संघ की ज्योति पूरे राष्ट्र को आलोकित कर रही - केशव प्रसाद मौर्य

On

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज से ठीक सौ वर्ष पहले 1925 में नागपुर में प्रज्ज्वलित हुई संघ की ज्योति आज एक शताब्दी का अखंड प्रकाश बनकर न केवल पूरे राष्ट्र को आलोकित कर रही है, बल्कि समूची दुनिया का ध्यान भी बटोर रही है।

केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की सेवा, सेवा से समरसता और समरसता से राष्ट्र-निर्माण - यही इन सौ वर्ष की अनुशासित साधना का मूल है। एक स्वयंसेवक के नाते मैं पक्के तौर पर यह कह सकता हूं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राष्ट्रनिर्माण का वह महायज्ञ है जिसमें करोड़ों स्वयंसेवकों ने अपना जीवन अर्पित कर राष्ट्र को अनवरत नई चेतना व नई दिशा दी है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमा पर संकट हो, आपदा हो या अकाल, बाढ़ हो या महामारी - स्वयंसेवकों की अनवरत सेवा हर बार आशा का एक दीप बनी। श्रीरामजन्मभूमि आंदोलन के माध्यम से सांस्कृतिक पुनर्जागरण का उद्घोष हुआ और स्वदेशी जागरण मंच के संकल्प से आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त हुआ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने व्यक्ति नहीं, व्यक्तित्व गढ़े। आज संघ की इस पावन परंपरा के उज्ज्वल प्रतीक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हैं जो भारत की सांस्कृतिक और आर्थिक अस्मिता को वैश्विक पटल पर नया गौरव दिलाने का महती कार्य कर रहे हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा कि यह कहने में मुझे कोई अतिशयोक्ति नहीं कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतवर्ष के भविष्य का दीप स्तम्भ है। यह संस्कारों की यात्रा है, राष्ट्र निष्ठा की साधना है और माँ भारती के प्रति अटूट समर्पण की एक अमर गाथा है। विश्व के सबसे बड़े ग़ैर-सरकारी स्वयंसेवी संगठन की एक शताब्दी के इस अमूल्य क्षण का साक्षी बनना मेरे जैसे स्वयंसेवक के लिए गर्व और भावुक होने का सुअवसर है।

समस्त स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

सहारनपुर: साधु बनकर झपटमारी करने वाले दो भाइयों को छुटमलपुर से सोने के कुंडल के साथ गिरफ्तार ये भी पढ़ें  सहारनपुर: साधु बनकर झपटमारी करने वाले दो भाइयों को छुटमलपुर से सोने के कुंडल के साथ गिरफ्तार

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

यूपी के रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं के लिए बनेंगे 1,680 नए शौचालय : अपर्णा यादव

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक अहम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी के रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं के लिए बनेंगे 1,680 नए शौचालय : अपर्णा यादव

चित्तौड़गढ़ में स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, दहल उठा पूरा इलाका

   चित्तौड़गढ़। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन स्थित रीको औद्योगिक क्षेत्र में मेहरून इंडस्ट्री केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो...
Breaking News  देश-प्रदेश  राजस्थान 
चित्तौड़गढ़ में स्थित केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, दहल उठा पूरा इलाका

मेरठ का कपसाड़ कांड: मुख्य आरोपी घोषित हुआ नाबालिग, अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJ Board) में होगी मामले की सुनवाई

मेरठ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चर्चित मेरठ कपसाड़ कांड में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। सोमवार को न्यायालय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ का कपसाड़ कांड: मुख्य आरोपी घोषित हुआ नाबालिग, अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJ Board) में होगी मामले की सुनवाई

बोर्ड परीक्षाओं के तनाव को दूर करने पीएम मोदी ने बच्चों को दिए सफलता के मंत्र: 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण का दूसरा अध्याय जारी

नई दिल्ली: बोर्ड परीक्षाओं की घड़ी नजदीक आते ही छात्रों के मन में व्याप्त तनाव और घबराहट को दूर करने...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
बोर्ड परीक्षाओं के तनाव को दूर करने पीएम मोदी ने बच्चों को दिए सफलता के मंत्र: 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें संस्करण का दूसरा अध्याय जारी

टी20 वर्ल्ड कप में महामुकाबले पर सस्पेंस बरकरार: क्या भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान? लाहौर से लेकर इस्लामाबाद तक बढ़ी हलचल

खेल डेस्क: क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े रोमांच यानी भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मुकाबले पर एक बार...
Breaking News  खेल  राष्ट्रीय 
टी20 वर्ल्ड कप में महामुकाबले पर सस्पेंस बरकरार: क्या भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान? लाहौर से लेकर इस्लामाबाद तक बढ़ी हलचल

उत्तर प्रदेश

यूपी के रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं के लिए बनेंगे 1,680 नए शौचालय : अपर्णा यादव

   लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक अहम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी के रेलवे स्टेशनों पर महिलाओं के लिए बनेंगे 1,680 नए शौचालय : अपर्णा यादव

मेरठ का कपसाड़ कांड: मुख्य आरोपी घोषित हुआ नाबालिग, अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJ Board) में होगी मामले की सुनवाई

मेरठ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चर्चित मेरठ कपसाड़ कांड में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। सोमवार को न्यायालय...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ का कपसाड़ कांड: मुख्य आरोपी घोषित हुआ नाबालिग, अब जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJ Board) में होगी मामले की सुनवाई

मुरादाबाद में AIMIM अध्यक्ष शौकत अली के 'हम दो, हमारे दो दर्जन' नारे से मचा सियासी घमासान, भड़की भाजपा, हिंदू संगठनों ने भी घेरा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के एक बेहद विवादित बयान ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में AIMIM अध्यक्ष शौकत अली के 'हम दो, हमारे दो दर्जन' नारे से मचा सियासी घमासान, भड़की भाजपा, हिंदू संगठनों ने भी घेरा

रामपुर में सीओ का जातिगत टिप्पणी वाला वीडियो वायरल, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीएम और डीजीपी से की गिरफ्तारी की मांग

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की मिलक तहसील से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला प्रकाश में आया है,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
रामपुर में सीओ का जातिगत टिप्पणी वाला वीडियो वायरल, सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीएम और डीजीपी से की गिरफ्तारी की मांग