आपका व्यवहार ही आपका असली शत्रु तो नहीं ?
इस संसार में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें हमेशा शिकायत ही रहती है। अगर वे दिन भर किसी दूसरे कार्य में व्यस्त रह गये और भोजन का मौका नहीं मिला तो झट आरोप मढ़ देंगे कि आज उसे किसी ने भोजन के लिए पूछा ही नहीं। अगर उन्हें अपने कार्य में विशेष सफलता नहीं मिल […]
इस संसार में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें हमेशा शिकायत ही रहती है। अगर वे दिन भर किसी दूसरे कार्य में व्यस्त रह गये और भोजन का मौका नहीं मिला तो झट आरोप मढ़ देंगे कि आज उसे किसी ने भोजन के लिए पूछा ही नहीं।
अगर उन्हें अपने कार्य में विशेष सफलता नहीं मिल रही है तो वे बस एक वाक्य का आरोप जड़ देंगे कि उनका तो कोई ध्यान ही नहीं रखता। वे दूसरों को फोन करें या न करें, उन्हें हमेशा उम्मीद होती है कि लोग उनका हाल-चाल पूछते रहें।
ये भी पढ़ें आधी रात को लगने वाली भूख देती है खराब स्वास्थ्य का संकेत, धीरे-धीरे कमजोर हो जाता है शरीर कुछ लोग तो आदतन ऐसा करते हैं, कुछ लोग सामने वाले को डोमिनेट करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाते हैं। कुल मिलाकर इनका व्यवहार असहनीय हो जाता है। लोग इनसे कटते जाते हैं।
इनके मित्रों व विश्वसनीय लोगों की संख्या घटती जाती है। इनकी स्थिति एकांगी हो जाती है। हद तो तब हो जाती है जब ऐसे लोग इतना हो जाने के बाद भी अपने भीतर झांकने की जरूरत नहीं समझते।
जरूरत इस बात की है कि दूसरों पर आरोप लगाने से पहले खुद को गहराई से जानने की कोशिश करें। ऐसे व्यक्ति पहले अपनी आदतों में सुधार लायें। उन्हें यह प्रण करना होगा कि किसी कीमत पर वे दूसरे के ऊपर आरोप नहीं लगायेंगे। संभव हो तो प्राणायाम का सहारा लें। योग की शरण में जाएं। कुछ दिन के कठिन अभ्यास के बाद स्थिति में रचनात्मक बदलाव दिखेगा।
सगे-संबंधी,मित्र-परिचित उसे ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करें। जीवन में सहयोग का भी आनंद प्राप्त होगा। हां,अगर कुछ लोग आपको डोमिनेट करने के लिए ऐसा व्यवहार करते हैं तो उनसे जितना जल्दी हो सके, पिंड छुड़ा लीजिए क्योंकि जो खुद का दुश्मन हो, वो किसी का मित्र कैसे हो सकता है?
– सूरज पाठक
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां