मुजफ्फरनगर के मोरना में किसान सम्मेलन में गरजे कांग्रेसी, भाजपा पर लगाए शोषण के गंभीर आरोप

On

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना स्थित महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित 'खेती बचाओ, किसान बचाओ' सम्मेलन में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने भाजपा सरकार पर ज़ोरदार हमला बोला। हजारों की संख्या में जुटे किसानों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेताओं ने दावा किया कि भाजपा सरकार किसानों का शोषण कर रही है और उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर करने की नीति पर चल रही है।

राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय का बड़ा आरोप

और पढ़ें यूपी में 4 आईपीएस अफसरों के तबादले, देखें किसको कहा भेजा

सम्मेलन के मुख्य अतिथि और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने भाजपा सरकार पर किसानों के प्रति दमनकारी रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि "कांग्रेस का संकल्प है कि किसान का शोषण किसी भी प्रकार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

और पढ़ें मुज़फ्फरनगर में 'ऑपरेशन क्लीन': पुलिस मुठभेड़ में ₹10 हजार का इनामी गोकश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पाण्डेय ने किसान आंदोलन को याद करते हुए कहा, "सरकार ने किसानों को आतंकवादी घोषित कर दिया था और उन्हें आठ महीने तक दिल्ली जाने से रोके रखा, जिसमें 700 से अधिक किसानों ने अपनी जान की कुर्बानी दी।" उन्होंने कहा कि किसानों के संघर्ष के सामने सरकार को घुटने टेकने पड़े और काले कानूनों को वापस लेना पड़ा।

और पढ़ें सहयोगी दलों को कमजोर करना भाजपा की पुरानी रणनीति का हिस्सा : प्रियंका चतुर्वेदी

किसानों के भुगतान और बिजली पर उठाए सवाल

अविनाश पाण्डेय ने आरोप लगाया कि सरकार की घोषणाएं केवल कागजों तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि आज अन्नदाता के पास रोटी के भी लाले हैं, किसानों का भुगतान नहीं हो रहा है और उनकी बिजली काटी जा रही है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार देश के किसान की जमीन चंद पूंजीपतियों को कौड़ियों के दाम बेच देना चाहती है।

कांग्रेस के वादे: पाण्डेय ने संकल्प लिया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों की सिंचाई, ट्रैक्टर, बच्चों की पढाई, बीमा और पेंशन जैसी प्रमुख समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कानून व्यवस्था पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा, लेकिन आज सरकार ने किसान को कमजोर कर दिया है। उन्होंने भाजपा पर मुफ्त बिजली देने का झूठा वादा करने का आरोप लगाया और कहा कि किसानों को जेल में डाला जा रहा है।

राय ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में हर रोज हत्याएं और बलात्कार हो रहे हैं, थानों में दलाली हो रही है और लोगों पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने रायबरेली में राहुल गांधी का नाम लेने पर एक दलित की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का भी आरोप लगाया।

सम्मेलन का संचालन पूर्व राज्य मंत्री ओमवीर तोमर ने किया। कार्यक्रम के संयोजक मनोज मांडी और जिलाध्यक्ष राजीव राठी ने राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पाण्डेय और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को प्रतीक स्वरूप लकड़ी का हल भेंट कर सम्मानित किया।

लेखक के बारे में

रॉयल बुलेटिन न्यूज़ Picture

रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !

नवीनतम

पश्चिमी यूपी की गुर्जर राजनीति में उबाल के बीच सपा का बड़ा दांव: मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक सीट पर प्रमेंद्र सिंह भाटी होंगे प्रत्याशी

मेरठ/नोएडा/सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में गुर्जर बिरादरी के बढ़ते प्रभाव और हालिया तनावपूर्ण माहौल के बीच समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  सहारनपुर  मेरठ  नोएडा 
पश्चिमी यूपी की गुर्जर राजनीति में उबाल के बीच सपा का बड़ा दांव: मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक सीट पर प्रमेंद्र सिंह भाटी होंगे प्रत्याशी

स्वास्थ्य लाभ के बाद प्रेमानंद महाराज ने भक्तों को दिए दर्शन, आश्रम के चारों ओर लगाई परिक्रमा, 'राधे-राधे' के जयकारों से गूंजा पूरा मार्ग

मथुरा। वृंदावन में स्वास्थ्य कारणों से पूज्य प्रेमानंद महाराज की नियमित पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 

पुरानी रंजिश में तीन दोस्तों ने मिलकर की युवक की निर्मम हत्या, शव को बोरे में भरकर बसुही नदी में फेंका; तीनों हत्यारे गिरफ्तार

जौनपुर। दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक जघन्य वारदात जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र से सामने आई है,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 

सेहत का खजाना है दही, लेकिन गलत वक्त पर खाने से बन सकता है बीमारी की वजह

हमारे रसोईघर में रोज इस्तेमाल होने वाली दही सेहत को कई तरह से फायदेमंद है। हालांकि, दही का लाभ शरीर...
लाइफस्टाइल  हेल्थ 
सेहत का खजाना है दही, लेकिन गलत वक्त पर खाने से बन सकता है बीमारी की वजह

बिहार चुनाव : भाजपा उम्मीदवारों के नामों पर मुहर, पहली लिस्ट आज होगी जारी

  पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक संपन्न हो गई सूत्रों...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार चुनाव : भाजपा उम्मीदवारों के नामों पर मुहर, पहली लिस्ट आज होगी जारी

उत्तर प्रदेश

पश्चिमी यूपी की गुर्जर राजनीति में उबाल के बीच सपा का बड़ा दांव: मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक सीट पर प्रमेंद्र सिंह भाटी होंगे प्रत्याशी

मेरठ/नोएडा/सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में गुर्जर बिरादरी के बढ़ते प्रभाव और हालिया तनावपूर्ण माहौल के बीच समाजवादी पार्टी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  नोएडा  सहारनपुर  मेरठ 
पश्चिमी यूपी की गुर्जर राजनीति में उबाल के बीच सपा का बड़ा दांव: मेरठ-सहारनपुर खंड स्नातक सीट पर प्रमेंद्र सिंह भाटी होंगे प्रत्याशी

स्वास्थ्य लाभ के बाद प्रेमानंद महाराज ने भक्तों को दिए दर्शन, आश्रम के चारों ओर लगाई परिक्रमा, 'राधे-राधे' के जयकारों से गूंजा पूरा मार्ग

मथुरा। वृंदावन में स्वास्थ्य कारणों से पूज्य प्रेमानंद महाराज की नियमित पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
स्वास्थ्य लाभ के बाद प्रेमानंद महाराज ने भक्तों को दिए दर्शन, आश्रम के चारों ओर लगाई परिक्रमा, 'राधे-राधे' के जयकारों से गूंजा पूरा मार्ग

पुरानी रंजिश में तीन दोस्तों ने मिलकर की युवक की निर्मम हत्या, शव को बोरे में भरकर बसुही नदी में फेंका; तीनों हत्यारे गिरफ्तार

जौनपुर। दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक जघन्य वारदात जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र से सामने आई है,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
 पुरानी रंजिश में तीन दोस्तों ने मिलकर की युवक की निर्मम हत्या, शव को बोरे में भरकर बसुही नदी में फेंका; तीनों हत्यारे गिरफ्तार

"मायावती डरी हुई हैं, शायद कोई राज छिपा है" - सांसद चंद्रशेखर आजाद का BSP सुप्रीमो पर तंज

प्रयागराज। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद 'रावण' ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  प्रयागराज 
"मायावती डरी हुई हैं, शायद कोई राज छिपा है" - सांसद चंद्रशेखर आजाद का BSP सुप्रीमो पर तंज

सर्वाधिक लोकप्रिय