सहारनपुर: विधवा महिला ने युवक पर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की रहने वाली एक विधवा महिला ने एक युवक पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने और करीब 20 लाख रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता के अनुसार वह अपने जीवन यापन के लिए कार को किराये पर चलवाती थी। इसी दौरान मई 2024 में मोहित नामक युवक से संपर्क हुआ, जिसने कार को बुकिंग पर चलाने का प्रस्ताव दिया। आरोप है कि 12 मई 2024 को युवक ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी। आरोपी ने कई बार अलग-अलग स्थानों के होटलों में ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक शोषण किया और वीडियो बनाता रहा। इस दौरान आरोपी ने ऑनलाइन व नकद रूप में लगभग 10 लाख रुपये वसूल लिए। पीड़िता के अनुसार बाद में आरोपी ने शादी का झांसा दिया और अपने परिवार को भी उसके घर भेजा। शादी के नाम पर आरोपी ने दोबारा करीब 10 लाख रुपये, सोने के जेवरात और एक मोबाइल फोन भी ले लिया। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने मना कर दिया और उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसके पास धमकियों की कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद हैं। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां