वाल्मीकि जयंती पर यूपी में सार्वजनिक अवकाश, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देते हुए इस दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। पहले यह निबंधित अवकाश था, लेकिन अब 7 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को पूरे प्रदेश में सरकारी दफ्तरों, स्कूल-कॉलेजों और बैंकों में छुट्टी रहेगी। शासन ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी करते हुए महर्षि वाल्मीकि जयंती को राज्य स्तर पर मान्यता दी है।

 

और पढ़ें बिहार चुनाव: नामांकन रद्द होने से महागठबंधन को बड़ा झटका, पर्चा हुआ खारिज; NDA प्रत्याशी को वॉकओवर

और पढ़ें किशोरी अपहरण केस का खुलासा: भाई को डराकर की थी हवाई फायरिंग, पुलिस ने किशोरी को किया बरामद; 2 गिरफ्तार, मुख्य अभियुक्त फरार

योगी सरकार ने वाल्मीकि जयंती पर पूरे प्रदेश में अवकाश की घोषणा करते हुए कहा है कि इस दिन अब सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। पहले वाल्मीकि जयंती निबंधित अवकाश की श्रेणी में थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सप्ताह पहले श्रावस्ती में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति के प्रकाशस्तंभ हैं और समाज में समरसता के प्रतीक हैं, इसलिए इस दिन को विशेष महत्व दिया जाएगा।

और पढ़ें कुशीनगर में तेज रफ्तार बस पलटी, जयपुर से बिहार जा रहे 22 यात्री घायल

 

राज्य के कार्मिक विभाग ने शनिवार को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि 7 अक्तूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और विभागों में पूरी तरह छुट्टी रहेगी। गौरतलब है कि 17 दिसंबर 2024 को जारी वर्ष 2025 की अवकाश सूची में महर्षि वाल्मीकि जयंती को निबंधित अवकाशों में शामिल किया गया था।

 

निबंधित अवकाश का अर्थ होता है कि कर्मचारी अपनी इच्छा से वर्ष में कुछ छुट्टियां चुन सकते हैं। लेकिन, अब इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। हालांकि, आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह अवकाश नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत नहीं माना जाएगा। उल्लेखनीय है कि महर्षि वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने लंबे समय से इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी। सरकार के इस फैसले का वाल्मीकि समाज ने स्वागत किया है। 




 

लेखक के बारे में

नवीनतम

लालू यादव केंद्र सरकार पर भड़के, कहा - छठ पर ट्रेन चलवाने की बात निकली झूठ

पटना। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार को व्रतियों के नहाय खाय से शुरू होने वाला है। इससे...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
लालू यादव केंद्र सरकार पर भड़के, कहा - छठ पर ट्रेन चलवाने की बात निकली झूठ

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, मानवाधिकार उल्लंघन पर जताई नाखुशी

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत ने तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र...
अंतर्राष्ट्रीय  राष्ट्रीय 
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, मानवाधिकार उल्लंघन पर जताई नाखुशी

वनडे में भारत ने हारा लगातार 18वां टॉस, आखिरी जीत थी 15 नवंबर 2023 को

सिडनी। भारत ने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में टॉस गंवाया। इसी के साथ टीम इंडिया ने...
खेल 
वनडे में भारत ने हारा लगातार 18वां टॉस, आखिरी जीत थी 15 नवंबर 2023 को

एफएटीएफ ने पाकिस्तान को चेताया: ग्रे लिस्ट से बाहर, लेकिन आतंक वित्तपोषण पर निगरानी जरूरी

पेरिस। वैश्विक आतंक वित्तपोषण पर नजर रखने वाली संस्था ‘फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स’ (एफएटीएफ) ने कहा है कि पाकिस्तान को...
अंतर्राष्ट्रीय 
एफएटीएफ ने पाकिस्तान को चेताया: ग्रे लिस्ट से बाहर, लेकिन आतंक वित्तपोषण पर निगरानी जरूरी

पीएम मोदी ने दी छठपूजा की शुभकामनाएं, कहा- सादगी और संयम का प्रतीक है ये विराट उत्सव

नई दिल्ली। आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ शनिवार से शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने दी छठपूजा की शुभकामनाएं, कहा- सादगी और संयम का प्रतीक है ये विराट उत्सव

उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा - अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार के निकट बीती देर शाम एक बाइक...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा - अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी

मेरठ सेंट्रल मार्केट में आज होगा ध्वस्तीकरण, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने कसी कमर

मेरठ। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मेरठ के सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की तैयारी कर ली है। आज शनिवार...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट में आज होगा ध्वस्तीकरण, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने कसी कमर

योगी का बड़ा निर्णय - सभी जिलों में बनेगा ‘जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी’ का पद, औषधि निरीक्षकों की संख्या होगी दोगुनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से औषधि नियंत्रण...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी का बड़ा निर्णय - सभी जिलों में बनेगा ‘जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी’ का पद, औषधि निरीक्षकों की संख्या होगी दोगुनी

मुरादाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके वालों के पहुंचने से पहले ससुराल पक्ष फरार, दहेज हत्या का आरोप

Moradabad News: मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया। सूर्यनगर निवासी विवाहिता...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत: मायके वालों के पहुंचने से पहले ससुराल पक्ष फरार, दहेज हत्या का आरोप