बांदा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक घायल

On

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार की रात थाना कालिंजर और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद चोरी के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश इरशाद के पैर में गोली लगी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चोर रात के अंधेरे में होंडा कार से निकलते थे और सूने घरों व दुकानों को निशाना बनाते थे।

जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर की रात पुलिस की टीम अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सौंता मोड़ के पास बांदा रोड की तरफ से आ रही एक होंडा कार को पुलिस ने रुकने का संकेत दिया, लेकिन कार सवार तेज गति से वाहन मोड़कर भागने लगे।

पुलिस टीम ने पीछा करते हुए करीब एक किलोमीटर आगे सढ़ा लिंक रोड पर घेराबंदी की। इस बीच कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में फंस गई। घिर जाने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश इरशाद के पैर में गोली लग गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी देर रात होंडा कार से निकलकर घरों के ताले काटते और दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। ये बदमाश बांदा, महोबा, फतेहपुर, प्रयागराज, मध्य प्रदेश सहित कई जिलों में सक्रिय थे और बीती रात भी किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे।

मौके से पुलिस ने एक होंडा कार, अवैध तमंचे व कारतूस तथा ताला तोड़ने के औजार बरामद किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि घायल आरोपी इरशाद के खिलाफ हत्या के प्रयास और पुलिस मुठभेड़ सहित आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनसे पूछताछ कर गिरोह के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

और पढ़ें मेरठ में प्रेमप्रसंग के चलते युवक ने दोस्त की हत्या कर शव नहर में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें अमरोहा में फरार हत्यारोपियों मनोज और गुड्डू पर 25-25 हजार का इनाम, एसपी ने दी गिरफ्तारी की चुनौती

लेखक के बारे में

नवीनतम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: केशव प्रसाद मौर्य ने महागठबंधन को 'लठबंधन, ठगबंधन और हठबंधन' कहा

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  लखनऊ  बिहार 

Bajaj Platina 100 2025: अब सिर्फ ₹65 हजार में मिलेगी 75 kmpl माइलेज वाली भरोसेमंद बाइक, मिडिल क्लास फैमिली की पहली पसंद बनी Platina

अगर आप भी रोजाना ऑफिस या खेत-खलिहान जाने के लिए एक ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो पेट्रोल बचाए, मेंटेनेंस...
ऑटोमोबाइल 
Bajaj Platina 100 2025: अब सिर्फ ₹65 हजार में मिलेगी 75 kmpl माइलेज वाली भरोसेमंद बाइक, मिडिल क्लास फैमिली की पहली पसंद बनी Platina

आगरा में तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार हादसा, पांच की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला पूरी में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  आगरा 

मेरठ कलेक्ट्रेट में सैनिक बंधु की मासिक बैठक, भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं पर हुई चर्चा

मेरठ। कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बंधु की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा की...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 

मेरठ में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जिटौली व कासमपुर में घरेलू हिंसा व दहेज उन्मूलन पर जागरूकता चौपाल

मेरठ। मिशन शक्ति फेज 5.0 के विशेष अभियान के अंतर्गत जागरूकता चौपाल ब्लॉक रजपुरा ग्राम जिटौली एवं ब्लॉक माछरा ग्राम...

उत्तर प्रदेश