गया अवैध कब्ज़ा!