पीएम मोदी ने दी छठपूजा की शुभकामनाएं, कहा- सादगी और संयम का प्रतीक है ये विराट उत्सव

On

नई दिल्ली। आस्था का महापर्व छठ पूजा नहाय-खाय के साथ शनिवार से शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व उत्तर प्रदेश, बिहार सहित विश्वभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पीएम मोदी ने छठ पूजा की देशवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा कि नहाय-खाय के पावन अनुष्ठान के साथ आज से चार दिवसीय महापर्व छठ का शुभारंभ हो रहा है। बिहार सहित देशभर के श्रद्धालुओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

और पढ़ें सरकार ने 30 करोड़ बीमा धारकों के निवेश का दुरुपयोग कर अडानी को पहुंचाया फायदा- जयराम रमेश

और पढ़ें पीएम मोदी ने कहा- जीएसटी बचत उत्सव से रोजगार और अर्थव्यवस्था को नई गति

सभी व्रतियों को मेरा नमन और वंदन। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हमारी संस्कृति का यह विराट उत्सव सादगी और संयम का प्रतीक है, जिसकी पवित्रता और नियम-निष्ठा अतुलनीय है। इस पावन अवसर पर छठ के घाटों पर जो दृश्य दिखाई देता है, उसमें पारिवारिक और सामाजिक सद्भाव की अद्भुत प्रेरणा होती है। उन्होंने कहा कि छठ की प्राचीन परंपरा का हमारे समाज पर बहुत गहरा प्रभाव रहा है। आज विश्व के कोने-कोने में छठ को संस्कृति के महाउत्सव के रूप में मनाया जाता है। पूरी दुनिया में रहने वाले भारतवंशी परिवार, इसकी परंपराओं में पूरी आत्मीयता से सम्मिलित होते हैं। मेरी कामना है कि छठी मइया सबको अपना भरपूर आशीर्वाद दें।

और पढ़ें दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग का साया, आनंद विहार का वायु गुणवत्ता सूचकांक 429 पहुंचा

छठ महापर्व आस्था, उपासना और प्रकृति प्रेम का एक अनूठा संगम है। इसमें जहां अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है, वहीं प्रसाद में भी प्रकृति के विविध रंग समाहित होते हैं। पीएम मोदी ने आगे लिखा कि छठ पूजा के गीत और धुनों में भी भक्ति और प्रकृति का अद्भुत भाव भरा होता है। आज इस महापर्व पर मैं आज आप सभी के साथ छठी मइया के ऐसे गीतों को साझा कर रहा हूं, जिन्हें सुनकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाएगा। छठ पूजा को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी 'एक्स' पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग शुद्ध अंतःकरण और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना है। 

लेखक के बारे में

नवीनतम

पवन सिंह का नया छठ भक्ति गीत “कवना कलमवाँ से लिखल करमवाँ” हुआ रिलीज, फैंस हुए इमोशनल

नई दिल्ली। शनिवार से छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है और भक्त नहाए-खाए के साथ छठ व्रत का संकल्प...
मनोरंजन 
पवन सिंह का नया छठ भक्ति गीत “कवना कलमवाँ से लिखल करमवाँ” हुआ रिलीज, फैंस हुए इमोशनल

Toyota Innova Hycross 2025: अब सिर्फ ₹5 लाख में घर ले जाएं ये लग्जरी MPV, जानिए नया फाइनेंस प्लान और कम हुई कीमत की पूरी जानकारी

अगर आपके परिवार में मेंबर ज्यादा हैं और आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो स्पेसदार हो, माइलेज...
ऑटोमोबाइल 
Toyota Innova Hycross 2025: अब सिर्फ ₹5 लाख में घर ले जाएं ये लग्जरी MPV, जानिए नया फाइनेंस प्लान और कम हुई कीमत की पूरी जानकारी

गाजियाबाद में हिंडन छठ घाट पर 'नहाय-खाय' के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ

गाजियाबाद। सनातन धर्म के महापर्व छठ पूजा का आज पहला दिन 'नहाय-खाय' के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में हिंडन छठ घाट पर 'नहाय-खाय' के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ

RPSC के नाम पर फर्जी पोस्ट से मचा हड़कंप, सचिव ने दर्ज कराई FIR - सिविल लाइंस थाना सक्रिय

Rajasthan News: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के सचिव के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट डालने का मामला...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
RPSC के नाम पर फर्जी पोस्ट से मचा हड़कंप, सचिव ने दर्ज कराई FIR - सिविल लाइंस थाना सक्रिय

योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं, उत्तर प्रदेश बन रहा फूड प्रोसेसिंग हब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं, उत्तर प्रदेश बन रहा फूड प्रोसेसिंग हब

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निरीक्षण किया, उड़ानें जल्द शुरू होने की संभावना

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कराये जा रहे निर्माण कार्यों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  लखनऊ  नोएडा 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निरीक्षण किया, उड़ानें जल्द शुरू होने की संभावना

कानपुर में सात वर्षीय बच्चे का अपहरण और हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के बर्रा क्षेत्र में सात वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले में...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में सात वर्षीय बच्चे का अपहरण और हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

बांदा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार की रात थाना कालिंजर और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बांदा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक घायल