हाथ-कंधे और मांसपेशियों को मजबूत बनाता है उत्थित पद्मासन, छात्रों के लिए भी कारगर

On

 नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने का आसान उपाय योगासन में छुपा है। ये योगासन न केवल तन बल्कि मन को भी भला चंगा रखते हैं। ऐसे ही एक आसन का नाम उत्थित पद्मासन है, जिसके रोजाना थोड़े अभ्यास से कई फायदे मिलते हैं। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने उत्थित पद्मासन के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। मंत्रालय के अनुसार, योग, अनुशासन और शारीरिक-मानसिक सामर्थ्य का एक शानदार मार्ग है।

उत्थित पद्मासन के नियमित अभ्यास से शरीर का संतुलन बेहतर होता है, एकाग्रता बढ़ती है और आंतरिक ऊर्जा जागृत होती है। यह आसन पद्मासन की स्थिति में हाथों के बल पर पूरा शरीर जमीन से ऊपर उठाने वाला एक शक्तिशाली योग मुद्रा है, जो हाथों, कंधों, कोर और पूरे शरीर की ताकत को बढ़ाता है। इस आसन को करने की विधि आसान है। एक्सपर्ट के अनुसार, इसके लिए सबसे पहले पद्मासन में बैठ जाएं, जिसमें एक पैर दूसरी जांघ पर और दूसरा पैर पहली जांघ पर रखा जाता है। फिर दोनों हाथों को शरीर के पास जमीन पर रखें, हथेलियां नीचे की ओर। गहरी सांस लेते हुए हाथों पर शरीर का पूरा भार डालें और धीरे-धीरे पूरे शरीर को जमीन से ऊपर उठा लें। इस दौरान गर्दन और सिर को सीधा रखें, नजरें सामने या थोड़ा नीचे की ओर हों। जितना संभव हो उतने समय तक इस मुद्रा में बने रहें और सांस को सामान्य रखें। धीर-धीरे वापस की मुद्रा में आएं।

बसंत ऋतु में क्या खाएं, क्या छोड़ें? आयुर्वेद से जानिए रात के भोजन के गोल्डन रूल्स ये भी पढ़ें  बसंत ऋतु में क्या खाएं, क्या छोड़ें? आयुर्वेद से जानिए रात के भोजन के गोल्डन रूल्स

आयुष मंत्रालय और योग विशेषज्ञों के अनुसार, उत्थित पद्मासन के कई महत्वपूर्ण लाभ हैं। यह हाथों, कलाइयों, कंधों और कोर मसल्स को बहुत मजबूत बनाता है। पेट की मांसपेशियां टोन होती हैं, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं। यह आसन संतुलन की क्षमता को बढ़ाता है, दिमाग में एकाग्रता लाता है और तनाव कम करने में मदद करता है। इसके नियमित अभ्यास से छाती, कंधों और हाथों में रक्त संचार बेहतर होता है, मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर में प्राण ऊर्जा का संचार सुचारू रूप से होता है। यह योग साधकों के लिए आंतरिक शक्ति जागृत करने का प्रभावी तरीका माना जाता है। उत्थित पद्मासन छात्रों के लिए भी बेहद कारगर है। इसके अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है, जो पढ़ाई के लिए बेहद जरूरी है। हालांकि, घुटने, कूल्हे या कलाई में कोई समस्या हो तो पहले डॉक्टर या योग गुरु से सलाह जरूर लें। 

सोशल मीडिया पर 'डिजिटल स्ट्राइक': अब 36 घंटे नहीं, सिर्फ 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट; 20 फरवरी से लागू होंगे नए नियम ये भी पढ़ें  सोशल मीडिया पर 'डिजिटल स्ट्राइक': अब 36 घंटे नहीं, सिर्फ 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट; 20 फरवरी से लागू होंगे नए नियम

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

Mahindra UDO इलेक्ट्रिक तीन पहिया लॉन्च, 200 किलोमीटर रेंज, 11.7 kWh बैटरी, 3.59 लाख कीमत के साथ कमर्शियल सेगमेंट में नई शुरुआत

भारत में कमर्शियल वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है और अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी तेजी से बदलाव देखने...
ऑटोमोबाइल 
Mahindra UDO इलेक्ट्रिक तीन पहिया लॉन्च, 200 किलोमीटर रेंज, 11.7 kWh बैटरी, 3.59 लाख कीमत के साथ कमर्शियल सेगमेंट में नई शुरुआत

ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, कहा- डील नहीं हुई तो हालात 'बहुत दर्दनाक' हो सकते हैं

   वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह जल्द से जल्द परमाणु...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी, कहा- डील नहीं हुई तो हालात 'बहुत दर्दनाक' हो सकते हैं

बंगलादेश में तारिक रहमान की अगुवाई वाली बीएनपी संसदीय चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर

         ढाका। तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी संसदीय चुनाव में बड़ी जीत की ओर अग्रसर दिख रही है।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
बंगलादेश में तारिक रहमान की अगुवाई वाली बीएनपी संसदीय चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर

लोकसभा में भारी हंगामा: कफ सिरप से मौतों का मुद्दा गरमाया, सदन की कार्यवाही स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा में आज विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
लोकसभा में भारी हंगामा: कफ सिरप से मौतों का मुद्दा गरमाया, सदन की कार्यवाही स्थगित

Mahindra Scorpio N Pickup की तैयारी तेज, दमदार इंजन, बड़ा लोड बेड और शानदार फीचर्स के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

अगर आप एक ऐसी गाड़ी का इंतजार कर रहे हैं जो एसयूवी की ताकत और पिकअप की मजबूती दोनों साथ...
ऑटोमोबाइल 
Mahindra Scorpio N Pickup की तैयारी तेज, दमदार इंजन, बड़ा लोड बेड और शानदार फीचर्स के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन प्लान पूरी तरह लागू, भारी वाहनों पर प्रतिबंध, वैकल्पिक मार्गों का सख्त पालन

मुरादाबाद। महाशिवरात्रि के अवसर पर कांवड़ यात्रा सुचारू रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से मुरादाबाद जिले में व्यापक रूट...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: महाशिवरात्रि कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायवर्जन प्लान पूरी तरह लागू,  भारी वाहनों पर प्रतिबंध, वैकल्पिक मार्गों का सख्त पालन

मुरादाबाद: देहात नहीं, इस बार शहर सीट पर दावेदारी ठोकेंगे केके मिश्रा, ठाकुर रामवीर सिंह संग सीएम योगी से की महत्वपूर्ण मुलाकात

मुरादाबाद। कोठीवाल डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर केके मिश्रा ने मुरादाबाद देहात सीट से भाजपा टिकट पर विधानसभा...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: देहात नहीं, इस बार शहर सीट पर दावेदारी ठोकेंगे केके मिश्रा, ठाकुर रामवीर सिंह संग सीएम योगी से की महत्वपूर्ण मुलाकात

मेरठ के रेस्टोरेंट में हिंदू लड़की के साथ मिला मुस्लिम जिम ट्रेनर, हिंदू संगठनों ने पकड़कर जमकर पीटा

मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के शारदा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में गुरुवार रात उस समय भारी हंगामा हो गया, जब...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के रेस्टोरेंट में हिंदू लड़की के साथ मिला मुस्लिम जिम ट्रेनर, हिंदू संगठनों ने पकड़कर जमकर पीटा

लखनऊ में रफ्तार का कहर: नाबालिग छात्र ने कार से 6 लोगों को रौंदा, 6 वर्षीय मासूम की थमी सांसें

लखनऊ। राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने खौफनाक मंजर पैदा कर दिया। कानपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में रफ्तार का कहर: नाबालिग छात्र ने कार से 6 लोगों को रौंदा, 6 वर्षीय मासूम की थमी सांसें