बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी, शराब तस्करी होगी बंद- अजय राय

On

वाराणसी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने का समर्थन किया है। साथ ही, उन्होंने दावा किया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। बिहार की एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार की जनता डबल इंजन सरकार से त्रस्त है। शराब पर प्रतिबंध के बावजूद वहां खुलेआम शराब बिक रही है। सत्ता पक्ष और पुलिस शराब तस्करी में शामिल हैं, जिससेसत्ता पक्ष पैसा कमा रहा है।

 

और पढ़ें दीपावली की रात अमृतसर में मची अफरातफरी - नौ जगहों पर भड़की आग, फायर ब्रिगेड की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा

और पढ़ें मेरठ में टीपीनगर पुलिस ने महिला गांजा तस्कर को 2.8 किलो गांजे के साथ किया गिरफ्तार

उन्होंने वादा किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर इस मुद्दे की गहन समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बिहार के हित में फैसले लेगी। मैं गारंटी देता हूं कि हमारी सरकार में शराब तस्करी नहीं होगी। गुजरात में शराबबंदी है, लेकिन वहां भी तस्करी होती है। हम बिहार में ऐसा मॉडल लागू करेंगे जो तस्करी को पूरी तरह रोकेगा। बता दें कि महागठबंधन ने गुरुवार को तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। राजद के नेताओं की ओर से लगातार इसकी मांग की जा रही थी।

और पढ़ें बिजनौर में दिवाली की रात तबाही में बदली: वर्कशॉप में लगी आग से लाखों का नुकसान, गाड़ियां बनीं राख

 

महागठबंधन ने जहां तेजस्वी को सीएम फेस बनाया, वहीं मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री पद का चेहरा बताया है। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन में शामिल सभी दलों ने यह निर्णय लिया है कि अगर महागठबंधन की सरकार बनती है तो तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे और वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी उप मुख्यमंत्री बनेंगे।

 

उन्होंने एनडीए से भी मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की बात कही। कांग्रेस नेता ने कहा कि एनडीए को भी अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित करना चाहिए। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। वहीं, वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। प्रदेश में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और विपक्षी महागठबंधन के बीच है।



 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हराया: कोनोली की अर्धशतकीय पारी से कंगारुओं का सीरीज पर कब्जा

India vs Australia 2nd ODI 2025: तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दो...
खेल  क्रिकेट 
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हराया: कोनोली की अर्धशतकीय पारी से कंगारुओं का सीरीज पर कब्जा

आलिया भट्ट ने मनीष मल्होत्रा से की थी एक इमोशनल रिक्वेस्ट, बची हुई फैब्रिक से बना मेहंदी सेरेमनी का खास लहंगा

Alia Bhatt: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा रियलिटी शो ‘पिच टू गेट रिच’...
मनोरंजन 
आलिया भट्ट ने मनीष मल्होत्रा से की थी एक इमोशनल रिक्वेस्ट, बची हुई फैब्रिक से बना मेहंदी सेरेमनी का खास लहंगा

तमिल संगीत जगत में शोक की लहर: मशहूर संगीतकार एमसी सबेश का 68 वर्ष की उम्र में निधन

Tamil Composer MC Sabesh Passes Away: तमिल सिनेमा के लिए गुरुवार का दिन गहरे दुख की खबर लेकर आया। मशहूर...
मनोरंजन 
तमिल संगीत जगत में शोक की लहर: मशहूर संगीतकार एमसी सबेश का 68 वर्ष की उम्र में निधन

Tata Nexon 2025: जबरदस्त फीचर्स, दमदार इंजन और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ, जानिए क्यों यह SUV सबकी फेवरेट

अगर आप रोजाना ऑफिस आने-जाने के लिए एक पावरफुल और स्टाइलिश कॉम्पैक्ट SUV की तलाश में हैं जो शहर में...
ऑटोमोबाइल 
Tata Nexon 2025: जबरदस्त फीचर्स, दमदार इंजन और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ, जानिए क्यों यह SUV सबकी फेवरेट

मुजफ्फरनगरः मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया

मुज़फ़्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया

उत्तर प्रदेश

शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में बहन कमला देवी के साथ भाई दूज का सादगी से मनाया पर्व

इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाई-बहन के प्यार और स्नेह का प्रतीक पर्व भाई दूज...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में बहन कमला देवी के साथ भाई दूज का सादगी से मनाया पर्व

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगा ‘प्रबल इंजन की सरकार’ वाला पोस्टर, सपा का नया राजनीतिक संदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पोस्टरवार छिड़ गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लगा ‘प्रबल इंजन की सरकार’ वाला पोस्टर, सपा का नया राजनीतिक संदेश

मेरठ में तेज रफ्तार कार ने स्विगी डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, हादसे में युवक घायल

मेरठ। मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बाइक सवार डिलीवरी बॉय को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में तेज रफ्तार कार ने स्विगी डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, हादसे में युवक घायल

बुलंदशहर में डायल-112 की गाड़ी खुद पड़ी बीमार, ट्रैक्टर से खींचकर ले जानी पड़ी- वीडियो वायरल

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जहां पुलिस की आपातकालीन सेवा...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में डायल-112 की गाड़ी खुद पड़ी बीमार, ट्रैक्टर से खींचकर ले जानी पड़ी- वीडियो वायरल