चिकनगुनिया के बाद बढ़ गया घुटनों का दर्द? आयुर्वेद से पाएं राहत

On

चिकुनगुनिया बुखार के बाद घुटनों और जोड़ों में दर्द होना बहुत आम समस्या है। इसे पोस्ट चिकनगुनिया अर्थराइटिस कहा जाता है। चिकुनगुनिया एक वायरल बुखार है, जो एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। आयुर्वेद में इसे सन्निपात ज्वर या आमज ज्वर से जोड़ा गया है। इस दर्द का कारण वायरस होता है। चिकनगुनिया वायरस जोड़ों में सूजन पैदा कर देता है। यही सूजन धीरे-धीरे जोड़ों में दर्द, अकड़न और हल्की सूजन का कारण बनती है। यह समस्या कुछ हफ्तों से लेकर महीनों तक बनी रह सकती है।

 

और पढ़ें गॉल ब्लैडर क्या है? जानिए पित्ताशय का कार्य, बीमारियाँ, लक्षण और इलाज

और पढ़ें गट हेल्थ सुधारने से डिप्रेशन और एंग्जायटी में मिल सकती है राहत : शोध

आम लक्षणों में घुटनों, टखनों, कोहनियों और कलाई में दर्द, सुबह उठते समय जोड़ अकड़ जाना, हल्की सूजन, कमजोरी और थकान शामिल हैं। आयुर्वेद के अनुसार यह समस्या जोड़शूल के जैसी होती है, जिसमें वात और आम दोष की वृद्धि से दर्द होता है। इसे कम करने के लिए आयुर्वेद में कई हर्बल उपाय सुझाए गए हैं, जैसे अश्वगंधा जोड़ मजबूत करती है, गुग्गुलु और निरगुंडी सूजन और दर्द कम करते हैं, जबकि हल्दी प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी है। घरेलू उपायों में हल्दी वाला दूध रात को पीना, गुनगुना पानी अधिक लेना, ठंडी चीजों से परहेज करना और तिल या सरसों के तेल में हल्दी डालकर हल्की मालिश करना लाभकारी होता है। इसके अलावा गुनगुने पानी से सिकाई करने से भी जोड़ों का दर्द कम होता है।

और पढ़ें हड्डियों को मजबूत बनाने के आयुर्वेदिक उपाय और स्वस्थ जीवनशैली

 

योग और हल्की व्यायाम गतिविधियां भी मदद करती हैं। जैसे ताड़ासन, गोमुखासन, त्रिकोणासन जोड़ मजबूत करते हैं और स्ट्रेचिंग से दर्द और अकड़न कम होती है। प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम और भ्रामरी शरीर में ऊर्जा बनाए रखते हैं। आहार में हल्का और पचने में आसान भोजन लेना चाहिए। अदरक, लहसुन, हल्दी और मेथी दाना रोज शामिल करें। मांसाहार, फास्ट फूड, ठंडी और तैलीय चीजें न लें। आयुर्वेद में ऐसे दर्द में बस्ति कर्म, अभ्यंग (तेल मालिश) और स्वेदन (स्टीम थैरेपी) बेहद लाभकारी बताए गए हैं। आधुनिक चिकित्सा में भी इसे सपोर्टिव थेरेपी माना जाता है। सही देखभाल और नियमित उपायों से चिकनगुनिया के बाद जोड़ों का दर्द काफी हद तक कम किया जा सकता है।


 

लेखक के बारे में

नवीनतम

दिल्ली में बुजुर्गों को लूटने वाला 'लिफाफा गिरोह' पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हरि नगर थाना पुलिस ने बुजुर्ग नागरिकों के साथ लूटपाट के मामले में तीन...
दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली में बुजुर्गों को लूटने वाला 'लिफाफा गिरोह' पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारद्वाजासन: रीढ़, पाचन और मानसिक शांति के लिए लाभकारी योगासन

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ और फिट रहना बेहद जरूरी है। तनाव, अनियमित दिनचर्या और अस्वास्थ्यकर खानपान के...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
भारद्वाजासन: रीढ़, पाचन और मानसिक शांति के लिए लाभकारी योगासन

कार्तिक कृष्ण अष्टमी पर बनेगा आडल योग, मंगलवार को करें हनुमान पूजा और व्रत

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मंगलवार को आडल योग का संयोग पड़ रहा है। इस दिन...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
कार्तिक कृष्ण अष्टमी पर बनेगा आडल योग, मंगलवार को करें हनुमान पूजा और व्रत

कानपुर में 25 हजार का इनामी अपराधी करण मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कानपुर। काकादेव क्षेत्र अंतर्गत रविवार देर रात पुलिस ने 25,000 के इनामी अपराधी करन उर्फ रूची को मुठभेड़ के बाद...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में 25 हजार का इनामी अपराधी करण मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बंधकों की रिहाई से पहले ट्रंप का इजराइल दौरा, नेतन्याहू बोले- युद्ध अभी खत्म नहीं

तेल अवीव/वाशिंगटन। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि सोमवार को हमास के चंगुल से बंधकों की अपेक्षित...
अंतर्राष्ट्रीय 
बंधकों की रिहाई से पहले ट्रंप का इजराइल दौरा, नेतन्याहू बोले- युद्ध अभी खत्म नहीं

उत्तर प्रदेश

कानपुर में 25 हजार का इनामी अपराधी करण मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

कानपुर। काकादेव क्षेत्र अंतर्गत रविवार देर रात पुलिस ने 25,000 के इनामी अपराधी करन उर्फ रूची को मुठभेड़ के बाद...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में 25 हजार का इनामी अपराधी करण मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

लखनऊ में मुठभेड़: एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, साथी फरार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार देर रात को पारा इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ में मुठभेड़: एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, साथी फरार

पश्चिमी यूपी की गुर्जर राजनीति में उबाल के बीच सपा का बड़ा दांव: मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक सीट पर प्रमेंद्र सिंह भाटी होंगे प्रत्याशी

मेरठ/नोएडा/सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में गुर्जर बिरादरी के बढ़ते प्रभाव और हालिया तनावपूर्ण माहौल के बीच समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  नोएडा  सहारनपुर  मेरठ 
पश्चिमी यूपी की गुर्जर राजनीति में उबाल के बीच सपा का बड़ा दांव: मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक सीट पर प्रमेंद्र सिंह भाटी होंगे प्रत्याशी

स्वास्थ्य लाभ के बाद प्रेमानंद महाराज ने भक्तों को दिए दर्शन, आश्रम के चारों ओर लगाई परिक्रमा, 'राधे-राधे' के जयकारों से गूंजा पूरा मार्ग

मथुरा। वृंदावन में स्वास्थ्य कारणों से पूज्य प्रेमानंद महाराज की नियमित पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
स्वास्थ्य लाभ के बाद प्रेमानंद महाराज ने भक्तों को दिए दर्शन, आश्रम के चारों ओर लगाई परिक्रमा, 'राधे-राधे' के जयकारों से गूंजा पूरा मार्ग