संभल में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप: लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग हुए घायल

On

Sambhal News: संभल जनपद की तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव गनपुरा में सोमवार शाम को पारिवारिक विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया। बताया जा रहा है कि हरिओम और कुंवरपाल के परिवारों में पहले तो मज़ाक के तर्ज़ पर बहस हुई, लेकिन धीरे-धीरे मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर टूट पड़े।

सोशल मीडिया पर वायरल 

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दोनों पक्षों को खुलेआम लाठी-डंडों से हमला करते हुए देखा जा सकता है। गांव में इस वीडियो के सामने आने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। लोगों में चर्चा है कि पुरानी रंजिश के चलते ही इस झगड़े ने हिंसक रूप लिया।

और पढ़ें वाराणसी में फैब इंडिया के शोरूम में भीषण आग, लाखों के कपड़े जलकर खाक

आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

दोनों पक्षों से करीब छह लोग घायल हुए हैं। जानकारी के बाद 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल हरिओम ने बताया कि विवाद उनके चाचा के बेटों से हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने उनके घर पर हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए।

और पढ़ें झांसी में रिश्वत का वीडियो वायरल! कॉलेज के कैमरे में कैद घूसखोरी?"

पुलिस जांच में जुटी

थाना जुनावई के इंस्पेक्टर मेघपाल सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को मामले की जानकारी मिली है और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की तरफ से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें मेरठ में दुष्कर्म और मारपीट के आरोपी कासिम गिरफ्तार, नुसरत अब भी फरार

बढ़ाई गई पुलिस गश्त

घटना के बाद से गनपुरा गांव और आसपास के क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। यह घटना दीपावली के ठीक बाद हुई है, जब लोग उत्सव के माहौल में थे, लेकिन इस हिंसक विवाद ने पूरे गांव में तनाव फैला दिया।

लेखक के बारे में

नवीनतम

यमुना नदी में रसायन डाले जाने की सूचना का संज्ञान लें सरकारे - अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में यमुना नदी के प्रदूषण को दूर करने के नाम पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यमुना नदी में रसायन डाले जाने की सूचना का संज्ञान लें सरकारे - अखिलेश यादव

अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया ने मिलाया हाथ! 8.5 अरब डॉलर का 'क्रिटिकल मिनरल्स समझौता', चीन की बढ़त रोकने की तैयारी

US Australia Deal: 8.5 अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को एक ऐतिहासिक समझौता हुआ, जिसका उद्देश्य चीन के बढ़ते...
बिज़नेस 
अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया ने मिलाया हाथ! 8.5 अरब डॉलर का 'क्रिटिकल मिनरल्स समझौता', चीन की बढ़त रोकने की तैयारी

शामली के कैराना ब्लॉक में घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन पर अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

शामली। उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी शामली से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रोबेशन अधिकारी, शामली मौहम्मद मुशफेकीन के...
शामली 
शामली के कैराना ब्लॉक में घरेलू हिंसा एवं दहेज उन्मूलन पर अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

दीपावली पर गंदी हुई राजस्थान की हवा: जयपुर में AQI 489, बाकी शहरों में भी सांस लेना मुश्किल

Rajasthan News: दीपावली 2025 ने राजस्थान की हवा में खुशी नहीं, बल्कि जहर घोल दिया। पटाखों और आतिशबाज़ी के धुएं...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
दीपावली पर गंदी हुई राजस्थान की हवा: जयपुर में AQI 489, बाकी शहरों में भी सांस लेना मुश्किल

नोएडा में स्टील गिलास में पटाखा फोड़ने से युवक की दर्दनाक मौत

नोएडा। दीपावली की रात को थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के छिजारसी कॉलोनी में रहने वाला एक युवक स्टील के गिलास के...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में स्टील गिलास में पटाखा फोड़ने से युवक की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश

यमुना नदी में रसायन डाले जाने की सूचना का संज्ञान लें सरकारे - अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में यमुना नदी के प्रदूषण को दूर करने के नाम पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यमुना नदी में रसायन डाले जाने की सूचना का संज्ञान लें सरकारे - अखिलेश यादव

मेरठ में ऊर्जा राज्यमंत्री के नाम पर छात्रों से मारपीट, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

मेरठ। मेरठ में ऊर्जा राज्यमंत्री के नाम पर युवकों ने सीसीएसयू के छात्रों को पुलिस के सामने जमकर पीटा। इसके...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में ऊर्जा राज्यमंत्री के नाम पर छात्रों से मारपीट, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मेरठ। मेरठ के एक नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मेरठ में आमने-सामने बाइक भिड़ंत, बिना हेलमेट दो युवकों की मौत

मेरठ। मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र में बाइकों की आमने—सामने की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में आमने-सामने बाइक भिड़ंत, बिना हेलमेट दो युवकों की मौत