उत्तर प्रदेश बनेगा औद्योगिक केंद्र, सैटेलाइट ऑफिस होंगे निवेश का सेतु- योगी 

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार को राज्य को रफ्तार देने के लिए और निवेशकों को सहूलियत देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब देश के पांच प्रमुख महानगरों मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और नई दिल्ली में ‘इन्वेस्ट यूपी’ के सैटेलाइट इन्वेस्टमेंट प्रमोशन ऑफिस खोले जाएंगे। इसका उद्देश्य देश के बड़े औद्योगिक केंद्रों से पूंजी निवेश को सीधे यूपी तक लाना और निवेशकों को राज्य की नीतियों एवं संभावनाओं से जोड़ना है।

 

और पढ़ें बागपत एसपी ने पहचान छिपाकर परखी पुलिस की कार्यप्रणाली, होमगार्ड ने नहीं पहचाना – शिकायत दर्ज करने से किया इनकार

और पढ़ें पीएम मोदी बोले: ब्रह्मोस की ताकत ने विदेशों को खरीदने पर मजबूर किया

मुख्यमंत्री योगी पहले ही इन्वेस्ट यूपी के पुनर्गठन प्रस्ताव को हरी झंडी दे चुके हैं। इसी क्रम में इन सैटेलाइट ऑफिसों की स्थापना किए जाने का प्रस्ताव है, जो राज्य में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देंगे। प्रत्येक ऑफिस में एक जनरल मैनेजर, एक असिस्टेंट जनरल मैनेजर, दो उद्यमी मित्र, दो एग्जीक्यूटिव और दो ऑफिस असिस्टेंट की टीम कार्य करेगी। सभी पांचों कार्यालयों पर कुल 12 करोड़ रुपये से अधिक की वार्षिक धनराशि व्यय होने का अनुमान है। सरकार की योजना के अनुसार, प्रत्येक शहर का सैटेलाइट ऑफिस अपनी भौगोलिक और औद्योगिक विशेषता के अनुरूप रणनीतिक क्षेत्रों पर केंद्रित रहेगा। मुंबई ऑफिस वित्तीय सेवाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर, फिनटेक और ईएसजी फंड पर ध्यान देगा।

और पढ़ें राहुल गांधी ने अनूठे अंदाज़ में मनाई दिवाली, पुरानी दिल्ली के ऐतिहासिक 'घंटेवाला' पर बनाए लड्डू-इमरती, दुकान मालिक ने दिया शादी का न्योता

 

बेंगलुरु ऑफिस जीसीसी, एयरोस्पेस, सेमीकंडक्टर, ईवी और डीपटेक सेक्टर पर फोकस करेगा। हैदराबाद ऑफिस फार्मा, डेटा सेंटर, हेल्थटेक और एंटरप्राइज सैस उद्योगों पर केंद्रित रहेगा। चेन्नई ऑफिस ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल और हार्डवेयर निर्माण उद्योगों में निवेश आकर्षित करेगा। नई दिल्ली ऑफिस समर्पित इन्वेस्ट यूपी एवं एशिया-यूरोपीय संघ सुविधा कार्यालय के रूप में कार्य करेगा। सरकार का यह कदम निवेशकों से नजदीकी संवाद बढ़ाने और राज्य की ‘ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस’ की छवि को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि उत्तर प्रदेश अब केवल उपभोक्ता राज्य नहीं, बल्कि निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बन चुका है। सैटेलाइट ऑफिस इस दिशा में सेतु का काम करेंगे। इन सैटेलाइट ऑफिसों के माध्यम से उत्तर प्रदेश देश के शीर्ष औद्योगिक केंद्रों में अपनी स्थायी मौजूदगी दर्ज करेगा और वैश्विक निवेश मानचित्र पर एक नई पहचान बनाएगा। 

 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

सहारपुर में कार-बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

सहारपुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्रान्तर्गत नोशेरा रोड पर कार व बाइक की हुयी आमने-सामने की भीषण टक्कर में बाइक सवार एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारपुर में कार-बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

शामली में पूर्व दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर की जमीन पर दबंगों ने कब्जा करने की कोशिश

शामली। क्षेत्र के लिसाढ़ में दिल्ली पुलिस के पूर्व सब इंस्पेक्टर की जमीन पर कुछ दबंग कब्जा करने की कोशिश...
शामली 
शामली में पूर्व दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर की जमीन पर दबंगों ने कब्जा करने की कोशिश

सहारनपुर पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार किए

सहारनपुर। थाना सदर बाजार मिशन शक्ति एण्टी रोमियों टीम ने कार का शीशा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार किए

Maruti Ertiga 2025 नई सस्ती फैमिली MPV लॉन्च, जानिए कीमत माइलेज EMI और फीचर्स, अब सिर्फ ₹1.5 लाख डाउन पेमेंट में

अगर आप भी अपनी फैमिली के लिए एक ऐसी कार ढूंढ रहे हैं जो सस्ती हो, माइलेज में बेहतरीन हो...
ऑटोमोबाइल 
Maruti Ertiga 2025 नई सस्ती फैमिली MPV लॉन्च, जानिए कीमत माइलेज EMI और फीचर्स, अब सिर्फ ₹1.5 लाख डाउन पेमेंट में

सहारनपुर में थाना जनकपुरी पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस एक वारंटी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान काटकर जेल भेज दिया। थाना जनकपुरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में थाना जनकपुरी पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

उत्तर प्रदेश

सहारपुर में कार-बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

सहारपुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्रान्तर्गत नोशेरा रोड पर कार व बाइक की हुयी आमने-सामने की भीषण टक्कर में बाइक सवार एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारपुर में कार-बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

सहारनपुर पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार किए

सहारनपुर। थाना सदर बाजार मिशन शक्ति एण्टी रोमियों टीम ने कार का शीशा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार किए

सहारनपुर में थाना जनकपुरी पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस एक वारंटी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान काटकर जेल भेज दिया। थाना जनकपुरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में थाना जनकपुरी पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सहारनपुर के श्रीबाला जी हनुमान मंदिर में अन्नकूट व गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन

सहारनपुर। सिद्वपीठ प्राचीन श्रीबाला जी हनुमान मंदिर में अन्नकूट व गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगीतमय...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के श्रीबाला जी हनुमान मंदिर में अन्नकूट व गोवर्धन पूजा का भव्य आयोजन