थायरॉइड और पीसीओडी में सहायक योनि मुद्रा, हार्मोनल संतुलन को करती है बेहतर

On

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव सिर्फ दिमाग तक सीमित नहीं रहता, उसका असर धीरे-धीरे पूरे शरीर पर दिखने लगता है। नींद का टूटना, चिड़चिड़ापन, हार्मोनल गड़बड़ी, और इम्युनिटी का कमजोर होना, ये सब तनाव के ही कारण हैं। ऐसे में आयुष मंत्रालय योग करने की सलाह देता है।

योग की कई मुद्राएं हैं, लेकिन कुछ मुद्राएं ऐसी होती हैं जो बाहर से बहुत साधारण दिखती हैं, पर अंदर गहरा बदलाव लाती हैं। योनि मुद्रा उन्हीं में से एक है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, योनि मुद्रा मन को शांत करने में मदद करती है। जब इंसान अपनी सांस, विचार और ऊर्जा पर ध्यान देता है, तो इससे तनाव दूर होता है और मन को अलग शांति मिलती है। इसे करने के लिए सुखासन या पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं, आंखें बंद करें और हाथों की उंगलियों से एक विशेष आकृति बनाकर कुछ समय तक गहरी सांस के साथ ध्यान करें। यह सरल क्रिया पूरे तंत्रिका तंत्र को शांत करने में मदद करती है। जब हम योनी मुद्रा में बैठते हैं, तो बाहरी शोर-शराबा धीरे-धीरे मन से दूर होने लगता है।

और पढ़ें इंस्टैक्स मिनी इवो सिनेमा ने बदली स्टोरीटेलिंग: इंस्टेंट फ़ोटोग्राफ़ी में नया रोमांच

आयुष मंत्रालय के अनुसार लगातार अभ्यास करने से तनाव हार्मोन का स्तर घटने लगता है, जिससे चिंता, डर और बेचैनी में राहत मिलती है। यही वजह है कि यह मुद्रा उन लोगों के लिए भी उपयोगी मानी जाती है जो लंबे समय से मानसिक दबाव में रहते हैं। हार्मोनल संतुलन के मामले में भी योनि मुद्रा को खास माना गया है। महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव का असर सीधे मूड, पीरियड्स और ऊर्जा स्तर पर पड़ता है। नियमित अभ्यास से शरीर की आंतरिक ग्रंथियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे हार्मोन का संतुलन बेहतर होता है। पुरुषों के लिए भी यह मुद्रा फायदेमंद है क्योंकि यह तनाव से जुड़ी हार्मोनल गड़बड़ियों को शांत करने में मदद करती है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, जब मन शांत होता है, तो शरीर की रक्षा प्रणाली बेहतर ढंग से काम करती है। योनि मुद्रा के अभ्यास से शरीर में ऊर्जा का प्रवाह संतुलित होता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और छोटी-मोटी बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है।

और पढ़ें शारीरिक गतिविधि कम होने से बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, आज ही बदलें जीवनशैली

ध्यान और एकाग्रता बढ़ाने में यह मुद्रा बेहद उपयोगी मानी जाती है। आज बच्चों से लेकर बड़ों तक ध्यान भटकने की समस्या आम हो गई है। योनि मुद्रा मन को एक बिंदु पर टिकाने में मदद करती है। धीरे-धीरे सोच साफ होती है, निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है, और काम में मन लगने लगता है। थायरॉइड और पीसीओडी जैसी समस्याओं में भी योनि मुद्रा राहत दिलाने का काम करती है। यह शरीर के संतुलन को सुधारकर इन समस्याओं को नियंत्रित करने में मदद करती है। मासिक धर्म की अनियमितता में भी इसका असर देखा गया है, क्योंकि यह तनाव कम कर हार्मोनल संतुलन को ठीक करती है।

और पढ़ें महंगे कॉस्मेटिक्स छोड़िए, रंजक पित्त के ठीक होने से बढ़ेगा चेहरे का निखार, जानिए आयुर्वेद की राय

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

कांग्रेस को बड़ा झटका; पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा, जानिए कारण

लखनऊ। पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन ​सिद्दीकी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी की सभी जिम्मेदारियों व पार्टी की प्राथमिक...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
कांग्रेस को बड़ा झटका; पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा, जानिए कारण

डिजिटल अरेस्ट कर 15 करोड़ ठगे.. यूपी, गुजरात, ओडिशा से आठ गिरफ्तार, जानें ठगी से कैसे बचें

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने डिजिटल अरेस्ट करके बुजुर्गों को डराकर करोड़ों की ठगी करने के मामले...
Breaking News  राष्ट्रीय 
डिजिटल अरेस्ट कर 15 करोड़ ठगे.. यूपी, गुजरात, ओडिशा से आठ गिरफ्तार, जानें ठगी से कैसे बचें

मेरठ: जानी थाना क्षेत्र में सरिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी क्षेत्र में इन दिनों सरिया चोरी गिरोह का आतंक है। दुकानों के बाहर रखे सरिय आए दिन...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: जानी थाना क्षेत्र में सरिया चोरी गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

मेरठ: मवाना पुलिस ने महिला से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना को दबोचा

मेरठ। थाना मवाना पुलिस ने महिला के साथ ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना शातिर को गिरफ्तार किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: मवाना पुलिस ने महिला से ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के सरगना को दबोचा

मेरठ: लिसाड़ी गेट पुलिस का चाइनीज मांझे पर एक्शन, 13 चरखी के साथ आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। थाना लिसाडी गेट पुलिस ने अवैध चाईनीज मांझे के खिलाफ अभियान चलाया है। पुलिस ने अभियान के दौरान 13...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: लिसाड़ी गेट पुलिस का चाइनीज मांझे पर एक्शन, 13 चरखी के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

लखनऊ से 2027 का शंखनाद: अमित शाह बोले—यूपी का कल्याण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 का औपचारिक शंखनाद कर...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ से 2027 का शंखनाद: अमित शाह बोले—यूपी का कल्याण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है