जो क्षेत्र नक्सलियों के आतंक से कांपते थे आज वहां सड़कें, अस्पताल, स्कूल और कॉलेज हैं- राजनाथ सिंह

On

नई दिल्ली। राजनाथ सिंह ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर विभिन्न पुलिस बलों के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि देश के जो क्षेत्र पहले नक्सलियों के आतंक से कांपते थे, आज वहां सड़कें, अस्पताल, स्कूल और कॉलेज पहुंच चुके हैं। जो क्षेत्र कभी नक्सलियों का गढ़ हुआ करते थे, आज वो एजुकेशनल हब बन रहे है। आज वहां बच्चे मोबाइल चला रहे हैं, कंप्यूटर चला रहे हैं, बड़े सपने देख रहे हैं। भारत के जो क्षेत्र रेड कॉरिडोर के नाम से कुख्यात थे, वह अब ग्रोथ कॉरिडोर में बदल चुके हैं। सरकार जो इतने परिवर्तन कर पाई है, इसमें बहुत बड़ा योगदान हमारे पुलिस बलों का और सुरक्षाबलों का है।

 

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में ईदगाह तिराहा पार्क का लोकार्पण, मंत्री कपिल देव ने कहा- नगर के सौंदर्यकरण के लिए निरंतर प्रयास

और पढ़ें बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा बयान: दलितों को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक शोषण से मुक्ति केवल सत्ता में आने से संभव

यह जानकारी मंगलवार को रक्षामंत्री ने कहा कि यह, देश की सुरक्षा में अपने आप को समर्पित कर देने वाले हमारे पुलिस और सभी अर्धसैनिक बलों के जवानों के त्याग को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि एक लंबे समय तक, नक्सलवाद हमारी आंतरिक सुरक्षा के लिए समस्या रहा। एक समय था जब छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र इन सभी राज्यों के कई जिले नक्सलवाद से प्रभावित थे। गावों में स्कूल बंद थे, सड़कें नहीं थीं, और लोग भय में जीते थे। लेकिन हमने ठान लिया कि इस समस्या को आगे नहीं बढ़ने देंगे। हमारी पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर जिस तरह संगठित तरीके से काम किया वह काबिल-ए-तारीफ है।

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर में धनतेरस पर जमकर हुई 'धनवर्षा', करोड़ों का कारोबार, सुरक्षा के लिए 20 जोन-21 सेक्टर में बंटा ज़िला

 

रक्षामंत्री ने कहा कि पिछले कई वर्षों के हमारे सम्मिलित प्रयास, फलीभूत हो रहे हैं। पूरे देश को अब यह भरोसा हो गया है, कि अगले वर्ष तक इस समस्या का नामोनिशान नहीं रहेगा। इस वर्ष भी कई शीर्ष नक्सलियों का खात्मा किया जा चुका है। नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या भी अब बहुत कम बची रह गई है, और वह भी अगले वर्ष मार्च तक खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर लोग रात को चैन से सो पाते हैं, तो इसलिए कि उन्हें विश्वास होता है कि सीमा पर सेना है, और गली-मोहल्ले में पुलिस मुस्तैद है। यह विश्वास ही सुरक्षा की सबसे बड़ी परिभाषा है। यह विश्वास ही देश की स्थिरता की पहली शर्त है। आज देश के नागरिकों को भरोसा है, कि अगर मेरे साथ कुछ गलत हुआ, तो पुलिस खड़ी होगी। उन्होंने कहा कि सेना हो या पुलिस, ये दोनों ही देश की सुरक्षा के अलग-अलग स्तंभ हैं।

 

इसलिए मेरा ऐसा मानना है, कि दुश्मन कोई भी हो, चाहे सीमा पार से आए, या हमारे बीच छिपा हो, जो भी व्यक्ति भारत की सुरक्षा के लिए खड़ा है, वह एक ही आत्मा का प्रतिनिधि है। सेना और पुलिस में बस मंच अलग है, लेकिन इनका मिशन एक ही है, राष्ट्र की रक्षा। रक्षा मंत्री का कहना है कि समाज और पुलिस, ये दोनों एक-दूसरे पर समान रूप से निर्भर हैं। कोई भी समाज तभी शांति और प्रगति की ओर बढ़ सकता है, जब उसके भीतर सुरक्षा, न्याय और विश्वास की भावना सुदृढ़ हो। उन्होंने कहा कि एक सरकार के रूप में, हमने सिर्फ देश की सुरक्षा पर ही नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा में लगे हुए अपने पुलिस बलों पर भी ध्यान दिया है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने पुलिस के हमारे साथियों की स्मृति को जीवंत रखने के लिए, उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए, 2018 में नेशनल पुलिस मेमोरियल की भी स्थापना की। इसके अलावा हमने, पुलिस को अत्याधुनिक हथियारों के साथ-साथ बेहतर सुविधाएं भी दी हैं। पुलिस बलों के आधुनिकीकरण के लिए, राज्यों को भी पर्याप्त संसाधन दिए जा रहे हैं। आज हमारे पुलिस बलों के पास सर्विलांस सिस्टम, ड्रोन, फॉरेंसिक लेबोरेटरी और डिजिटल पुलिसिंग जैसे आधुनिक साधन हैं। रक्षामंत्री ने कहा कि पुलिस को मिल रही इन तमाम सुविधाओं के बीच में यह भी कहना चाहूंगा, कि एक राष्ट्र के रूप में हमारे पास चुनौतियां बहुत ज्यादा है, लेकिन उन चुनौतियों से निपटने के लिए, हमारे पास संसाधन सीमित मात्रा में हैं। इसलिए हमें उन संसाधनों का अधिकतम सदुपयोग करने पर भी ध्यान देना होगा। और यह काम तब हो सकता है, जब हम सुरक्षा एजेंसियों के साथ, तालमेल के साथ काम करें। रक्षा मंत्री ने कहा कि सशक्त पुलिस ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकती है, और यही हमारा ध्येय होना चाहिए। 


 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पोलियो का कहर जारी, 12 महीने के बच्चे में वायरस मिला

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के तोरघर जिले में पोलियो का एक नया मामला सामने आया है, जिससे 2025...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में पोलियो का कहर जारी, 12 महीने के बच्चे में वायरस मिला

भदोही में कपड़े की दुकान में भीषण आग, लाखों का भारी नुकसान

भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के सुरियावां नगर में दीपावली की रात कपड़े की होलसेल दुकान में लगी आग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
भदोही में कपड़े की दुकान में भीषण आग, लाखों का भारी नुकसान

केदारघाटी का प्रत्येक कण शिवमय’: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने केदारनाथ धाम में की विश्व कल्याण की प्रार्थना

Uttarakhand News: उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने मंगलवार सुबह प्रातः 8:45 बजे पवित्र केदारनाथ धाम पहुंचकर...
देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
केदारघाटी का प्रत्येक कण शिवमय’: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने केदारनाथ धाम में की विश्व कल्याण की प्रार्थना

यमुना नदी में रसायन डाले जाने की सूचना का संज्ञान लें सरकारे - अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में यमुना नदी के प्रदूषण को दूर करने के नाम पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यमुना नदी में रसायन डाले जाने की सूचना का संज्ञान लें सरकारे - अखिलेश यादव

अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया ने मिलाया हाथ! 8.5 अरब डॉलर का 'क्रिटिकल मिनरल्स समझौता', चीन की बढ़त रोकने की तैयारी

US Australia Deal: 8.5 अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सोमवार को एक ऐतिहासिक समझौता हुआ, जिसका उद्देश्य चीन के बढ़ते...
बिज़नेस 
अमेरिका-ऑस्ट्रेलिया ने मिलाया हाथ! 8.5 अरब डॉलर का 'क्रिटिकल मिनरल्स समझौता', चीन की बढ़त रोकने की तैयारी

उत्तर प्रदेश

भदोही में कपड़े की दुकान में भीषण आग, लाखों का भारी नुकसान

भदोही। उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के सुरियावां नगर में दीपावली की रात कपड़े की होलसेल दुकान में लगी आग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
भदोही में कपड़े की दुकान में भीषण आग, लाखों का भारी नुकसान

यमुना नदी में रसायन डाले जाने की सूचना का संज्ञान लें सरकारे - अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली में यमुना नदी के प्रदूषण को दूर करने के नाम पर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यमुना नदी में रसायन डाले जाने की सूचना का संज्ञान लें सरकारे - अखिलेश यादव

मेरठ में ऊर्जा राज्यमंत्री के नाम पर छात्रों से मारपीट, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

मेरठ। मेरठ में ऊर्जा राज्यमंत्री के नाम पर युवकों ने सीसीएसयू के छात्रों को पुलिस के सामने जमकर पीटा। इसके...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में ऊर्जा राज्यमंत्री के नाम पर छात्रों से मारपीट, पुलिस बनी रही मूकदर्शक

मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मेरठ। मेरठ के एक नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका