मुज़फ्फरनगर में गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, कुंदनपुरा में छापेमारी कर 12 एलपीजी सिलेंडर जब्त
मुजफ्फरनगर। जनपद में रसोई गैस की किल्लत की अफवाहों और सिलेंडर बुकिंग को लेकर मची मारामारी के बीच प्रशासन ने कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी ओम हरि वाजपेयी के निर्देशन में आपूर्ति विभाग की टीम ने नगर क्षेत्र के कुंदनपुरा इलाके में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने एक संदिग्ध दुकान पर औचक छापेमारी की, जहाँ अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का खेल चल रहा था। प्रशासन को यहाँ भारी मात्रा में सिलेंडरों के अवैध स्टॉक की सूचना मिली थी, जिस पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए मौके से 12 एलपीजी सिलेंडर और गैस तौलने के लिए इस्तेमाल होने वाला कांटा बरामद कर जब्त कर लिया।
पूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस की कमी की केवल अफवाहें फैलाई जा रही हैं और कुछ लोग इसका नाजायज फायदा उठाने की फिराक में हैं, जिन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कहीं भी अवैध रिफिलिंग या निर्धारित मूल्य से अधिक पर सिलेंडर बेचने की शिकायत मिलती है, तो संबंधित के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। टीम की इस अचानक हुई छापेमारी से कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
बिजेंद्र सैनी वर्ष 1993 से निरंतर रॉयल बुलेटिन परिवार का एक अभिन्न हिस्सा हैं। तीन दशकों से अधिक के अपने गौरवशाली सफर में उन्होंने संस्थान को तकनीकी और संपादकीय, दोनों मोर्चों पर मजबूती दी है।
वर्तमान में वह कंप्यूटर विभाग के वरिष्ठ प्रमुख (Senior In-charge) के रूप में तकनीकी कमान संभालने के साथ-साथ संपादकीय टीम (Editorial Team) के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं। तकनीकी विशेषज्ञता और अनुभवी लेखनी के अनूठे संगम के साथ बिजेंद्र सैनी रॉयल बुलेटिन की विश्वसनीयता और प्रगति में निरंतर अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं।

टिप्पणियां