शरीर को डिटॉक्स करता है गुनगुना पानी, पीरियड्स के दौरान पेट दर्द करता है कम
नई दिल्ली। सुबह के समय में शरीर पूरी तरह से सक्रिय होने की तैयारी में रहता है। अक्सर लोग सुबह उठते ही चाय, कॉफी या सीधे नाश्ता कर लेते हैं, लेकिन आयुर्वेद और विज्ञान दोनों मानते हैं कि सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए अद्भुत फायदे दे सकता है।
यह शरीर को अंदर से स्वस्थ और ताजगी देता है। गुनगुना पानी शरीर को हाइड्रेट करता है, पाचन को दुरुस्त करता है और कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करता है। ध्यान रहे कि पानी इतना गर्म होना चाहिए कि हाथ से छूने पर गर्म लगे, लेकिन ज्यादा गर्म न हो। सामान्यत 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान उपयुक्त माना जाता है। सुबह उठते ही खाली पेट एक गिलास पानी पीना सबसे अच्छा रहता है। इससे दिन की शुरुआत ताजगी से होती है।
आयुर्वेद के अनुसार, पेट का सही पाचन शरीर के बाकी हिस्सों की सेहत के लिए जरूरी है और गुनगुना पानी पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभकारी होता है। सुबह खाली पेट पानी पीने से पेट में मौजूद खाना जल्दी पचता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और पेट फूलने या गैस की तकलीफ में राहत देता है। इसके अलावा, गुनगुना पानी शरीर को डिटॉक्स करता है। दिनभर के दौरान शरीर में जमा होने वाले विषैले तत्व और गंदगी को ये पानी बाहर निकालता है। इससे लिवर और किडनी को मदद मिलती है, आंतें साफ रहती हैं और पेट हल्का महसूस होता है। यह प्रक्रिया शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है। गुनगुना पानी ब्लड फ्लो को भी बेहतर बनाता है। यह शरीर के तापमान को थोड़ा बढ़ाता है, जिससे खून तेजी से पूरे शरीर में दौड़ता है। ऑक्सीजन और पोषण हर अंग तक पहुंचता है, हृदय स्वस्थ रहता है, और त्वचा पर प्राकृतिक चमक आती है।
ये भी पढ़ें आधी रात को लगने वाली भूख देती है खराब स्वास्थ्य का संकेत, धीरे-धीरे कमजोर हो जाता है शरीर सिर्फ पाचन और ब्लड फ्लो ही नहीं, बल्कि सुबह गुनगुना पानी पीने से मांसपेशियों और जोड़ों की अकड़न में भी राहत मिलती है। महिलाओं के पीरियड्स के दौरान पेट दर्द और ऐंठन कम करने में भी यह मददगार है। गुनगुना पानी वजन घटाने में भी मदद करता है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी जल्दी बर्न होती हैं और भूख कम लगती है। अगर इसे संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ लिया जाए, तो वजन घटाने में यह बेहद सहायक है। गुनगुना पानी में आप चाहें तो नींबू का रस मिलाकर भी पी सकते हैं, लेकिन जिनका ब्लड प्रेशर बहुत हाई है या जिन्हें पेट की जलन या अल्सर की समस्या है, उन्हें पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
-
फेसबुक: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
इंस्टाग्राम: यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
X (ट्विटर): यहाँ क्लिक कर फॉलो करें
-
YouTube: चैनल सब्सक्राइब करें
-
वेबसाइट: www.royalbulletin.in
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां