Friday, May 10, 2024

देवबंद में आयोजित महापंचायत में मांगेराम त्यागी बोले-देश के राजनीतिक दलों ने इस समाज को अछूत बनाकर छोड़ दिया 

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
देवबंद (सहारनपुर)। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने देवबंद में आयोजित महापंचायत में कहा कि देश के राजनीतिक दलों ने त्यागी भूमिहार समाज को अछूत बनाकर रख दिया है। अब समाज अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी तय करने वाले दल को ही समर्थन देगा।देवबंद नगर के देवीकुंड मैदान पर हजारों लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा की देश के विकास में त्यागी भूमिहार ब्राह्मण ‌समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। लेकिन देश के राजनीतिक दलों ने आज इस समाज को अछूत बनाकर छोड़ दिया है। समाज का राजनीतिक रूप से तिरस्कार किया जा रहा है जो अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा त्यागी भूमिहार समाज हमेशा से ही राष्ट्रवादी रहा है और भाजपा को बनाने में त्यागी समाज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जनसंघ के समय से लेकर आज तक त्यागी समाज अपना सौ प्रतिशत वोट बीजेपी को ही देता आ रहा है लेकिन भाजपा ने समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी खत्म कर दी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा या तो राजनीतिक दल त्यागी भूमिहार समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी तैयार कर दे वरना बहिष्कार के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भाजपा में बैठे कुछ लोग समाज का शोषण कर रहे हैं ऐसे लोगों को अब मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
उन्होंने देवबंद की धरती से भाजपा समेत देश के अन्य राजनीतिक दलों के हाई कमान को सीधा संदेश दिया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 19 लोकसभा सीटों में से 6 लोकसभा सीट तय कर दें, वरना त्यागी समाज का वोट उनको अबकी बार मिलने वाला नहीं है। जिलाध्यक्ष सुशील त्यागी‌ और दीपक उर्फ बॉबी त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज किसी का गुलाम नहीं है समाज अपने भाग्य का फैसला अब खुद करेगा। ज्ञानेश्वर त्यागी और शिवकुमार त्यागी ने कहा त्यागी ब्राह्मण समाज राष्ट्रवादी सोच का समाज है लेकिन इसकी कमजोरी का राजनीतिक दल लाभ न उठाएं। महापंचायत को अक्षय त्यागी, पवन त्यागी, ऋषभ त्यागी, अनुज त्यागी, अजय त्यागी, शिवमणि त्यागी, अंकुर त्यागी, प्रदीप त्यागी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी गंगाशरण त्यागी और संचालन सौराज त्यागी ने किया। इस मौके पर विक्रांत त्यागी, संदीप त्यागी, मोंटी त्यागी, सचिन त्यागी, पवन त्यागी, सत्येंद्र त्यागी, पूर्व प्रधान ऋषिराज त्यागी, अर्जुन त्यागी मौजूद रहे।
देवबंद के देवीकुंड मैदान पर आयोजित त्यागी भूमिहार ब्राह्मण महासभा में समाज के लोग ट्रैक्टर, बसों समेत अन्य वाहनों से पहुंचे। इस दौरान युवाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए समाज एकजुट का संकल्प लिया।
महापंचायत को लेकर प्रशासन सुबह से ही सतर्क रहा जहां एक और एसपी देहात सागर जैन और एडीएम प्रशासन देवबंद में मौजूद रहे तो वहीं दूसरी ओर एसडीएम अंकुर वर्मा व सीओ देवबंद समय-समय पर महापंचायत का पुलिस बल के साथ निरीक्षण करते रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय