मुजफ्फरनगर में ससुराल की प्रताड़ना से तंग युवक ने की आत्महत्या, वीडियो में पत्नी और ससुराल पक्ष को ठहराया जिम्मेदार

On

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी और ससुराल वालों को ठहराया है।

क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर में पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

चरथावल थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय आरिफ का निकाह करीब ढाई महीने पहले सरवट गांव की फरीन के साथ हुआ था। मृतक आरिफ के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही आरिफ को उसकी पत्नी फरीन और उसके ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। वे आरिफ पर ससुराल में आकर रहने के लिए दबाव बना रहे थे।

और पढ़ें रावलपिंडी टेस्ट: दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट पर 185 रन बनाए, पाकिस्तान से 148 रन पीछे

प्रताड़ना से परेशान होकर मंगलवार को आरिफ ने जहरीले पदार्थ का सेवन करने से पहले अपना एक वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो में उसने स्पष्ट रूप से अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी और ससुराल वालों को ठहराया था।

और पढ़ें पंजाब के पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा, पत्नी रजिया सुल्ताना सहित चार पर बेटे की संदिग्ध मौत का केस दर्ज

वीडियो वायरल होने के बाद जब परिजनों ने आरिफ को ढूंढा, तो वह पास ही स्थित अपने खेत में अचेत अवस्था में मिला। परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

परिजनों का गंभीर आरोप

मृतक युवक आरिफ के परिजन ने मासूमियत से बताया, "ढाई महीने पहले इस लड़के की शादी हुई थी। जब से ही यह लड़का परेशान था। इसको पीड़ित करते थे वह लोग... यह तनाव में रहता था। ससुराल वाले यहां आकर हमारे गांव में ही आकर परेशान करते थे, इस पर दबाव बनाते थे।"

उन्होंने आगे कहा, "खटास इसी वजह से आई है कि उन्होंने (ससुराल वालों ने) मौका नहीं दिया। कभी मां बहकाती थी, कभी बाप। यह लड़के पर प्रेशर बनाते थे। वह परेशान हो गया। हम तो यही चाहते हैं कि जो कानून उनको सजा दे वह उनको मिलनी चाहिए। मेरे बच्चे को इस तरह परेशान किया कि वह परेशान होकर जहर खाने पर मजबूर हो गया।" परिजन ने बताया कि आरिफ ने वीडियो में कहा है कि उसकी मौत के दोषी यही लोग हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मृत युवक आरिफ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सीओ सदर का बयान

सीओ सदर रविशंकर मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 अक्टूबर को सायंकाल थाना चरथावल पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कस्बा चरथावल के रहने वाले आरिफ (उम्र लगभग 30 वर्ष) ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई है। यह भी बताया गया कि उक्त युवक की शादी कुछ माह पूर्व नई मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरवट निवासी महिला से हुई थी।

सीओ सदर ने कहा कि पुलिस द्वारा तत्काल पंचायतनामा की कार्रवाई करके पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। साथ ही, समस्त बिंदुओं पर गहनता से जानकारी जुटाकर जांच की जा रही है और अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

लेखक के बारे में

नवीनतम

दो पक्षों में दीपावली पर बवाल: पटाखे बने विवाद की चिंगारी, सुनारियां गांव में लाठी-डंडों से हुई जमकर मारपीट

Haryana News: हरियाणा के रोहतक जिले के गांव सुनारियां में दीपावली की खुशियां उस वक्त तनाव में बदल गईं, जब...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
 दो पक्षों में दीपावली पर बवाल: पटाखे बने विवाद की चिंगारी, सुनारियां गांव में लाठी-डंडों से हुई जमकर मारपीट

जैसलमेर बस अग्निकांड में एक और मौत, संख्या 26 पर पहुंची — तीन बच्चों को खो चुकी मां ने भी तोड़ा दम

Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर जिले में हुए भीषण बस अग्निकांड में मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
जैसलमेर बस अग्निकांड में एक और मौत, संख्या 26 पर पहुंची — तीन बच्चों को खो चुकी मां ने भी तोड़ा दम

नोटबंदी के बाद सील रहे लॉकर से मिले 15.50 लाख के पुराने नोट - राजस्थान हाईकोर्ट ने RBI और केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Rajasthan  News: राजस्थान हाईकोर्ट ने एक अनोखे विमुद्रीकरण (नोटबंदी) विवाद में 15.50 लाख रुपये की पुरानी मुद्रा को लेकर केंद्र...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
नोटबंदी के बाद सील रहे लॉकर से मिले 15.50 लाख के पुराने नोट - राजस्थान हाईकोर्ट ने RBI और केंद्र सरकार से मांगा जवाब

दैनिक राशिफल- 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार

मेष : शनै:-शनै: स्थिती पक्ष की बनने लगेगी। प्रेमभाव बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। मेल-मिलाप से काम बनाने की...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार

मधुर वाणी का महत्व: एक वचन से शत्रु भी बन जाते हैं अपने

वाणी की शक्ति: जो घी से सिंची अग्नि जैसी प्रिय, तो कठोर वाणी बिना तेल के दीये जैसी अप्रिय मानव...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
मधुर वाणी का महत्व: एक वचन से शत्रु भी बन जाते हैं अपने

उत्तर प्रदेश

हाथरस के सलेमपुर गांव में आतिशबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद, दो युवक घायल

हाथरस, 22 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सलेमपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हाथरस के सलेमपुर गांव में आतिशबाजी को लेकर दो पक्षों में विवाद, दो युवक घायल

सहारपुर में कार-बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

सहारपुर। थाना मिर्जापुर क्षेत्रान्तर्गत नोशेरा रोड पर कार व बाइक की हुयी आमने-सामने की भीषण टक्कर में बाइक सवार एक...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारपुर में कार-बाइक की भीषण टक्कर, एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल

सहारनपुर पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार किए

सहारनपुर। थाना सदर बाजार मिशन शक्ति एण्टी रोमियों टीम ने कार का शीशा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार किए

सहारनपुर में थाना जनकपुरी पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

सहारनपुर। थाना जनकपुरी पुलिस एक वारंटी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान काटकर जेल भेज दिया। थाना जनकपुरी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में थाना जनकपुरी पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा