इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मिला जबरदस्त सपोर्ट, 1.15 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव आए -अश्विनी वैष्णव

On

नई दिल्ली। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत सरकार को 1.15 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इस स्कीम को देश में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योजना बनाए जाने के दौरान निर्धारित लक्ष्यों की तुलना में प्रस्तावों में निवेश, रोजगार और उत्पादन लक्ष्य कई गुना अधिक है।

 

और पढ़ें वित्तीय अनुशासन के बिना सैन्य शक्ति को नहीं बनाए रखा जा सकता- राजनाथ सिंह

और पढ़ें 'बाढ़ हो या भूकंप... सेवा परमो धर्म के आदर्श से प्रेरित है संघ', उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने की प्रशंसा

वैष्णव ने कहा, "इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के लिए एप्लीकेशन विंडो 30 सितंबर को बंद हो गई है और हमें इस योजना के तहत 1,15,351 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।" उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने इस योजना के तहत लगभग 59,000 करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त करने की परिकल्पना की है और कैपिटल इक्विपमेंट सेगमेंट के लिए एप्लीकेशन विंडो अभी भी खुली है।

और पढ़ें रक्षा मंत्री की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी, 'सर क्रीक में हिमाकत की तो इतिहास और भूगोल बदल जाएंगे'

 

केंद्रीय कैबिनेट ने मार्च 2025 में 22,919 करोड़ रुपए के बजट के साथ छह वर्षों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को मंजूरी दी थी। इस योजना का उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम में बड़े निवेश आकर्षित करना, क्षमता विकसित करके घरेलू मूल्य संवर्धन (डीएवी) और भारतीय कंपनियों को ग्लोबल वैल्यू चेन (जीवीसी) के साथ इंटीग्रेट करके एक मजबूत कंपोनेंट इकोसिस्टम विकसित करना है। इस स्कीम में सरकार द्वारा भारतीय मैन्युफैक्चरर्स को विभिन्न श्रेणियों के कंपोनेंट्स और सब-असेंबली के लिए अलग-अलग तरह के प्रोत्साहन प्रदान किए जाएंगे, जिससे वे टेक्नोलॉजिकल क्षमताएं और स्केल को हासिल कर पाएं।

 

इस स्कीम के अंतर्गत 59,350 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करने, 4,56,500 करोड़ रुपये का उत्पादन करने तथा 91,600 लोगों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार और अनेक अप्रत्यक्ष नौकरियां सृजित करने की योजना बनाई है, जिससे देश तेजी से इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग में आगे बढ़ सके। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी सचिव एस कृष्णन ने कहा कि प्रस्तावों में 1.41 लाख लोगों के लिए रोजगार सृजन की प्रतिबद्धता कंपनियों ने जताई है, जबकि योजना के तहत 91,600 लोगों के लिए रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है। 






लेखक के बारे में

नवीनतम

आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो हादसे, 12 लोग डूबे, दो की मौत

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुरुवार को दो अलग-अलग हादसों में 12 लोग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो हादसे, 12 लोग डूबे, दो की मौत

विजयदशमी पर बोले योगी आदित्यनाथ – रामायण-महाभारत के खल पात्र आज भी नए रूप में मौजूद !

गोरखपुर, - मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज को बांटने वाली, सुरक्षा पर खतरा पैदा करने वाली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  गोरखपुर 
विजयदशमी पर बोले योगी आदित्यनाथ – रामायण-महाभारत के खल पात्र आज भी नए रूप में मौजूद !

रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

मॉस्को। रूस ने गुरुवार को कहा कि पश्चिमी देशों के साथ उसका रिश्ता अब “शीत युद्ध” (कोल्ड वार) जैसा नहीं...
अंतर्राष्ट्रीय 
रूस का कहना है- "यह कोई शीत युद्ध नहीं, पश्चिम के साथ उग्र संघर्ष है"

नोएडा में महिला से 43.17 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से सीएसपी संचालक गिरफ्तार

नोएडा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा शहर में एक महिला को साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट कर 43.17 लाख...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में महिला से 43.17 लाख की साइबर ठगी, राजस्थान से सीएसपी संचालक गिरफ्तार

दैनिक राशिफल- 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

   मेष- अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार

उत्तर प्रदेश

आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो हादसे, 12 लोग डूबे, दो की मौत

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुरुवार को दो अलग-अलग हादसों में 12 लोग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो हादसे, 12 लोग डूबे, दो की मौत

विजयदशमी पर बोले योगी आदित्यनाथ – रामायण-महाभारत के खल पात्र आज भी नए रूप में मौजूद !

गोरखपुर, - मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज को बांटने वाली, सुरक्षा पर खतरा पैदा करने वाली...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  गोरखपुर 
विजयदशमी पर बोले योगी आदित्यनाथ – रामायण-महाभारत के खल पात्र आज भी नए रूप में मौजूद !

दशहरा पर हाई अलर्ट: बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित

बरेली। दशहरे के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बरेली मंडल के चार जिलों — बरेली, शाहजहांपुर,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
दशहरा पर हाई अलर्ट: बरेली मंडल के चार जिलों में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित

मथुरा में अनोखी परंपरा: रावण की पूजा, 25 सालों से निभाई जा रही श्रद्धा

   मथुरा। मथुरा से चौंकाने वाली लेकिन रोचक खबर सामने आई है। जहां पूरे देश में विजयदशमी पर रावण के पुतले...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  मथुरा 
मथुरा में अनोखी परंपरा: रावण की पूजा, 25 सालों से निभाई जा रही श्रद्धा