Sunday, April 28, 2024

पारा पांच डिग्री गिरा, शिमला से ठंडा मेरठ, जानिए साल के पहले दिन मौसम का हाल  

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। तीन दिन की सर्दी ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।ठंड के चलते हालात ये हैं कि पश्चिम यूपी का अधिकतम  औसत तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि पहाडी राज्य हिमाचल में शिमला का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्यिसस दर्ज किया गया है। मेरठ सहित पूरा पश्चिम यूपी इस समय कोहरे और सर्द हवाओं की चपेट में है। मेरठ में कोल्ड डे कंडीशन लागू किया गया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मेरठ में रविवार को दिन सीजन का सबसे अधिक ठंडा दिन बताया जा रहा है। पूरे पश्चिम यूपी में कोल्ड डे कंडीशन जैसी स्थिति बनी हुई है। दिन में लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। लोग घरों में रजाई में दुबके हुए हैं।
सर्दी का सितम साल के विदा होने से पहले बढ़ा

 

पिछले तीन दिन से मेरठ और आसपास के जिलों में सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। कोहरे और आसमान में बादल छाने से सर्दी काफी बढ़ गई है। मेरठ में साल 2023 की विदाई के अंतिम दिन सर्दी का सितम कुछ अधिक ही रहा। मेरठ शहर में शनिवार का दिन शिमला से भी अधिक ठंडा रहा। मेरठ में अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि जबकि शिमला का अधिकतम तापमान 14 सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने अभी 48 घंटे तक ऐसे ही ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। सर्दी के इस सीजन में शनिवार का दिन सबसे ठंडा रहा।
पश्चिम यूपी में हाड कंपा रही सर्दी

 

31 दिसंबर को साल के अंतिम दिन न्यूनतम तापमान सुबह 5 बजे 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं अधिकतम तापमान औसत 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो कि 24 घंटे में पांच डिग्री तक गिर गया है।

 

कड़ाके की ठंड के बीच दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे ही है। रविवार की सुबह से बनी कोल्ड डे कंडीशन की स्थिति आज सोमवार को भी जारी है। आज दिन में हल्के बादल और कोहरा छाया रहने का अंदेशा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि नए साल के पहले दिन भी ऐसे ही मौसम रहने की आशंका है। आज दिन में हल्की धूप निकलने से कुछ राहत की उम्मीद है। दो दिन तक मौसम ऐसे ही बना रहने की संभावना है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय