बागपत में दीपावली की रात सनातन देवताओं की प्रतिमाएं खंडित, सांप्रदायिक तनाव की आशंका,पुलिस ने शुरु की जांच
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में असामाजिक तत्वों ने सनातन आस्था के प्रतीक देवताओं की प्रतिमाएं खंडित कर दी। पुराने कस्बे में मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि हुई इस घटना का आरोप दूसरे समुदाय के लोगों पर लगा है। आरोप यह भी है कि देवताओं की प्रतिमाओं के पास कुछ लोग जुआ खेलते हैं और शराब पीते हैं, जिसकी शिकायत कई बार पुलिस से की गई है। हालांकि अब इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दीपावली के त्यौहार पर बागपत जिले में साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हुआ है। पुराने कस्बे में सनातन आस्था के प्रतीक देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं और दीपावली पर परिवार के सभी लोग अपने देवताओं की पूजा कर आशीर्वाद लेते हैं। बुधवार की सुबह यहां देवताओं की प्रतिमाएं खंडित मिलने से लाेगाें में रोष फैल गया और लाेगाें ने मौके पर पहुंच कर घटना की सूचना पुलिस को दी। विरोध जताते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
घटना की जानकारी मिलते ही बागपत कोतवाली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने माैके पर पहुंच कर नाराज लाेगाें को शांत कराया और खंडित देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा करानी शुरु की। एसपी बागपत सूरज कुमार राय ने लोगों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां