फर्रूखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 2 लोगों के उड़े चीथड़े, 5 घायल

On

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। थाना कादरी गेट क्षेत्र के सेंट्रल जेल चौराहा, आईटीआई मार्ग के पास स्थित 'द सन क्लासेज लाइब्रेरी' के ग्राउंड फ्लोर पर अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट इतना भयानक था कि दो लोगों के मौके पर ही चीथड़े उड़ गए, जबकि पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

और पढ़ें बरेली में विजयादशमी और शुक्रवार की नमाज़ को लेकर कड़ी सुरक्षा, एसपी अंशिका वर्मा ने किया फ्लैग मार्च

और पढ़ें टीवीएस शोरूम मालिक की हत्या का खुलासा, महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय ने रची थी साज़िश

विस्फोट के प्रभाव का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बिल्डिंग के टुकड़े 80 मीटर दूर तक जाकर गिरे और मानव अंग करीब 50 मीटर की दूरी पर बिखरे मिले। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास की इमारतें तक कांप उठीं। घटनास्थल पर कोहराम मच गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कुछ ही समय में दमकल विभाग की तीन गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं।

और पढ़ें झांसी में किसानों ने डूबते ट्रैक्टर को बचाया, वीडियो हुआ वायरल

 

इसके बाद घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लोहिया ले जाया गया। शुरुआती जांच में दो छात्रों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि घटना में घायल पांचों बच्चों का इलाज जारी है। घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है, जब कोचिंग सेंटर में पढ़ाई चल रही थी। विस्फोट के तुरंत बाद मलबे में दबे छात्रों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें गूंजने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। बचाव कार्य में जुटी टीमों ने मलबे से कई छात्रों को बाहर निकाला। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल और सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय सहित कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद रहीं। धमाके के कारणों पर अभी स्पष्टता नहीं है। प्रारंभिक अनुमान से लाइब्रेरी के नीचे सेप्टिक टैंक में मीथेन गैस रिसाव से ब्लास्ट की बात कही जा रही है। फिलहाल घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। 



 

 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही कर रही- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने और संविधान विरोधी कार्य...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही कर रही-  अखिलेश यादव

फर्रूखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 2 लोगों के उड़े चीथड़े, 5 घायल

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फर्रूखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 2 लोगों के उड़े चीथड़े, 5 घायल

बरेली में हिंसा के आरोपी डॉ. नफीस खां के 'रजा पैलेस' पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में हाल ही में हुए बवाल के बाद प्रशासन ने आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली में हिंसा के आरोपी डॉ. नफीस खां के 'रजा पैलेस' पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

दैनिक राशिफल- 5 अक्टूबर 2025, रविवार

मेष : व्यवसायिक अभ्युदय भी होगा और प्रसन्नताएं भी बढ़ेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। अधिकारी वर्ग से...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 5 अक्टूबर 2025, रविवार

"श्रद्धा: विश्वास का वह दीप जो अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाए"

मन की वह अनुभूति जो किसी के प्रति सर्वोच्च विश्वास स्थापित करती है श्रद्धा कहलाती है। भगवान का कल्याणकारी स्वरूप...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
"श्रद्धा: विश्वास का वह दीप जो अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाए"

उत्तर प्रदेश

सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही कर रही- अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने और संविधान विरोधी कार्य...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए तानाशाही कर रही-  अखिलेश यादव

फर्रूखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 2 लोगों के उड़े चीथड़े, 5 घायल

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फर्रूखाबाद के कोचिंग सेंटर में जोरदार धमाका, 2 लोगों के उड़े चीथड़े, 5 घायल

बरेली में हिंसा के आरोपी डॉ. नफीस खां के 'रजा पैलेस' पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में हाल ही में हुए बवाल के बाद प्रशासन ने आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
बरेली में हिंसा के आरोपी डॉ. नफीस खां के 'रजा पैलेस' पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त

वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देते हुए इस दिन...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज