31 अक्टूबर से 26 नवंबर तक किया जाएगा सरदार @150 यूनिटी मार्च- योगी

On

और पढ़ें मुजफ्फरनगर में '₹8 के नोट' के बदले ₹90 लाख का झांसा, साइबर ठगों ने युवक से हड़पे ₹89 हजार

लखनऊ। भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रदेश भर में 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। सरकार और भारतीय जनता पार्टी मिलकर इसे भव्य-दिव्य बनाएगी। वहीं 31 अक्टूबर से 26 नवंबर के बीच सरदार @150 यूनिटी मार्च आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यूनिटी मार्च का हिस्सा प्रदेश के हर जनपद के खिलाड़ी, कलाकार समेत पांच-पांच युवा बनेंगे। ये सभी युवा लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म भूमि से लेकर केवड़िया गुजरात तक की 150 किलोमीटर की यात्रा से जुड़ेंगे। इन सभी को चार प्रमुख केंद्र होते हुए सरदार साहब की पावन जन्मभूमि तक बस द्वारा पहुंचाया जाएगा। इसके बाद यहां से सभी 150 किलोमीटर की पद यात्रा में शामिल होंगे। इस राष्ट्रीय पद यात्रा में सरदार साहब की जन्मभूमि करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक की यात्रा गुजरात में आयोजित होगी। यह राष्ट्रीय पद यात्रा होगी, जिसमें हजारों युवा अभियान का हिस्सा बनेंगे। सभी युवा जन जागरण अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएंगे।

स्थानीय स्तर पर आयोजित किये जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि प्रदेश की हर लोकसभा क्षेत्र में तीन दिवसीय 8 से 10 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी, जो सभी विधानसभा से होकर गुजरेगी। पद यात्रा से पहले स्थानीय स्तर पर आम जनमानस में जागरूकता पैदा करने के लिए कई कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएंगे। इसमें भारत की एकता और अखंडता में सरदार साहब के योगदान पर निबंध, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सरदार वल्लभ भाई पटेल के जीवन पर आधारित संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटक आदि होंगे। इसके अलावा युवाओं के लिए नशा मुक्त भारत शपथ ग्रहण कार्यक्रम, विभिन्न क्षेत्रों में वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल अभियान का आयोजन होगा। योग और स्वास्थ्य से संबंधित शिविर भी लगेगा। पूरे प्रदेश में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। इसके अलावा पद यात्रा के दौरान स्थानीय कमेटियों, विभिन्न समाजसेवी संगठनों, सांस्कृतिक संगठनों द्वारा सरदार साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण-श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

सरदार पटेल के सामने नहीं चली जूनागढ़ के नवाब और हैदराबाद के नजाम की

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि देश के अंदर सैकड़ों रियासतों को भारत गणराज्य का हिस्सा बनाने और फिर भारत के वर्तमान स्वरूप को उन्होंने उस समय जिस दूरदर्शिता और सूझ-बूझ के साथ लागू किया था, आज वह भारत हम सबको देखने को मिलता है। हर व्यक्ति जानता है कि उस समय कुछ रियासतें ऐसी भी थीं, जिसमें (जूनागढ़ का नवाब और हैदराबाद का निजाम) आदि मनमानापन करना चाहते थे, लेकिन लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सामने उनकी एक न चली। अंततः लौह पुरुष के दृढ़ निश्चय के सामने उन्हें भारत छोड़ना पड़ा। ये दोनों रियासतें भी भारत का हिस्सा बनीं। इस दाैरान उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चाैधरी, प्रदेश महामंत्री संजय राय, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, मंत्री सुरेश खन्ना उपस्थित रहें।

और पढ़ें गाजियाबाद हत्याकांड का खुलासा: अवैध संबंधों में बाधा बने पति की पत्नी ने प्रेमी संग करवाई हत्या, 5 गिरफ्तार

और पढ़ें उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: पेपर लीक के बाद यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के मोरना में किसान सम्मेलन में गरजे कांग्रेसी, भाजपा पर लगाए शोषण के गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना स्थित महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित 'खेती...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मोरना में किसान सम्मेलन में गरजे कांग्रेसी, भाजपा पर लगाए शोषण के गंभीर आरोप

24 करोड़ ठगी करने वाला अंतर्राष्ट्रीय 'डिजिटल अरेस्ट' गिरोह मुजफ्फरनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा: मास्टरमाइंड राजू समेत तीन अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस की साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। मुजफ्फरनगर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 'डिजिटल...
Breaking News  मुख्य समाचार 
24 करोड़ ठगी करने वाला अंतर्राष्ट्रीय 'डिजिटल अरेस्ट' गिरोह मुजफ्फरनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा: मास्टरमाइंड राजू समेत तीन अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में प्रेम विवाह विवाद में जानलेवा हमला करने वाले तीनों आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना तितावी पुलिस की मिशन शक्ति...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में प्रेम विवाह विवाद में जानलेवा हमला करने वाले तीनों आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की बड़ी कार्रवाई

मुजफ्फरनगर में PCS परीक्षा नकलविहीन संपन्न, DM-SSP ने खुद कमान संभाल कर जैमर से कराई निगरानी

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित पीसीएस (प्री) परीक्षा जनपद मुजफ्फरनगर में पूर्णतः पारदर्शी, निष्पक्ष और...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में PCS परीक्षा नकलविहीन संपन्न, DM-SSP ने खुद कमान संभाल कर जैमर से कराई निगरानी

"मायावती डरी हुई हैं, शायद कोई राज छिपा है" - सांसद चंद्रशेखर आजाद का BSP सुप्रीमो पर तंज

प्रयागराज। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद 'रावण' ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ  प्रयागराज 
"मायावती डरी हुई हैं, शायद कोई राज छिपा है" - सांसद चंद्रशेखर आजाद का BSP सुप्रीमो पर तंज

उत्तर प्रदेश

सपा नेता आजम खान को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा, रिहाई के बाद पुलिस का बड़ा फैसला

रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को वाई श्रेणी की सुरक्षा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सपा नेता आजम खान को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा, रिहाई के बाद पुलिस का बड़ा फैसला

कमला नेहरू वाटिका में काट डाले गए दर्जनों हरे पेड़, जिम्मेदारी से भाग रहे विभाग

मुजफ्फरनगर। शहर के बीचोंबीच स्थित कमला नेहरू वाटिका में पर्यावरण के साथ बड़ी लापरवाही सामने आई है। वाटिका में दर्जनों...
उत्तर प्रदेश  मुज़फ़्फ़रनगर 
कमला नेहरू वाटिका में काट डाले गए दर्जनों हरे पेड़, जिम्मेदारी से भाग रहे विभाग

गाजियाबाद आत्महत्या मामला: युवती पर लगे आरोप, किन्नर समूह ने घर के बाहर किया हंगामा

   गाजियाबाद/लोनी बॉर्डर। गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र के सेवा धाम चौकी इलाके में कुछ दिन पहले हुई एक युवक...
उत्तर प्रदेश  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद आत्महत्या मामला: युवती पर लगे आरोप, किन्नर समूह ने घर के बाहर किया हंगामा

सर्वाधिक लोकप्रिय