लखनऊ: इंस्टाग्राम से दोस्ती, होटल में नशीला पदार्थ पिलाकर इंटर की छात्रा से रेप; पिता ने मौके पर पकड़ा विवाहित आरोपी, POCSO एक्ट में केस दर्ज
लखनऊ (उत्तर प्रदेश): लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर एक 32 वर्षीय विवाहित युवक ने इंटरमीडिएट की छात्रा से दुष्कर्म (रेप) किया। युवक ने छात्रा को एक होटल में मिलने के बहाने बुलाया, जहां उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, छात्रा के पिता उसे ढूंढते हुए होटल पहुंच गए और आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में प्रधान का फर्जी लेटर पैड इस्तेमाल कर जमानत कराने का खेल बेनकाब, आरोपी गिरफ्तारइंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, होटल में बुलाया
आरोपी युवक की पहचान इंदिरानगर सेक्टर-10 निवासी तौकीर आलम के रूप में हुई है, जो विवाहित है और एक बच्ची का पिता भी है। तौकीर शेयर मार्केट का काम करता है।
पुलिस के अनुसार, किशोरी और तौकीर की दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोस्ती का हवाला देकर तौकीर ने बुधवार 22 अक्टूबर को किशोरी को विभूतिखंड स्थित डीएलएफ माई पैड (DLF My Pad) होटल में मिलने के लिए बुलाया।
क्लब में पार्टी के बाद होटल में दुष्कर्म
पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, घटना वाले दिन तौकीर किशोरी को पहले गोमतीनगर स्थित एक क्लब में लेकर गया, जहां दोनों ने पार्टी की। उसके बाद रात करीब 1 बजे वे डीएलएफ माई पैड होटल पहुंचे और कमरा बुक किया। आरोप है कि यहीं तौकीर ने किशोरी को नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई, और उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पिता ने ट्रेस कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा
किशोरी सुबह अपने पिता से कहासुनी के बाद घर से निकल गई थी। चिंतित पिता ने बेटी की लोकेशन ट्रेस करनी शुरू की और पहले क्लब पहुंचे। वहां से जानकारी मिलने पर वे डीएलएफ माई पैड होटल पहुंचे।
होटल के कमरे में पिता ने आरोपी तौकीर आलम को पकड़ लिया, जबकि उनकी बेटी बेहोश पड़ी थी। पिता ने तुरंत 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई।
आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज
किशोरी को होश आने पर परिजनों ने उसे लेकर विभूतिखंड थाने पहुंचे, जहां उसने पूरी घटना बताई। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपी तौकीर आलम के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और जल्द ही पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां