रीढ़ की हड्डी मजबूत, पाचन बेहतर और तनाव दूर करने में कारगर 'सरल धनुरासन'

On

नई दिल्ली। घंटों गलत पोस्चर में बैठे रहने से हड्डियां और मांसपेशियां न केवल कमजोर होती जाती हैं बल्कि शरीर कई रोगों की जद में आ जाता है। ऐसे में एक्सपर्ट बस कुछ मिनटों के लिए सरल धनुरासन के अभ्यास की सलाह देते हैं।

यह आसन तन मन दोनों को स्वस्थ रखता है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने योग के माध्यम से स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए सरल धनुरासन की जानकारी साझा की है। यह आसन धनुरासन का आसान रूप है, जो शरीर को धनुष की तरह आकार देता है। यह न केवल रीढ़ की हड्डी को मजबूत और लचीला बनाता है, बल्कि पाचन तंत्र को बेहतर करने, तनाव कम करने और स्वास्थ्य सुधारने में भी मदद करता है। इसके नियमित अभ्यास से झुके हुए कंधे सीधे होते हैं, पीठ की समस्याएं दूर होती हैं और ऊर्जा का स्तर बढ़ता है। सरल धनुरासन एक आसान योग मुद्रा है, जिसे अभ्यास की शुरुआती स्टेज वाले लोग भी आसानी से कर सकते हैं। यह पेट के अंगों की मालिश करता है, जिससे कब्ज, अपच जैसी समस्याएं कम होती हैं। साथ ही यह थायरॉइड और एड्रिनल ग्रंथियों को संतुलित रखने में सहायक है, हार्मोनल असंतुलन को नियंत्रित करता है और मानसिक शांति देता है। योग एक्सपर्ट का कहना है कि रोजाना कुछ मिनट इस आसन का अभ्यास करने से शरीर में लचीलापन आता है और शरीर के साथ ही मन भी स्वस्थ रहता है।

पीठ दर्द और कमजोर पाचन से हैं परेशान? रोजाना करें उष्ट्रासन का अभ्यास  ये भी पढ़ें  पीठ दर्द और कमजोर पाचन से हैं परेशान? रोजाना करें उष्ट्रासन का अभ्यास

सरल धनुरासन के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। माथा जमीन पर रखें और पूरा शरीर आरामदायक स्थिति में हो। पैर सीधे और साथ-साथ रखें। अब घुटनों को मोड़ें और दोनों हाथों से टखनों (या एड़ियों) को अच्छी तरह पकड़ लें। इस दौरान गहरी सांस लें और धीरे-धीरे सिर, छाती तथा घुटनों को जमीन से ऊपर उठाएं। शरीर को धनुष की तरह आकार दें ताकि पीठ में खिंचाव महसूस हो। इस स्थिति में 10-20 सेकंड तक या जितना सहज हो सके रुकें, सामान्य सांस लेते रहें। इसके बाद धीरे-धीरे शुरुआती मुद्रा में आएं। हालांकि, कुछ सावधानियां बरतनी भी जरूरी है। गर्भवती महिलाएं, हाई ब्लड प्रेशर, हर्निया, हाल की सर्जरी या गंभीर पीठ, गर्दन की समस्या वाले लोग बिना विशेषज्ञ सलाह के न करें। शुरुआत में ज्यादा जोर न लगाएं, धीरे-धीरे अभ्यास बढ़ाएं।

एंटी एजिंग एक्सरसाइज कैसे काम करती हैं, क्या है इनके पीछे का विज्ञान  ये भी पढ़ें  एंटी एजिंग एक्सरसाइज कैसे काम करती हैं, क्या है इनके पीछे का विज्ञान

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर में 25 किलोमीटर लंबी रजवाहा पटरी के चौड़ीकरण का शुभारंभ, लाखों कांवड़ियों को मिलेगी बड़ी राहत

मुजफ्फरनगर। जनपद में कांवड़ यात्रा मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में प्रशासन ने एक और बड़ा कदम...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में 25 किलोमीटर लंबी रजवाहा पटरी के चौड़ीकरण का शुभारंभ, लाखों कांवड़ियों को मिलेगी बड़ी राहत

खतौनी की त्रुटियों से थमी फार्मर रजिस्ट्री, भाकियू अराजनैतिक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के अभियान के बीच राजस्व अभिलेखों की गड़बड़ी किसानों के लिए मुसीबत...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
खतौनी की त्रुटियों से थमी फार्मर रजिस्ट्री, भाकियू अराजनैतिक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

मुज़फ्फरनगर में गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, कुंदनपुरा में छापेमारी कर 12 एलपीजी सिलेंडर जब्त

मुजफ्फरनगर। जनपद में रसोई गैस की किल्लत की अफवाहों और सिलेंडर बुकिंग को लेकर मची मारामारी के बीच प्रशासन ने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, कुंदनपुरा में छापेमारी कर 12 एलपीजी सिलेंडर जब्त

मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील

मुरादाबाद (ठाकुरद्वारा)। जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी और वितरण में धांधली करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने 'जीरो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: गैस एजेंसी पर प्रशासन का 'सर्जिकल स्ट्राइक', अनियमितताओं पर भारत गैस का गोदाम सील

"जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार

मुरादाबाद (बिलारी)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। यहाँ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
"जरा मेरे लिए पकौड़े ले आओ..." पति को लालच देकर बस से गायब हुई दुल्हन, इमरान के साथ हुई फरार

उत्तर प्रदेश

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में आम नागरिकों को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर हंटर: 24 एफआईआर दर्ज, 6 गिरफ्तार

जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

जौनपुर । उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव ने शुक्रवार की देर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर महोत्सव 2026: शाही किले में सजेगी सांस्कृतिक महफिल, मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने दी जानकारी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम