राजस्थान के दौसा में कार-ट्रेलर की टक्कर में 5 लोगों की मौत, एक युवक घायल

On

पेंगुइन के ट्वीट के बाद भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, कहा- "कपोल कथा" के लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए ये भी पढ़ें  पेंगुइन के ट्वीट के बाद भाजपा का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, कहा- "कपोल कथा" के लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर कैलाई गांव के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार देर रात करीब 12 बजे हुआ, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर गई और दूसरी ओर से आ रहे ट्रेलर से जा टकराई।

 बारात जा रही स्कार्पियो पेड़ से टकरायी, तीन की मौत ये भी पढ़ें   बारात जा रही स्कार्पियो पेड़ से टकरायी, तीन की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक नियंत्रण बिगड़ने से वाहन सीधे डिवाइडर लांघते हुए विपरीत दिशा में पहुंच गया। उसी दौरान सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।

टी20 वर्ल्ड कप में महामुकाबले पर सस्पेंस बरकरार: क्या भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान? लाहौर से लेकर इस्लामाबाद तक बढ़ी हलचल ये भी पढ़ें  टी20 वर्ल्ड कप में महामुकाबले पर सस्पेंस बरकरार: क्या भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान? लाहौर से लेकर इस्लामाबाद तक बढ़ी हलचल

हादसे की सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल का इलाज जारी है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सिकंदरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन चालक का नियंत्रण खोना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और ट्रेलर चालक से भी पूछताछ की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। अधिकारियों ने लोगों को हाईवे पर धीमे चलने की सलाह दी है जिससे हादसों को रोका जा सके। हादसे की वजह जानने के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, साथ ही घायलों से भी पूछताछ कर पूरे मामले का पता लगाया जाएगा।

-

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)

Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बसपा का 'अनुशासन' हंटर: पूर्व मंडल प्रभारी यशपाल सिंह पार्टी से निष्कासित, चुनाव से पहले संगठन में बड़ी सफाई

बुलन्दशहर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपने संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कड़ा...
उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 

योगी सरकार का 9.12 लाख करोड़ का 'ऐतिहासिक' बजट: बेटियों की शादी पर अब ₹1.01 लाख, युवाओं को 10 लाख नौकरियां; सहारनपुर-नेपाल बॉर्डर तक बनेगा नया कॉरिडोर

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9 लाख 12 हजार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 

मेटा अलर्ट पर बिजनौर पुलिस की जांबाजी: 10 मिनट में बचाई सुसाइड कर रही युवती की जान, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था मौत का वीडियो

बिजनौर। उत्तर प्रदेश पुलिस और सोशल मीडिया दिग्गज 'मेटा' (फेसबुक-इंस्टाग्राम) के बीच हुए समझौते का एक बड़ा सुखद परिणाम जनपद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 

बिजनौर कोतवाली में किन्नरों का 'खूनी' संग्राम: थाना बना अखाड़ा, जमकर चले लात-घूंसे; एसपी ने शहर कोतवाल को किया सस्पेंड

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने...

मुजफ्फरनगर का युवक सऊदी अरब में 'खामोश': पत्नी से वीडियो कॉल के दौरान 28 वर्षीय साजिद की मौत, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर। सऊदी अरब से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मुजफ्फरनगर निवासी 28 वर्षीय साजिद की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर का युवक सऊदी अरब में 'खामोश': पत्नी से वीडियो कॉल के दौरान 28 वर्षीय साजिद की मौत, परिवार में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय