बरेली में हिंसा के आरोपी डॉ. नफीस खां के 'रजा पैलेस' पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

On

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में हाल ही में हुए बवाल के बाद प्रशासन ने आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने आईएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और बवाल के आरोपी डॉ. नफीस खां के जखीरा स्थित बरातघर 'रजा पैलेस' पर बुलडोजर कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी रही।

 

और पढ़ें टीवीएस शोरूम मालिक की हत्या का खुलासा, महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय ने रची थी साज़िश

और पढ़ें बिजनौर में विजयादशमी पर 60 फीट ऊंचा रावण, 150 मेले और 1500 पुलिसकर्मी तैनात, होगा भव्य दहन समारोह

कार्रवाई से पहले प्रशासन ने बिजली कनेक्शन काटा, उसके बाद बीडीए की टीम तीन बुलडोज़रों के साथ पहुंची और अवैध हिस्से को ध्वस्त कर दिया। रजा पैलेस को डॉ. नफीस खां और उनके साझेदार शोहेब बेग की संपत्ति बताया गया है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, यह इमारत वक्फ या सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के तहत बनाई गई थी। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस फोर्स, पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि हिंसा और उपद्रव में शामिल लोगों की अवैध संपत्तियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें प्रयागराज के सोरांव में मुठभेड़ के दौरान गौतस्कर घायल,तमंचा और कारतूस बरामद, साथी फरार

 

इससे पहले, पुलिस मौलाना तौकीर रजा, डॉ. नफीस खां और नदीम खां को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। साथ ही, नफीस की मार्केट को भी बवाल के बाद सील कर दिया गया था। उधर, फाइक इंक्लेव में फरहत खां के मकान पर भी प्रशासन ने कार्रवाई की। बीडीए द्वारा दिए गए नोटिस की अवधि समाप्त होने के बाद शनिवार को टीम ने मकान पर पहुंचकर गेट का ताला तोड़ प्रशासनिक ताला लगाकर मकान को सील कर दिया।

 

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि रजा पैलेस पर यह बिल्कुल वैधानिक कार्रवाई चल रही है। एसपी सिटी मानुष पारीक का कहना है कि यह विकास प्राधिकरण की तरफ से यह रेगुलर कार्यवाही है। यह नियम के अनुसार है। पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैनात है। शांति व्यवस्था कायम है। यह कार्यवाही स्वतंत्रतपूर्ण ढंग से हो रही है। पुलिस यहां पर कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए मौजूद है।


 

लेखक के बारे में

नवीनतम

सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही कर रही- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने और संविधान विरोधी कार्य...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही कर रही-  अखिलेश यादव

फर्रूखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 2 लोगों के उड़े चीथड़े, 5 घायल

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फर्रूखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 2 लोगों के उड़े चीथड़े, 5 घायल

बरेली में हिंसा के आरोपी डॉ. नफीस खां के 'रजा पैलेस' पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में हाल ही में हुए बवाल के बाद प्रशासन ने आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली में हिंसा के आरोपी डॉ. नफीस खां के 'रजा पैलेस' पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

दैनिक राशिफल- 5 अक्टूबर 2025, रविवार

मेष : व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। अधिकारी वर्ग से...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 5 अक्टूबर 2025, रविवार

"श्रद्धा: विश्वास का वह दीप जो अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाए"

मन की वह अनुभूति जो किसी के प्रति सर्वोच्च विश्वास स्थापित करती है श्रद्धा कहलाती है। भगवान का कल्याणकारी स्वरूप...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
"श्रद्धा: विश्वास का वह दीप जो अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाए"

उत्तर प्रदेश

सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही कर रही- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने और संविधान विरोधी कार्य...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही कर रही-  अखिलेश यादव

फर्रूखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 2 लोगों के उड़े चीथड़े, 5 घायल

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फर्रूखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 2 लोगों के उड़े चीथड़े, 5 घायल

बरेली में हिंसा के आरोपी डॉ. नफीस खां के 'रजा पैलेस' पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में हाल ही में हुए बवाल के बाद प्रशासन ने आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली में हिंसा के आरोपी डॉ. नफीस खां के 'रजा पैलेस' पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देते हुए इस दिन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज