कुशीनगर में तेज रफ्तार बस पलटी, जयपुर से बिहार जा रहे 22 यात्री घायल

On

कुशीनगर। छठ महापर्व के लिए जयपुर से अपने घर लौट रहे यात्रियों के लिए गुरुवार की सुबह भयावह रही। जयपुर से बिहार के मधुबनी जा रही तेज रफ्तार लग्जरी बस कुशीनगर में एनएच28 पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 22 यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह घटना बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास चौरसिया मैरेज हाल के नजदीक हुई, जिससे वहां से गुजर रहे लोगों की भी सांस थम गई। हादसे के समय बस में सवार यात्री चीख-पुकार करने लगे।

 

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में शराब के नशे में युवक पर धारदार हथियार से हमला, तीन गिरफ्तार

और पढ़ें दिवाली बोनस कम मिलने पर टोल कर्मियों ने कर दी बगावत, उठा दिए बूम बैरियर, कंपनी को लगी 30 लाख की चोट

बस में सवार लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को सुरक्षित निकालने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हादसे में करीब 22 यात्री घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोने के कारण बस पलट गई, जिससे यात्रियों की चीख-पुकार मच गई और कई लोग घायल हो गए।

और पढ़ें संभल में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप: लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग हुए घायल

 

 

साथ ही बस पलटने के कारण यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे के बाद वाहनों का आवागमन बाधित हु।आ पुलिस ने घटनास्थल पर यातायात को नियंत्रित किया और घायल यात्रियों को निकालने के लिए तत्काल राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारण एनएच28 पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से इसे जल्दी बहाल कर दिया गया। छठ के पर्व और आगामी बिहार चुनाव के लिए जयपुर समेत देश के सभी कोनों में रोजगार या पढ़ाई के लिए रह रहे लोग अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में बुधवार रात जयपुर से भी कई लोग बस के माध्यम से बिहार के लिए रवाना हुए थे, लेकिन उन्हें कहां पता था कि बीच रास्ते में ऐसा कुछ हो जाएगा। 


 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

तमिल संगीत जगत में शोक की लहर: मशहूर संगीतकार एमसी सबेश का 68 वर्ष की उम्र में निधन

Tamil Composer MC Sabesh Passes Away: तमिल सिनेमा के लिए गुरुवार का दिन गहरे दुख की खबर लेकर आया। मशहूर...
मनोरंजन 
तमिल संगीत जगत में शोक की लहर: मशहूर संगीतकार एमसी सबेश का 68 वर्ष की उम्र में निधन

Tata Nexon 2025: जबरदस्त फीचर्स, दमदार इंजन और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ, जानिए क्यों यह SUV सबकी फेवरेट

अगर आप रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए एक पावरफुल और स्टाइलिश कॉम्पैक्ट SUV की तलाश में हैं जो शहर में...
ऑटोमोबाइल 
Tata Nexon 2025: जबरदस्त फीचर्स, दमदार इंजन और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ, जानिए क्यों यह SUV सबकी फेवरेट

मुजफ्फरनगरः मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया

मुज़फ़्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया

शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में बहन कमला देवी के साथ भाई दूज का सादगी से मनाया पर्व

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाई-बहन के प्यार और स्नेह का प्रतीक पर्व भाई दूज...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में बहन कमला देवी के साथ भाई दूज का सादगी से मनाया पर्व

मुज़फ्फरनगर में दीपावली की कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच घायल, एक गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर। थाना रतनपुरी क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर में दीपावली के दिन हुई मामूली कहासुनी ने गुरुवार को खूनी संघर्ष का...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में दीपावली की कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच घायल, एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में बहन कमला देवी के साथ भाई दूज का सादगी से मनाया पर्व

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाई-बहन के प्यार और स्नेह का प्रतीक पर्व भाई दूज...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में बहन कमला देवी के साथ भाई दूज का सादगी से मनाया पर्व

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगा ‘प्रबल इंजन की सरकार’ वाला पोस्टर, सपा का नया राजनीतिक संदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पोस्टरवार छिड़ गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगा ‘प्रबल इंजन की सरकार’ वाला पोस्टर, सपा का नया राजनीतिक संदेश

मेरठ में तेज रफ्तार कार ने स्विगी डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, हादसे में युवक घायल

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बाइक सवार डिलीवरी बॉय को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में तेज रफ्तार कार ने स्विगी डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, हादसे में युवक घायल

बुलंदशहर में डायल-112 की गाड़ी खुद पड़ी बीमार, ट्रैक्टर से खींचकर ले जानी पड़ी- वीडियो वायरल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां पुलिस की आपातकालीन सेवा...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में डायल-112 की गाड़ी खुद पड़ी बीमार, ट्रैक्टर से खींचकर ले जानी पड़ी- वीडियो वायरल