अमेरिका के गाजा पीस प्लान पर हमास सहमत, ट्रंप ने इजराइल को गाजा में कार्रवाई तत्काल रोकने को कहा

On

वॉशिंगटन। अमेरिका के गाजा शांति प्रस्ताव पर फिलिस्तीनी मिलिशिया संगठन हमास सहमत हो गया है। हमास ने शांति प्रस्ताव के तहत जीवित या मृत, सभी इजरायली बंधकों को रिहा करने की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से हमास के लिए शांति प्रस्ताव स्वीकार करने को लेकर डेडलाइन दिए जाने के कुछ देर बाद ही हमास ने इसकी घोषणा की।जिसके बाद ट्रंप ने इजराइल को गाजा में तुरंत बमबारी रोकने को कहा है।

हमास ने संकेत दिया है कि वह तुरंत मध्यस्थता वार्ता में शामिल होने के लिए तैयार है जिसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने संतोष व्यक्त करते हुए ट्रुथ सोशल पर लिखा, "हमास की ओर से जारी बयान के आधार पर मेरा मानना है कि वे स्थायी शांति के लिए तैयार हैं।" ट्रंप ने इसराइल की तरफ से गाजा पर बमबारी तुरंत रोके जाने की जरूरत बताई है जिससे जल्द से जल्द बंधकों को सुरक्षित निकाला जा सके।

शांति वार्ता में शामिल होने को तैयारः हमास

हमास की तरफ से कहा गया है कि ट्रंप के गाजा प्लान पर विस्तृत चर्चा के लिए मध्यस्थों के माध्यम से तत्काल वार्ता में शामिल होने के लिए तैयार है। हमास ने यह भी दोहराया कि वह गाजा का प्रशासन 'स्वतंत्र तकनीकी विशेषज्ञों की फिलिस्तीनी संस्था को सौंपने के लिए तैयार है। हमास ही अब तक गाजा का प्रशासन चलाता था।

द टाइम्स आफ इजराइल के मुताबिक योजना में निर्धारित शर्तों के अनुसार हमास शेष बचे सभी 48 बंधकों को रिहा करने के लिए तैयार है, जिसके तहत उन्हें स्थायी युद्ध विराम लागू होने के 72 घंटों के भीतर रिहा किया जाएगा और बदले में उन्हें 2,000 से अधिक फिलिस्तीनी सुरक्षा कैदियों तथा मारे गए गाजावासियों के शवों के साथ रिहा किया जाएगा। इसके बाद इजरायल गाजा से अपनी वापसी का पहला चरण पूरा करेगा।

हमास को ट्रंप की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हमास को रविवार शाम 6 बजे तक इजरायल के साथ शांति समझौते पर पहुंचने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि हमास को गाजा प्लान को स्वीकार कर इजरायली बंधकों को रिहा करने का आखिरी मौका दिया जा रहा है, अगर वह इस पर सहमति नहीं जताता है तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।

बीते दिनों अमेरिका दौरे पर गए इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की ट्रंप से अमेरिकी शांति योजना पर बातचीत हुई जिसमें दोनों के बीच इसे लेकर सहमति बनी थी। 30 सितंबर को मिस्र, जॉर्डन, कतर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, तुर्की, इंडोनेशिया और पाकिस्तान ने संयुक्त बयान जारी कर ट्रंप के गाजा पीस प्लान का समर्थन किया था।

अमेरिका के गाजा पीस प्लान के तहत हमास को तुरंत 48 इजराइली बंधकों को छोड़ना होगा, जिनमें लगभग 20 जीवित माने जा रहे हैं। इसके साथ ही उसे सत्ता और हथियार छोड़ने होंगे। जबकि इजराइल, गाजा में अपनी कार्रवाई रोक कर अधिकांश क्षेत्रों से पीछे हटेगा, सैकड़ों फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा और मानवीय मदद तथा पुनर्निर्माण की अनुमति देगा। गाजा के लगभग 20 लाख फिलिस्तीनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रशासन लागू होगा।

अक्टूबर 2023 में इजराइल पर हमास के आतंकी हमले के बाद से इजराइल ने गाजा में जो सैन्य कार्रवाई शुरू की, जिसने पूरे मध्य पूर्व को प्रभावित किया है।

बीस सूत्री गाजा पीस प्लान में क्या है खासः-इजराइल गाजा में तुरंत सैन्य अभियान रोक कर चरणबद्ध तरीके से सेना को हटाएगा।

-हमास 72 घंटे के भीतर सभी बंधकों को रिहा करेगा।

-इजराइल अपने यहां आजीवन कारावास की सजा पाए 250 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा। इसके अलावा हिरासत में लिए गए 1700 गाजावासियों की भी रिहाई होगी।-हमास के जो सदस्य शांतिपूर्वक साथ रहने की शपथ लेंगे, उन्हें माफी दी जाएगी।-गाजा में बड़े पैमाने पर मानवीय सहायता के रूप में रोजाना कम से कम 600 ट्रक राहत सामग्री पहुंचेंगे।-गाजा की शासन व्यवस्था में हमास को कोई भूमिका नहीं मिलेगी और सभी आतंकी सुरंगें व सैन्य ढांचे नष्ट किए जाएंगे।

-गाजा का प्रशासन फिलिस्तीनी तकनीकी विशेषज्ञों के हाथों में होगा, जिसे एक अंतरराष्ट्रीय समिति की निगरानी में चलाया जाएगा। -गाजा को आतंक मुक्त क्षेत्र बनाया जाएगा।

-गाजा का पुनर्निर्माण और विकास कार्य शुरू होगा।

-इजराइल न तो गाजा का विलय करेगा और न ही स्थायी कब्जा।-अमेरिका, इजराइल-फिलिस्तीन विवाद के राजनीतिक समाधान पर बातचीत को आगे बढ़ाएगा।



 

और पढ़ें इंडिगो ने किया एलान, पांच साल बाद भारत और चीन के बीच फिर से शुरू होंगी उड़ानें






और पढ़ें फिलिस्तीनी अध्यक्ष महमूद अब्बास ने गाजा डील की प्रगति को बताया रचनात्मक, स्थायी शांति की उम्मीद जताई

 

 

और पढ़ें अमेरिकी दबाव के बीच पुतिन ने की मोदी की तारीफ, भारत-रूस व्यापार असंतुलन पर दिया जोर

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही कर रही- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने और संविधान विरोधी कार्य...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही कर रही-  अखिलेश यादव

फर्रूखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 2 लोगों के उड़े चीथड़े, 5 घायल

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फर्रूखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 2 लोगों के उड़े चीथड़े, 5 घायल

बरेली में हिंसा के आरोपी डॉ. नफीस खां के 'रजा पैलेस' पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में हाल ही में हुए बवाल के बाद प्रशासन ने आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली में हिंसा के आरोपी डॉ. नफीस खां के 'रजा पैलेस' पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

दैनिक राशिफल- 5 अक्टूबर 2025, रविवार

मेष : व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। अधिकारी वर्ग से...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 5 अक्टूबर 2025, रविवार

"श्रद्धा: विश्वास का वह दीप जो अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाए"

मन की वह अनुभूति जो किसी के प्रति सर्वोच्च विश्वास स्थापित करती है श्रद्धा कहलाती है। भगवान का कल्याणकारी स्वरूप...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
"श्रद्धा: विश्वास का वह दीप जो अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाए"

उत्तर प्रदेश

सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही कर रही- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने और संविधान विरोधी कार्य...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही कर रही-  अखिलेश यादव

फर्रूखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 2 लोगों के उड़े चीथड़े, 5 घायल

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फर्रूखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 2 लोगों के उड़े चीथड़े, 5 घायल

बरेली में हिंसा के आरोपी डॉ. नफीस खां के 'रजा पैलेस' पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में हाल ही में हुए बवाल के बाद प्रशासन ने आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली में हिंसा के आरोपी डॉ. नफीस खां के 'रजा पैलेस' पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देते हुए इस दिन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज