मुख्यमंत्री योगी का अग्निशमन विभाग पुनर्गठन का निर्देश, आपदा प्रबंधन में होगा सुधार

On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रदेश में बढ़ती जनसंख्या, औद्योगिक विस्तार और शहरीकरण की गति को देखते हुए अग्निशमन विभाग की संरचना को अधिक सशक्त, आधुनिक तथा जनसुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि फायर सर्विस को केवल आग बुझाने तक सीमित न रखकर इसे आपदा प्रबंधन, रेस्क्यू ऑपरेशन और आपात सेवाओं के समेकित स्वरूप में विकसित किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी गुरुवार को यहां एक बैठक में अग्निशमन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री केनिर्देशों के बाद विभाग में राजपत्रित संवर्ग के 98 तथा अराजपत्रित संवर्ग के लगभग 922 नए पद सृजित होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इससे जनपद, रीजनल और मुख्यालय स्तर पर फायर सर्विस की कार्यक्षमता और जनसेवा क्षमता को नई मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने विभागीय कैडर रिव्यू की आवश्यकता जताते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक रीजन में स्पेशलाइज्ड यूनिट गठित की जाए, जो केमिकल, बॉयोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल दुर्घटनाओं तथा सुपर हाईराइज बिल्डिंग जैसी परिस्थितियों से निपटने में सक्षम हो। मुख्यमंत्री ने फायर सर्विस को अत्याधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित जनशक्ति से सुसज्जित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में विभाग में नए पदों के सृजन पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग की प्रशासनिक क्षमता और वित्तीय पारदर्शिता बढ़ाने के लिए प्रत्येक जनपद में अकाउंट कैडर स्थापित किया जाए। साथ ही, राज्य अग्निशमन प्रशिक्षण महाविद्यालय में अतिरिक्त पद सृजित कर प्रशिक्षण एवं अनुसंधान की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले में फायर एवं आपात सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। एक्सप्रेस-वे पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक 100 किलोमीटर की दूरी पर फायर टेंडर सहित एक छोटी फायर चौकी स्थापित की जाए, ताकि दुर्घटना की स्थिति में गोल्डन ऑवर के भीतर राहत व बचाव कार्य प्रारंभ किया जा सके।

बैठक में बताया गया कि नई ऑपरेशनल इकाइयों के रूप में कुशीनगर, आजमगढ़, श्रावस्ती, कानपुर नगर, अयोध्या, अलीगढ़, मुरादाबाद, चित्रकूट और सोनभद्र एयरपोर्ट पर अग्निशमन सेवाओं की समुचित जनशक्ति पहले ही तैनात की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फायर सर्विस जनता के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा से सीधे जुड़ा हुआ विभाग है। इसकी संरचना ऐसी होनी चाहिए, जो हर परिस्थिति में त्वरित, कुशल और उत्तरदायी प्रतिक्रिया देने में सक्षम हो। उन्होंने कहा कि विभाग के पुनर्गठन की प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी की जाए, ताकि इसका लाभ शीघ्र जनता तक पहुँच सके।




और पढ़ें अमरोहा में दीपों का समंदर: झिलमिल रोशनी और आतिशबाजी से जगमगाया पूरा शहर, हर गली में गूंजा उल्लास

 

 

और पढ़ें बिहार चुनाव 2025, राजद के 143 उम्मीदवारों की सूची जारी, तेजस्वी यादव राघोपुर से लड़ेंगे चुनाव

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारनपुर में 19 चीनी मिलें गन्ना पेराई के लिए तैयार, अक्टूबर के अंत से शुरू होगी पेराई

सहारनपुर।  सहारनपुर के गन्ना उपायुक्त ओम प्रकाश सिंह ने आज बताया कि गन्ना विभाग ने सभी चीनी मिलों का   कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में 19 चीनी मिलें गन्ना पेराई के लिए तैयार, अक्टूबर के अंत से शुरू होगी पेराई

नोएडा के जारचा में नाली विवाद हत्या मामला: एक आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

नोएडा। गौतमबुद्व नगर के थाना जारचा क्षेत्र के गांव सैंथली में दीपावली के दिन नाली के पानी को लेकर हुए...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा के जारचा में नाली विवाद हत्या मामला: एक आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

देवबंद में भाई दूज पर भाईयों ने बहनों से कराया मंगल तिलक, सड़कों पर रही भारी भीड़

देवबंद (सहारनपुर)। भाई दूज के पर्व पर भाइयों ने अपनी बहनों के यहां पहुंचकर बहनों से मंगल तिलक कराया और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में भाई दूज पर भाईयों ने बहनों से कराया मंगल तिलक, सड़कों पर रही भारी भीड़

नोएडा पुलिस ने दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल व गांजा बरामद

नोएडा। गौतमबुद्व नगर कमिश्नरेट पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से मोटरसाइकिल,...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा पुलिस ने दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल, मोबाइल व गांजा बरामद

ग्रेटर नोएडा लुक्सर जेल में भाई दूज पर बहनों ने भाईयों को लगाया टीका, कारागार में विशेष व्यवस्था

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के ग्रेटर नोएडा क्षेत्र स्थित लुक्सर जेल में इस वर्ष भी भाई दूज के अवसर पर...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा लुक्सर जेल में भाई दूज पर बहनों ने भाईयों को लगाया टीका, कारागार में विशेष व्यवस्था

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में 19 चीनी मिलें गन्ना पेराई के लिए तैयार, अक्टूबर के अंत से शुरू होगी पेराई

सहारनपुर।  सहारनपुर के गन्ना उपायुक्त ओम प्रकाश सिंह ने आज बताया कि गन्ना विभाग ने सभी चीनी मिलों का   कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में 19 चीनी मिलें गन्ना पेराई के लिए तैयार, अक्टूबर के अंत से शुरू होगी पेराई

देवबंद में भाई दूज पर भाईयों ने बहनों से कराया मंगल तिलक, सड़कों पर रही भारी भीड़

देवबंद (सहारनपुर)। भाई दूज के पर्व पर भाइयों ने अपनी बहनों के यहां पहुंचकर बहनों से मंगल तिलक कराया और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद में भाई दूज पर भाईयों ने बहनों से कराया मंगल तिलक, सड़कों पर रही भारी भीड़

शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में बहन कमला देवी के साथ भाई दूज का सादगी से मनाया पर्व

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाई-बहन के प्यार और स्नेह का प्रतीक पर्व भाई दूज...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में बहन कमला देवी के साथ भाई दूज का सादगी से मनाया पर्व

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगा ‘प्रबल इंजन की सरकार’ वाला पोस्टर, सपा का नया राजनीतिक संदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पोस्टरवार छिड़ गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगा ‘प्रबल इंजन की सरकार’ वाला पोस्टर, सपा का नया राजनीतिक संदेश