Tuesday, April 22, 2025

शिमला में अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत अवस्था में शव बरामद

शिमला। राजधानी शिमला के सदर थाना क्षेत्र के लालपानी इलाके में पुलिस ने सोमवार शाम को एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा गला शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक़ मृतक का उम्र करीब 50 से 55 वर्ष है। शव गली-सड़ी अवस्था में था और पिछले कई दिनों से सुनसान जगह झाड़ियों में पड़ा था। इस जगह से जब बदबू आने लगी, तो स्थानीय लोगों को झाड़ियों में शव के पड़े होने का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

शिमला पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें :  मुर्शिदाबाद हिंसा : भाजपा ने बंगाल सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- हिंदुओं को अपनी रक्षा करने की जरूरत
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय