कड़ी मेहनत का फल

On

शेखर और राहुल दोनों भाई थे। शेखर 8वीं में और राहुल 5वीं में पढ़ता था। शेखर 12 वर्ष का था जबकि राहुल 1० वर्ष का। शेखर मेहनती था। राहुल था तो तेज दिमाग का किंतु बहुत आलसी था। वह अपना होमवर्क पूरा करने में बहुत लापरवाह था, इसीलिए रोज शिक्षकों से डांट सुनता। वह परीक्षा […]

शेखर और राहुल दोनों भाई थे। शेखर 8वीं में और राहुल 5वीं में पढ़ता था। शेखर 12 वर्ष का था जबकि राहुल 1० वर्ष का। शेखर मेहनती था। राहुल था तो तेज दिमाग का किंतु बहुत आलसी था। वह अपना होमवर्क पूरा करने में बहुत लापरवाह था, इसीलिए रोज शिक्षकों से डांट सुनता। वह परीक्षा में बहुत कम अंक पाता था जबकि शेखर को बहुत अच्छे अंक मिलते।
राहुल के माता-पिता उसको लेकर परेशान रहते। उन्होंने राहुल को पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए हर तरह से समझाया किंतु उस पर कोई असर न होता।
एक दिन राहुल का गणित का पर्चा था। वह एक भी प्रश्न ठीक से हल नहीं कर सका। उसे 2० में से केवल शून्य मिला। कक्षा में शिक्षक ने जब अंकों की घोषणा की तो उसके अंक सुन कर अन्य छात्र हंसने लगे। उसने अपने को बहुत अपमानित महसूस किया।
राहुल स्कूल से जब घर लौटा तो उसका चेहरा उतरा हुआ था। मां ने जब इसकी वजह पूछी तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। मां ने महसूस किया कि कुछ गड़बड़ है। उन्होंने राहुल से उसकी उदासी की वजह पूछी तो उसने सुबकते हुए कहा, ‘मां, आज गणित के पर्चे में मुझे 2० में से शून्य मिला। अन्य छात्रों ने 15 से अधिक अंक पाए। उन्होंने मेरा मजाक उड़ाया। मुझे बहुत बुरा लगा, मां।’
मां ने कहा, ‘अगर तुम अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दोगे और कड़ी मेहनत नहीं करोगे तो तुम्हें अच्छे अंक नहीं मिलेंगे। तुम्हें मन लगा कर पढऩा चाहिए। फिर तुम्हें अगली बार परीक्षा में जरूर अच्छे अंक मिलेंगे।’
राहुल ने मां की बात ध्यान से सुनी और उसी क्षण तय किया कि वह गणित में पूरे के पूरे अंक लाने के लिए कड़ी मेहनत करेगा।
छमाही परीक्षा में 2 महीने बाकी थे। राहुल ने दिन-रात कड़ी मेहनत की। जब भी उसे किसी विषय में दिक्कत महसूस होती, वह पिताजी से मदद लेता या दूसरे दिन स्कूल में शिक्षक से पूछ लेता। मां भी उसे मेहनत करते देख उसे उत्साहित करती रहीं।
पहला पर्चा गणित का था। राहुल ने सभी प्रश्न हल कर दिए। उसे पक्का विश्वास हो गया कि उसे गणित में पूरे नंबर मिलेंगे। उसके दूसरे विषयों के पर्चे भी अच्छे हुए।
परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो सभी यह जान कर हैरान थे कि न केवल राहुल ने गणित में ही शत-प्रतिशत अंक पाया बल्कि अन्य विषयों में भी उसने बहुत अच्छे अंक प्राप्त किए थे।
शिक्षकों ने राहुल के इस शानदार प्रदर्शन पर उसकी खूब प्रशंसा की तथा अन्य छात्रों से उसका अनुकरण करने को कहा।
जब राहुल ने अपने माता-पिता को परीक्षा परिणाम की सूचना दी तो वे भी बहुत खुश हुए। राहुल जान चुका था कि कड़ी मेहनत करने पर ही सफलता हासिल होती है।
– नरेंद्र देवांगन

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

ईरान-अमेरिका युद्ध: मोजतबा खामेनेई के 'जख्मी' होने का दावा, अमेरिका के 6 सैनिकों की मौत

वॉशिंगटन/तेहरान। अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान-अमेरिका युद्ध: मोजतबा खामेनेई के 'जख्मी' होने का दावा, अमेरिका के 6 सैनिकों की मौत

मुजफ्फरनगर में ईंटों से भरे ट्रक ने बाइक सवार सर्राफ को रौंदा, लालूखेड़ी बस स्टैंड के पास दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में शामली के एक युवक की जान...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में ईंटों से भरे ट्रक ने बाइक सवार सर्राफ को रौंदा, लालूखेड़ी बस स्टैंड के पास दर्दनाक मौत

पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर रोजा इफ्तार आयोजित, भाईचारे और सियासत का बना संगम

मुजफ्फरनगर। जनपद में आपसी सौहार्द और सांप्रदायिक एकता की एक शानदार तस्वीर शुक्रवार को पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर रोजा इफ्तार आयोजित, भाईचारे और सियासत का बना संगम

2027 में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय, मुजफ्फरनगर में गरजे नसीमुद्दीन, बोले- महंगाई और उत्पीड़न से त्रस्त जनता करेगी हिसाब'

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
2027 में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय, मुजफ्फरनगर में गरजे नसीमुद्दीन, बोले- महंगाई और उत्पीड़न से त्रस्त जनता करेगी हिसाब'

मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोप

मुजफ्फरनगर। शहर में रसोई गैस की भारी किल्लत अब जनता के सब्र का बांध तोड़ रही है। शुक्रवार को कच्ची...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोप

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील

मुरादाबाद (ठाकुरद्वारा)। जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और वितरण में धांधली करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने 'जीरो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील

"जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार

मुरादाबाद (बिलारी)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहाँ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
"जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में आम नागरिकों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार की देर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम