हर परिवार सालाना पांच हजार रुपये का खादी का सामान खरीदे- अमित शाह

On

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वदेशी को बढ़ावा देने और साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर परिवार से हर साल 5,000 रुपये का खादी का सामान खरीदने की अपील की है।


और पढ़ें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें वित्तीय अनुशासन के बिना सैन्य शक्ति को नहीं बनाए रखा जा सकता- राजनाथ सिंह

शाह ने यहां खादी ग्रामोद्योग भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर गुरुवार को खादी महोत्सव 2025 की शुरुआत करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी के अभियान में कई ऐसे विचारों को चुना जो भविष्य के भारत का नक्शा तैयार करने में महत्वपूर्ण साबित हुये। उसी में दो बड़े विचार स्वदेशी और खादी थे। दोनों को आजादी की लड़ाई से अलग नहीं किया जा सकता।

और पढ़ें केंद्र ने दी 57 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी, अब पिछड़े और सीमावर्ती क्षेत्रों में भी मिलेगा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ


उन्होंने कहा कि बहुत लंबे समय तक इन दोनों विचारों को भुला दिया गया था लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें पुनर्जीवित किया है। उन्होंने कहा, "इन दोनों अभियानों को सफल करने के लिए मैं आज देश की जनता से अपील करता हूं कि हर परिवार कम से कम 5,000 रुपये का खादी (का सामान) सालान खरीदे। चाहे आप चादर या तकिये का खोल ले लीजिये, चाहे पर्दे या तौलिये। ये चीजें जब आप खरीदते हैं तो आप किसी के लिए रोजगार का कारण बनते हैं। और जब आप स्वदेशी का व्रत अपनाते हैं तो 2047 तक भारत को दुनिया में सर्वोच्च स्थान तक ले जाने के लिए एक महत्वाकांक्षी अभियान के साथ अपने-आप को जोड़ते हैं।"


उन्होंने लोगों से खादी और स्वेदशी के अभियान को ताकत देने तथा अपने स्वभाव का हिस्सा बनाने की अपील की और कहा कि हमें ये दोनों अभियान अगली पीढ़ी को भी देकर जाना चाहिये।
खादी महोत्सव के दौरान दो अक्टूबर से पांच नवंबर तक खादी के सभी सामानों पर 20 प्रतिशत और खादी ग्रामोद्योग के तहत बने अन्य सामानों पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।


शाह ने कहा कि मोदी के प्रयासों के कारण फिर से खादी एक प्रकार से जन-जन की उपयोग की चीज बनी है। उसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि 2014 से आज तक खादी में कई गुणा की बढ़ोतरी हुई। आज खादी ग्रामोद्योग का टर्नओवर 1.70 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। हजारों परिवारों ने तय किया कि हमारे परिवार में कोई विदेशी वस्तु का उपयोग नहीं होगा। हजारों-लाखों दुकानदारों ने तय किया है कि हमारी दुकान में विदेशी माल की बिक्री नहीं होगी।







लेखक के बारे में

नवीनतम

रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

मॉस्को। रूस ने गुरुवार को कहा कि पश्चिमी देशों के साथ उसका रिश्ता अब “शीत युद्ध” (कोल्ड वार) जैसा नहीं...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

नोएडा में महिला से 43.17 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से सीएसपी संचालक गिरफ्तार

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा शहर में एक महिला को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर 43.17 लाख...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में महिला से 43.17 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से सीएसपी संचालक गिरफ्तार

दैनिक राशिफल- 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

   मेष- अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता , वेदों की दृष्टि से जीवन, संघर्ष और आशा की शक्ति

वेद का ऋषि परोपकार की महत्ता को समझाते हुए कहता है कि किया गया परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता। वह...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
परोपकार कभी निष्फल नहीं जाता , वेदों की दृष्टि से जीवन, संघर्ष और आशा की शक्ति

रावण दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक - अनिल रॉयल 

मुजफ्फरनगर। मौहल्ला गांधी कालोनी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में श्री सनातन धर्म पुरुषार्थी रामलीला कमेटी के तत्वावधान में विजयादशमी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
रावण दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक - अनिल रॉयल 

उत्तर प्रदेश

दशहरा पर हाई अलर्ट: बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित

बरेली। दशहरे के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली मंडल के चार जिलों — बरेली, शाहजहांपुर,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दशहरा पर हाई अलर्ट: बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित

मथुरा में अनोखी परंपरा: रावण की पूजा, 25 सालों से निभाई जा रही श्रद्धा

   मथुरा। मथुरा से चौंकाने वाली लेकिन रोचक खबर सामने आई है। जहां पूरे देश में विजयदशमी पर रावण के पुतले...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मथुरा 
मथुरा में अनोखी परंपरा: रावण की पूजा, 25 सालों से निभाई जा रही श्रद्धा

मुरादाबाद में दांडी स्मारक का अनावरण, भूपेंद्र चौधरी बोले- गांधी के रामराज्य की ओर बढ़ रही सरकार

   मुरादाबाद। मुरादाबाद से अहम खबर सामने आई है। यहां गांधी जयंती के मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में दांडी स्मारक का अनावरण, भूपेंद्र चौधरी बोले- गांधी के रामराज्य की ओर बढ़ रही सरकार

Sambhal में हुआ बुलडोज़र एक्शन: तालाब की ज़मीन से हटाया गया अवैध कब्ज़ा!

संभल। आज दशहरे के दिन, जब पूरे देश में रावण दहन हो रहा है, उसी वक्त संभल ज़िले में बुलडोज़र...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
Sambhal में हुआ बुलडोज़र एक्शन: तालाब की ज़मीन से हटाया गया अवैध कब्ज़ा!