Saturday, April 27, 2024

मोदी 29 फरवरी को देंगे मध्यप्रदेश को कई सौगातें

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 29 फरवरी को विकसित भारत की तर्ज पर विकसित मध्यप्रदेश के विशेष कार्यक्रम में वर्चुअल तौर पर शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का करीब पांच सौ स्थानों पर लाइव प्रसारण भी होगा।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार डॉ यादव आज शाम समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में हुई एक बैठक में प्रधानमंत्री श्री मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में आगामी 29 फरवरी को होने जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी वीडियो कांफ्रेंस द्वारा प्राप्त की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंस में शामिल हुए विभिन्न मंत्रियों ने कार्यक्रम के संबंध में सुझाव दिए।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापक जन भागीदारी के इस कार्यक्रम में लोक कल्याण से जुड़े अनेक निर्माण कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास का कार्य होगा। जन हितैषी योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम में नागरिकों की भागीदारी उल्लास और उमंगन के वातावरण में होगी। मंत्रियों सहित सभी जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी इस महती कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां करें।

डॉ यादव ने कहा कि सम्पूर्ण कार्यक्रम अनुशासन, गरिमा और शालीनता का प्रतीक होना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विकसित भारत के लिए विभिन्न क्षेत्रों में विकास के ठोस कदम उठाए हैं। मध्यप्रदेश प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए अधिक से अधिक योगदान देगा। राजस्व के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में सायबर तहसीलों का लोकार्पण एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रदेश में गत एक माह में राजस्व महाअभियान में एक लाख 90 हजार प्रकरणों का निपटारा किया गया है। इसी तरह आम लोगों की विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास से प्रदेश के नागरिक बड़ी संख्या में लाभान्वित होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अमले को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की भागीदारी भी सुनिश्चित करना है।

श्री मोदी वीडियो लिंक से राज्य स्तरीय कार्यक्रम में संबोधन देंगे। पहली बार अपनी तरह का ऐसा अभिनव कार्यक्रम हो रहा है, जिसमें आम जनता के कल्याण से जुड़े कार्यों की बड़े पैमाने पर सौगात मिल रही है। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों को जन हितैषी निर्माण कार्यों की सौगात मिलेगी। यह कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड भोपाल में होगा, जिसमें अनेक निर्माण कार्यों के वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास के साथ ही सायबर तहसीलों का लोकार्पण भी होगा। जल संसाधन और नर्मदा घाटी विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है।

समस्त जिला मुख्यालयों, नगरीय निकायों के मुख्यालय और जिन स्थानों पर लोकार्पण एवं शिलान्यास होने हैं, उन कार्यों के कार्य स्थल पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के कम से कम एक विशाल स्थान पर कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की व्यवस्था रहेगी। अपर मुख्य सचिव डॉ राजेश राजौरा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश स्तर पर व्यापक जन भागीदारी के लिए आवश्यक तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। बैठक में मुख्य सचिव वीरा राणा एवं अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय