Tuesday, April 29, 2025

राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उठाई बृजभूषण शरण की गिरफ्तारी की मांग

शामली। राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने केंद्र सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह में कुश्ती संघ के अध्यक्ष भाजपा सांसद बृजभूषण शरण को गिरफ्तार नहीं किया गया तो दिल्ली में भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। 7 मई को सभी खापों के चैधरी दिल्ली के जंतर मंतर पर अपने पूरे लाव लश्कर के साथ खिलाड़ियों के समर्थन में पहुंचेंगे। कुश्ती महिला खिलाडियों के यौन शोषण से पूरे देश में रोष फेल रहा है।

शुक्रवार को शहर के माजरा रोड स्थित पूर्व विधायक स्व बाबू सिंह के निवास पर युवा नेता हर्ष वर्मा द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि नई दिल्ली जंतर मंतर पर हमारे राष्ट्र के गौरव एशियाई, ओलंपिक कुश्ती में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों पर जो अत्याचार किया जा रहा है।

उसे पूरा देश ही नही पूरा विश्व देख रहा है।राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी ने भी जंतर मंतर पर पहुंचकर कुश्ती गोल्डमेडलिस्ट बजरंग पुनिया, बॉक्सर विजेंदर सिंह, साक्षी मलिक,विनेश फोगाट सहित सभी पहलवानों से मिलकर वार्ता की और पूरा समर्थन किया और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यौन शोषण का मुकदमा दायर किया गया है लेकिन अभी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की है। उन्होंने कहा कि देश का गौरव बढ़ाने वाले भारतीय कुश्ती पहलवान आज अपने शोषण के खिलाफ न्याय के लिए धरने पर बैठे हैं ये केंद्र सरकार को डूब मर जाने के बराबर है।

[irp cats=”24”]

जिनके साथ खड़े होकर प्रधानमंत्री फोटो खिंचवाते थे आज उनकी बात सुनने को भी तैयार नहीं है। इससे इनका दोहरा चरित्र साबित हो रहा है। जब तक खिलाड़ियों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ समर्थन जारी रखेगा। जरूरत पड़ने पर कुश्ती पहलवानों के समर्थन में भूख हड़ताल पर भी बैठेंगे। इस दौरान विजय कौशिक, निर्वाल खाप के चैधरी राजवीर सिंह मोंडेट, मित्तरपाल पीनना, जगबीर सिंह मलिक, अमित बेनीवाल, विक्रांत निर्वाल, बाबूराम पवार, ब्रजवीर सिंह, सहदेव मुखिया, रजनीश कोरी, हरेंद्र मलिक, महावीर कश्यप, अमित बारला आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय