Tuesday, May 20, 2025

झारखंड हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े मामले में मांगा लोअर कोर्ट का रिकॉर्ड

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के एक मामले में शुक्रवार को आंशिक सुनवाई हुई। जस्टिस अंबुजनाथ की कोर्ट ने मामले में लोअर कोर्ट रिकॉर्ड एलसीआर की मांग की है। नवीन झा के अधिवक्ता विनोद साहू ने पक्ष रखा।

यह मामला साल 2018 का है। दिल्ली में कांग्रेस अधिवेशन के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि एक हत्यारा सिर्फ भाजपा में ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है, कांग्रेस में नहीं। राहुल गांधी की इस आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भाजपा नेता नवीन झा ने निचली अदालत में एक याचिका दायर की और बाद में मामला हाई कोर्ट पहुंचा। राहुल गांधी की तरफ से अधिवक्ता पीयूष चित्रेश केस लड़ रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में राहुल गांधी के खिलाफ इस वक्त तीन केस चल रहे हैं। एक तो नवीन झा ने उन पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में एक और मुकदमा भाजपा नेता प्रताप कुमार ने चाईबासा कोर्ट में दायर किया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय