लालू यादव केंद्र सरकार पर भड़के, कहा - छठ पर ट्रेन चलवाने की बात निकली झूठ

On

पटना। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार को व्रतियों के नहाय खाय से शुरू होने वाला है। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने छठ पर्व पर आवश्यकता के मुताबिक ट्रेन नहीं चलवाने को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार ने कहा था कि 12,000 रेलगाड़ियां छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जाएंगी, लेकिन यह भी सफेद झूठ निकला।

और पढ़ें संत का स्वभाव शांत होता है, वह तो दिनभर लोगों को उल्टा सीधा कहते हैं- शिवपाल सिंह यादव

और पढ़ें बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी, शराब तस्करी होगी बंद- अजय राय

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर लिखा, "झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार ने शेखी बघारते हुए कहा था कि देश की कुल 13,198 ट्रेनों में से 12,000 रेलगाड़ियां छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जाएंगी। यह भी सफेद झूठ निकला।" उन्होंने आगे कहा कि 20 सालों की एनडीए सरकार में पलायन का दंश झेल रहे बिहारियों के लिए लोक आस्था के महापर्व छठ पर भी ये लोग रेलगाड़ियां ढंग से नहीं चला सकते। मेरे बिहारवासियों को अमानवीय तरीके से ट्रेनों में सफर करना पड़ रहा है। कितना शर्मनाक है?

और पढ़ें अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगा ‘प्रबल इंजन की सरकार’ वाला पोस्टर, सपा का नया राजनीतिक संदेश

बता दें कि बिहार के अन्य राज्यों में रहने वाले लोग छठ पर्व को लेकर अपने गांव लौटते है। लालू यादव ने आगे पलायन को लेकर डबल इंजन की सरकार को निशाने पर लेते हुए लिखा, "डबल इंजन सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रतिवर्ष बिहार के 4 करोड़ से अधिक लोग काम के लिए अन्य राज्यों में पलायन करते हैं। यूपीए सरकार के बाद से एनडीए सरकार ने बिहार में कोई बड़ा उद्योग नहीं लगाया। ये लोग बिहार विरोधी हैं।" उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज होता जा रहा है। कोई भी दूसरे पर आरोप लगाने से नहीं चूक रहा है। ऐसे में लालू यादव भले चुनावी मैदान से अस्वस्थता के कारण दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर हमलावर हैं। 

लेखक के बारे में

नवीनतम

पवन सिंह का नया छठ भक्ति गीत “कवना कलमवाँ से लिखल करमवाँ” हुआ रिलीज, फैंस हुए इमोशनल

नई दिल्ली। शनिवार से छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है और भक्त नहाए-खाए के साथ छठ व्रत का संकल्प...
मनोरंजन 
पवन सिंह का नया छठ भक्ति गीत “कवना कलमवाँ से लिखल करमवाँ” हुआ रिलीज, फैंस हुए इमोशनल

Toyota Innova Hycross 2025: अब सिर्फ ₹5 लाख में घर ले जाएं ये लग्जरी MPV, जानिए नया फाइनेंस प्लान और कम हुई कीमत की पूरी जानकारी

अगर आपके परिवार में मेंबर ज्यादा हैं और आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो स्पेसदार हो, माइलेज...
ऑटोमोबाइल 
Toyota Innova Hycross 2025: अब सिर्फ ₹5 लाख में घर ले जाएं ये लग्जरी MPV, जानिए नया फाइनेंस प्लान और कम हुई कीमत की पूरी जानकारी

गाजियाबाद में हिंडन छठ घाट पर 'नहाय-खाय' के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ

गाजियाबाद। सनातन धर्म के महापर्व छठ पूजा का आज पहला दिन 'नहाय-खाय' के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में हिंडन छठ घाट पर 'नहाय-खाय' के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ

RPSC के नाम पर फर्जी पोस्ट से मचा हड़कंप, सचिव ने दर्ज कराई FIR - सिविल लाइंस थाना सक्रिय

Rajasthan News: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के सचिव के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट डालने का मामला...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
RPSC के नाम पर फर्जी पोस्ट से मचा हड़कंप, सचिव ने दर्ज कराई FIR - सिविल लाइंस थाना सक्रिय

योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं, उत्तर प्रदेश बन रहा फूड प्रोसेसिंग हब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं, उत्तर प्रदेश बन रहा फूड प्रोसेसिंग हब

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निरीक्षण किया, उड़ानें जल्द शुरू होने की संभावना

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कराये जा रहे निर्माण कार्यों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  लखनऊ  नोएडा 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निरीक्षण किया, उड़ानें जल्द शुरू होने की संभावना

कानपुर में सात वर्षीय बच्चे का अपहरण और हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के बर्रा क्षेत्र में सात वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले में...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में सात वर्षीय बच्चे का अपहरण और हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

बांदा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार की रात थाना कालिंजर और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बांदा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक घायल