संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, मानवाधिकार उल्लंघन पर जताई नाखुशी

On

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत ने तंज कसते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान की अवधारणाओं से पाकिस्तान बिल्कुल अनजान है। जो देश सेना के पीछे रहकर काम करता है, वो लोकतंत्र के मायने नहीं समझ सकता। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने यह भी मांग की है कि इस्लामाबाद उन क्षेत्रों में दमन बंद करे, जिन पर उसने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने शुक्रवार को कहा, "जम्मू और कश्मीर के लोग भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक ढांचे के अनुसार अपने मौलिक अधिकारों का प्रयोग करते हैं। हम निश्चित रूप से जानते हैं कि इन अवधारणाओं से पाकिस्तान अनजान है।"

और पढ़ें प्रधानमंत्री मोदी ने छठ पूजा पर देशवासियों से उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील

और पढ़ें बिहार में महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को बनाया मुख्यमंत्री उम्मीदवार, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी सीएम चेहरा

उन्होंने आगे कहा, "हम पाकिस्तान से उसके द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए गए क्षेत्रों में गंभीर और निरंतर मानवाधिकार उल्लंघनों को समाप्त करने का आह्वान करते हैं। वहां की जनता पाकिस्तान के सैन्य कब्जे, दमन, क्रूरता और संसाधनों के अवैध दोहन के खिलाफ खुले तौर पर विद्रोह कर रही है।" बता दें, 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में संयुक्त राष्ट्र की स्थापना की 80वीं वर्षगांठ मनाई गई। इस मौके पर यूएन में "भविष्य की ओर देखना" विषय पर बैठक और चर्चा हुई। इसी बैठक के दौरान पाकिस्तान के स्थाई प्रतिनिधि असीम इफ्तिखार अहमद ने 1948 के प्रस्ताव का जिक्र करते हुए भ्रामक बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि "जनमत संग्रह" संबंधी सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव पूरा नहीं हुआ है।

और पढ़ें समस्तीपुर रैली में PM मोदी का लालटेन पर वार! मोबाइल में लाइट है तो लालटेन क्यों चाहिए

बता दें, अप्रैल 1948 के प्रस्ताव संख्या 47 में यह मांग की गई थी कि पाकिस्तान अपने सशस्त्र बलों, सुरक्षाकर्मियों और नागरिकों को उन क्षेत्रों से वापस बुला ले जिन पर उसने आक्रमण किया था। लेकिन पाकिस्तान इस अहम बात को भूल गया। कब्जे में लिए गए क्षेत्रों से अराजकता और हिंसा की घटनाएं भी चर्चा में आई। बीते कुछ समय से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, उससे यह साफ जाहिर है कि पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जा किए गए क्षेत्रों में कश्मीरियों ने विद्रोह कर दिया है। विद्रोह के दौरान हिंसक कार्रवाई में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई। हरीश ने सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के उल्लंघन में पाकिस्तान के कब्जे और वहां मानवाधिकारों के उल्लंघन का जिक्र किया और इसे तोड़-मरोड़ कर पेश करने के लिए इस्लामाबाद की जमकर आलोचना की। पी. हरीश ने कहा, "संयुक्त राष्ट्र के सामने आतंकवाद के प्रति उसकी प्रतिक्रिया से ज्यादा कुछ उदाहरण उसके सामने मौजूद चुनौतियों के बारे में नहीं बताते।" भारतीय प्रतिनिधि हरीश ने सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के उल्लंघन में पाकिस्तान के कब्जे और वहां मानवाधिकारों के उल्लंघन पर प्रकाश डाला और इस्लामाबाद की कड़ी आलोचना की। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नवीनतम

पवन सिंह का नया छठ भक्ति गीत “कवना कलमवाँ से लिखल करमवाँ” हुआ रिलीज, फैंस हुए इमोशनल

नई दिल्ली। शनिवार से छठ महापर्व की शुरुआत हो चुकी है और भक्त नहाए-खाए के साथ छठ व्रत का संकल्प...
मनोरंजन 
पवन सिंह का नया छठ भक्ति गीत “कवना कलमवाँ से लिखल करमवाँ” हुआ रिलीज, फैंस हुए इमोशनल

Toyota Innova Hycross 2025: अब सिर्फ ₹5 लाख में घर ले जाएं ये लग्जरी MPV, जानिए नया फाइनेंस प्लान और कम हुई कीमत की पूरी जानकारी

अगर आपके परिवार में मेंबर ज्यादा हैं और आप एक ऐसी कार की तलाश में हैं जो स्पेसदार हो, माइलेज...
ऑटोमोबाइल 
Toyota Innova Hycross 2025: अब सिर्फ ₹5 लाख में घर ले जाएं ये लग्जरी MPV, जानिए नया फाइनेंस प्लान और कम हुई कीमत की पूरी जानकारी

गाजियाबाद में हिंडन छठ घाट पर 'नहाय-खाय' के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ

गाजियाबाद। सनातन धर्म के महापर्व छठ पूजा का आज पहला दिन 'नहाय-खाय' के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद में हिंडन छठ घाट पर 'नहाय-खाय' के साथ छठ महापर्व का शुभारंभ

RPSC के नाम पर फर्जी पोस्ट से मचा हड़कंप, सचिव ने दर्ज कराई FIR - सिविल लाइंस थाना सक्रिय

Rajasthan News: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के सचिव के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट डालने का मामला...
देश-प्रदेश  राजस्थान 
RPSC के नाम पर फर्जी पोस्ट से मचा हड़कंप, सचिव ने दर्ज कराई FIR - सिविल लाइंस थाना सक्रिय

योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं, उत्तर प्रदेश बन रहा फूड प्रोसेसिंग हब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी आदित्यनाथ ने छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं, उत्तर प्रदेश बन रहा फूड प्रोसेसिंग हब

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निरीक्षण किया, उड़ानें जल्द शुरू होने की संभावना

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कराये जा रहे निर्माण कार्यों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  दिल्ली NCR  लखनऊ  नोएडा 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निरीक्षण किया, उड़ानें जल्द शुरू होने की संभावना

कानपुर में सात वर्षीय बच्चे का अपहरण और हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर के बर्रा क्षेत्र में सात वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले में...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में सात वर्षीय बच्चे का अपहरण और हत्या, आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

बांदा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार की रात थाना कालिंजर और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बांदा में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक घायल