मुरादाबाद में विवाहिता की संदिग्ध मौत: रात को हुआ पति-पत्नी का झगड़ा, सुबह फंदे पर लटका मिला शव


पति के फरार होने से बढ़ी आशंकाएं

विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या का लगाया आरोप
मृतका के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही वीरपाल और उसके परिवार वाले दहेज को लेकर रजनी को परेशान करते थे। कई बार समझाने की कोशिश की गई, लेकिन उत्पीड़न जारी रहा। पिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को मारकर फंदे पर लटका दिया गया।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी पर पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंचे। पूरे कमरे और बरामदे की बारीकी से जांच की गई। साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
दो साल पहले हुई थी शादी
पुलिस के अनुसार, मृतका रजनी की शादी करीब दो वर्ष पहले गिंदौड़ा गांव निवासी ऑटो चालक वीरपाल से हुई थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। रजनी की अभी कोई संतान नहीं थी। रविवार रात हुए विवाद के बाद रात के किसी पहर यह दर्दनाक घटना घटित हो गई।
प्रशासन ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि रजनी के पिता की शिकायत पर पति वीरपाल और उसके दो भाइयों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।