गर्म पानी में मिलाएं पुदीना-नींबू-शहद, हेल्दी ड्रिंक से पाचन में सुधार और दमक उठेगा चेहरा
नई दिल्ली। अव्यवस्थित दिनचर्या और अनहेल्दी खानपान सौ समस्याओं की वजह होते हैं, हालांकि प्रकृति ने औषधीय गुणों से भरपूर ऐसी कई चीजें दी हैं, जो सेहतमंद रखने में कारगर होते हैं। आयुर्वेद पुदीना-नींबू-शहद से बने ऐसे ही एक हेल्दी ड्रिंक के बारे में जानकारी देता है।
हेल्दी ड्रिंक के रोजाना सेवन से वजन कंट्रोल, मेटाबॉलिज्म बेहतर और सेहत में सुधार होता है, हालांकि डायबिटीज या एसिडिटी वाले लोगों को डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) ने एक सरल और प्राकृतिक हेल्दी ड्रिंक की सिफारिश की है, जो रोजाना सुबह पीने से सेहत में बड़ा बदलाव ला सकती है। यह पुदीना, नींबू और शहद को गर्म पानी में मिलाकर बनाया गया पेय है। यह ड्रिंक आपकी वेलनेस रूटीन का आसान और प्रभावी हिस्सा बन सकती है, जो धीरे-धीरे लाइफस्टाइल को बेहतर बनाती है। एनएचएम के अनुसार, यह कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र को सुधारता है, ब्लोटिंग (पेट फूलना) को कम करता है और त्वचा पर निखार लाता है। पुदीना पेट को शांत करता है और एसिडिटी से राहत देता है। नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो इम्युनिटी बढ़ाता है और शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करता है और शहद प्राकृतिक मिठास और एंटी-बैक्टीरियल गुण देता है, जो गले की खराश और खांसी में भी फायदेमंद है।
गर्म पानी इन सबको मिलाकर पाचन को तेज करता है और दिन की शुरुआत ताजगी से भरी होती है। इस हेल्दी ड्रिंक के सेवन से कई फायदे मिलते हैं। पुदीना और नींबू पेट की मालिश करते हैं, कब्ज और अपच दूर करते हैं, जिससे पाचन संबंधित समस्याएं दूर होती हैं। विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ड्रिंक त्वचा को साफ और चमकदार बनाती है। पुदीना गैस और सूजन को कम कर पेट को हल्का रखता है। इससे इम्युनिटी बूस्ट होती है। नींबू और शहद मिलकर सर्दी-जुकाम से बचाव करते हैं। गर्म पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और शहद तुरंत एनर्जी देता है। हेल्दी ड्रिंक को बनाने की विधि आसान है, इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़ें। 7 से 10 पुदीने की ताजी पत्तियां मसलकर डालें। इसमें 1 या 2 चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाकर सुबह खाली पेट धीरे-धीरे पीएं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां