शादी के बाद कैसे करें नए रिश्तों से एडजस्टमेंट

On

चाहे लव मेरिज हो या अरेंज, नई दुल्हन को नए माहौल में नए लोगों के साथ मधुर रिश्ता बनाने में कठिनाई महसूस तो होती ही है क्योंकि 22 से 26 वर्ष तक का समय भिन्न माहौल में अपने ही लोगों के साथ बिताया होता है। उस समय रिश्ता अपने माता-पिता, बहन-भाइयों के बीच ही होती […]

चाहे लव मेरिज हो या अरेंज, नई दुल्हन को नए माहौल में नए लोगों के साथ मधुर रिश्ता बनाने में कठिनाई महसूस तो होती ही है क्योंकि 22 से 26 वर्ष तक का समय भिन्न माहौल में अपने ही लोगों के साथ बिताया होता है।

उस समय रिश्ता अपने माता-पिता, बहन-भाइयों के बीच ही होती है जहां थोड़ी कमीबेशी चल जाती है पर ससुराल में सभी नए लोग होते हैं उनके साथ संबंध बनाने और उन्हें समझने में कुछ समय तो लगता है। उसके लिए धैर्य और कूल रहने की आवश्यकता होती है।

एक्सपर्टस का कहना है कि शादी की तैयारियों के साथ ही शादी के बाद आने वाले बदलाव की तैयारी मन ही मन दुल्हन को कर लेनी चाहिए जैसे ससुराल में कौन -कौन हैं, किस आयु के हैं, थोड़ा बहुत उनके घर का वातावरण कैसा है। (अगर पता लग सके)। इसके लिए पहले से मन को तैयार कर लेना चाहिए। अगर दोनों तरफ से प्यार मिलता है तो संबंध आसानी से मधुर बन सकते हैं।

आइए जानें कुछ ऐसे टिप्स जो नए रिश्तों के साथ एडजस्ट करने में आपकी मदद करेंगे।

मन में पहले से दुर्भाव लेकर न जाएं:-
अक्सर मित्र और आस-पास के वातावरण में रहने वाले लोगों से सुना और देखा जाता है कि सास तो होती ही ऐसी है, ननद को भाभी का हंसना खेलना नहीं भाता, सास हर बात पर टोकती ही रहती हैं, जब मर्जी कुछ भी बोल देती हैं। ऐसा टीवी सीरियल्स में भी देखने को मिलता है। सबके अनुभव, सोचने समझने का तरीका और परिस्थितियां भी भिन्न होती हैं।

इन उदाहरणों को पाजीटिव लें और बुद्धि का सही प्रयोग करें। किसी अन्य की सोच को बिना अनुभव न अपनाएं। अगर इन पूर्वाग्रहों से दूर रहकर नए माहौल और नए रिश्तों को अपनाएंगे तो रिश्ते स्वस्थ, मजबूत और मधुर बनने में मदद मिलेगी।

ससुराल में आना जाना रखें और उन्हें निमंत्रित करें:-
अगर आप या आपके पति दूसरे शहर में नौकरी करते हैं तो यह स्पष्ट है कि आप उन्हीं के साथ बाहर जाएंगी। माह-दो माह में जैसा आपके लिए सुविधाजनक हो, ससुराल जरूर जाएं तभी रिश्ते मधुर और दृढ़ बनते हैं। कभी कभी उन्हें भी अपने शहर में बुलाएं, घुमाएं, पिक्चर दिखाएं आदि। इससे नजदीकियां बढ़ती हैं और आपसी समझ भी।

परिवार वालों को न बदलें:-
कई बार लड़कियां जैसा माहौल अपने मायके में देख कर आती हैं, वैसे माहौल की उम्मीद ससुराल वालों से रखती हैं। सभी परिवारों का अपना खान-पान, तौर-तरीके, पहनावा, त्योहार,व्रत, पूजा करने के तरीके हैं। पहले उन्हें समझने का प्रयास करें, फिर अवसर देखकर अपने तौर तरीकों की थोड़ी सी बात करें। अगर शुरू से आप चाहें कि वह सब आपके अनुसार चलें तो उनकी भावनाएं आहत होंगी और मनमुटाव बढ़ेगा। सकारात्मक बदलाव लाएं और रिश्तों की बेल को पनपने का अवसर दें।

वार्तालाप करें:-
परिवार के सभी सदस्यों से बात करें। स्वयं कम और मीठा बोलें। ज्यादा बोलने से कभी कभी गलत भी मुंह से निकल सकता है। अगर आपको किसी की बात अनुचित लगे तो प्यार से बिना किसी ताने के सीधे बात करें। गलतफहमी दूर हो जाएगी। अगर आप अनुचित बात को दिल में लगा लेंगी तो समस्या बढ़ सकती है।

सभी को खुश रखने का प्रयास करें:-
सभी का खुश रहना स्वस्थ रिश्तों की पहचान है पर हर किसी को खुश रखने की जिद्द न पकड़ें। शुरू में तो आप प्रयास कर सभी को खुश रखने का प्रयास करती हैं पर बाद में उनकी उम्मीदें ज्यादा आप से रहने लगती हैं, अगर उम्मीदें पूरी न हों तो मनमुटाव बढऩे लगता है। इसलिए प्रारंभ से कम बोलें, मीठा बोलें, सबके साथ-साथ समय  बिताएं, काम में हाथ बटाएं ताकि रिश्ते खुशगवार बने रहें।

अपनी बात को सलीके से रखें:-
हर परिवार में रीति रिवाज, पूजा-पाठ की विधियां अलग होती हैं और नई बहू से उन्हीं परंपराओं को आगे बढ़ाने की उम्मीद की जाती है। अगर आप कामकाजी हैं और आपसे ठीक से न निभ पाए तो अपनी बात को सलीके से रखें ताकि उनकी भावनाएं आहत न हों।

तुलना न करें:-
अपने मायके से ससुराल की तुलना न करें। इससे रिश्ते खराब होते हैं। यह आदत अधिकतर महिलाओं को होती है ऐसा करने से आप स्वयं को नए माहौल में एडजस्ट नहीं कर पाएंगी। याद रखिए मायका और ससुराल अलग परिवार हैं। सबके तौर तरीके जिंदगी के प्रति अलग हैं।
– नीतू गुप्ता

Views: 6

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, कुंदनपुरा में छापेमारी कर 12 एलपीजी सिलेंडर जब्त

मुजफ्फरनगर। जनपद में रसोई गैस की किल्लत की अफवाहों और सिलेंडर बुकिंग को लेकर मची मारामारी के बीच प्रशासन ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, कुंदनपुरा में छापेमारी कर 12 एलपीजी सिलेंडर जब्त

मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील

मुरादाबाद (ठाकुरद्वारा)। जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और वितरण में धांधली करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने 'जीरो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील

"जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार

मुरादाबाद (बिलारी)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहाँ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
"जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार

भारत के लिए ईरान का बड़ा ऐलान: होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को मिलेगा सुरक्षित रास्ता, ईरानी राजदूत का आश्वासन

नई दिल्ली। भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने शुक्रवार को संकेत दिया कि मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
भारत के लिए ईरान का बड़ा ऐलान: होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को मिलेगा सुरक्षित रास्ता, ईरानी राजदूत का आश्वासन

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में आम नागरिकों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील

मुरादाबाद (ठाकुरद्वारा)। जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और वितरण में धांधली करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने 'जीरो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील

"जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार

मुरादाबाद (बिलारी)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहाँ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
"जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में आम नागरिकों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार की देर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम