शारीरिक गतिविधि कम होने से बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, आज ही बदलें जीवनशैली

On

नई दिल्ली। सर्दियों में आलस की वजह से रजाई से निकलना मुश्किल हो जाता है और बाकी की कसर ऑफिस में घंटों कुर्सी पर बैठकर उंगुलियों से मेहनत कराकर पूरी होती है। आज की जीवन शैली में मस्तिष्क का इस्तेमाल ज्यादा बढ़ गया है और शारीरिक गतिविधियां कम हो गई हैं। ये बात सुनने में साधारण सी लगती है, लेकिन कम शारीरिक गतिविधि शरीर को बीमार करने के लिए काफी है।

कम शारीरिक गतिविधि को आयुर्वेद शरीर के लिए चेतावनी मानता है। आयुर्वेद में कहा गया है, “अतियोग, हीनयोग और मिथ्या योग, यानी ये ही रोगों के मूल कारण हैं।” आयुर्वेद में शरीर को कर्मयोग का साधन कहा गया है। अगर शरीर चलना बंद कर दे तो वात और कफ दोनों ही असंतुलित हो जाते हैं। कम गतिविधि से शरीर असंतुलित हो जाता है। इससे कफ दोष बढ़ता है, वात दोष बिगड़ता है, पित्त दोष भी प्रभावित होता है और सबसे जरूरी इम्युनिटी गिरती है। ये शरीर को बेहद गंभीर रोग देने के लिए काफी है। चरक संहिता में कहा गया है, “व्यायामात लभते स्वास्थ्यं दीर्घायुष्यं बलं सुखम्,” यानी व्यायाम से स्वास्थ्य, लंबी आयु, शक्ति और सुख मिलता है, लेकिन वही अगर शरीर कम गतिविधि करता है, तो बहुत सारे रोग शरीर को घेर लेते हैं, जैसे मोटापा और मधुमेह। अगर ज्यादा लंबे समय तक बैठे रहा जाए, तो शरीर में वसा का जमाव बढ़ जाता है और शरीर का मेटाबॉलिज्म कमजोर होता है, जिससे मोटापा और मधुमेह जैसी बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। दूसरा, गठिया और जोड़ों के दर्द को भी न्योता मिलता है।

और पढ़ें इंस्टैक्स मिनी इवो सिनेमा ने बदली स्टोरीटेलिंग: इंस्टेंट फ़ोटोग्राफ़ी में नया रोमांच

लंबे समय तक अगर एक ही पॉश्चर में रहता है तो हड्डियों से लेकर मांसपेशियों में जकड़न परेशान करने लगती है और जोड़ों का दर्द भी परेशान करता है, क्योंकि हड्डियों के जोड़ लगातार एक ही स्थिति में रहते हैं। तीसरा, हाई ब्लड प्रेशर की संभावना बढ़ जाती है और दिल से जुड़े रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। चलने से शरीर में रक्त का संचार तेजी से होता है और ऑक्सीजन रक्त के साथ शरीर के हर हिस्से तक पहुंचती है, लेकिन ऐसा न होने पर रक्त और ऑक्सीजन की कमी से ब्लड प्रेशर की बीमारी शरीर को घेर लेती है। ब्लड प्रेशर की समस्या होने के बाद दिल से जुड़े रोगों की संभावना तेजी से बढ़ती है। इसके अलावा डिप्रेशन और चिंता, पाचन संबंधी विकार और रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। 

और पढ़ें रात में सोने से पहले जरूर पिएं लौंग का पानी, गहरी नींद लाने में करेगा मदद

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

कांग्रेस को बड़ा झटका; पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा, जानिए कारण

लखनऊ। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन ​सिद्दीकी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी की सभी जिम्मेदारियों व पार्टी की प्राथमिक...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
कांग्रेस को बड़ा झटका; पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा, जानिए कारण

डिजिटल अरेस्ट कर 15 करोड़ ठगे.. यूपी, गुजरात, ओडिशा से आठ गिरफ्तार, जानें ठगी से कैसे बचें

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने डिजिटल अरेस्ट करके बुजुर्गों को डराकर करोड़ों की ठगी करने के मामले...
Breaking News  राष्ट्रीय 
डिजिटल अरेस्ट कर 15 करोड़ ठगे.. यूपी, गुजरात, ओडिशा से आठ गिरफ्तार, जानें ठगी से कैसे बचें

मेरठ: जानी थाना क्षेत्र में सरिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी क्षेत्र में इन दिनों सरिया चोरी गिरोह का आतंक है। दुकानों के बाहर रखे सरिय आए दिन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: जानी थाना क्षेत्र में सरिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

मेरठ: मवाना पुलिस ने महिला से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना को दबोचा

मेरठ। थाना मवाना पुलिस ने महिला के साथ ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना शातिर को गिरफ्तार किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मवाना पुलिस ने महिला से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना को दबोचा

मेरठ: लिसाड़ी गेट पुलिस का चाइनीज मांझे पर एक्शन, 13 चरखी के साथ आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। थाना लिसाडी गेट पुलिस ने अवैध चाईनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाया है। पुलिस ने अभियान के दौरान 13...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: लिसाड़ी गेट पुलिस का चाइनीज मांझे पर एक्शन, 13 चरखी के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

लखनऊ से 2027 का शंखनाद: अमित शाह बोले—यूपी का कल्याण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 का औपचारिक शंखनाद कर...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ से 2027 का शंखनाद: अमित शाह बोले—यूपी का कल्याण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है