देश के लिए त्याग, तपस्या और सर्वस्व समर्पण का नाम हैं नरेंद्र मोदी - अमित शाह

On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके नेतृत्व, त्याग और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के लिए त्याग, तपस्या और सर्वस्व समर्पण का नाम नरेंद्र मोदी है। उन्होंने पीएम मोदी की पांच दशक से अधिक की राष्ट्रसेवा, वैश्विक नेतृत्व और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में उनके योगदान को रेखांकित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो पोस्ट किया।

 

और पढ़ें राहुल गांधी धमाका नहीं कर सकते, सिर्फ़ ड्रामा करते हैं – अनुराग ठाकुर

और पढ़ें सऊदी अरब-पाकिस्तान के रक्षा समझौते पर भारत का बयान, 'राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध',

प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने लिखा, "त्याग और समर्पण के प्रतीक, करोड़ों देशवासियों की प्रेरणा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सामाजिक जीवन में पांच दशक से अधिक समय से देशवासियों के कल्याण के लिए बिना रुके, बिना थके अनवरत कार्य करने वाले पीएम मोदी हर एक देशवासी के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ की जीवंत प्रेरणा हैं।"

और पढ़ें बेटिंग ऐप मामले में ईडी ने सोनू सूद को किया तलब, 24 सितंबर को होगी पूछताछ

 

उन्होंने पीएम मोदी की जीवन यात्रा को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि संघ से संगठन और सरकार तक, मोदी जी की जीवन यात्रा बताती है कि जब निश्चय हिमालय के समान अडिग और दृष्टि समुद्र के समान विशाल हो, तो कितने व्यापक परिवर्तन संभव हैं। व्यवस्था में शुचिता, निर्णयों में दृढ़ता और नीतियों में स्पष्टता लाने वाले मोदी जी ने शासन के केंद्र में वंचितों, पिछड़ों, गरीबों, महिलाओं और आदिवासियों को लाने का अविस्मरणीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि करोड़ों देशवासियों के जीवन में अकल्पनीय परिवर्तन लाकर ‘विकसित’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की निर्माण यात्रा से उन्हें जोड़ने वाले मोदी जी पर पूरे देश को गर्व है।

 

अमित शाह ने कहा, "बीते चार दशकों से मैं पीएम मोदी को अलग-अलग दायित्वों में देख रहा हूं। चाहे वे संघ के प्रचारक हों, भाजपा के संगठन मंत्री, गुजरात के मुख्यमंत्री या बीते 11 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी ने हमेशा राष्ट्र प्रथम को आगे और स्वयं को पीछे रखा है। मेरे जैसे कार्यकर्ता सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें उनके साथ उनकी हर भूमिका में कार्य करने का अवसर मिला। चाहे कोई भी दायित्व हो, पीएम मोदी ने हमेशा रचनात्मक कार्यों और निर्णयों को बढ़ावा दिया। यह हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष का विषय है कि उनके हर निर्णय ने देश को सदैव आगे बढ़ाया है।"

 

उन्होंने कहा, "समस्याओं को दूरदृष्टि से देखना और उनका पूरी निष्ठा से समाधान करना पीएम मोदी के व्यक्तित्व की खासियत है। पूरा विश्व उन्हें प्रॉब्लम-सॉल्विंग लीडर मानता है। युद्धों, तनावों और ग्लोबल लॉबी के दौर में मोदी जी पूरी दुनिया के सामने संवाद-सेतु बनकर उभरे हैं। इसी कारण दुनिया के 27 देशों ने विश्व-मित्र मोदी जी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है।

 

 

यह उनकी वैश्विक लीडरशिप का द्योतक है।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत वैश्विक आकांक्षाओं का केंद्र भी बना है। अंतरिक्ष में चांद के दक्षिणी ध्रुव से लेकर द्वारका में समुद्र की गहराई तक, उन्होंने विरासत और विज्ञान दोनों को गौरव दिलाया है। उनके नेतृत्व में आज भारत स्पेस सेक्टर में नए कीर्तिमान बना रहा है। स्वदेशी कोविड वैक्सीन, स्वदेशी रक्षा प्रणाली, स्टार्टअप्स, इनोवेशन, किसानों की फसलों को उचित दाम दिलाने से लेकर मैन्युफैक्चरिंग मिशन तक, मोदी जी एक ऐसे भारत का निर्माण कर रहे हैं, जो हर क्षेत्र में स्वावलंबी हो। अमित शाह ने लिखा, "जिन क्षेत्रों में विकास पहुंचना तो दूर, जहां के लोग बात तक नहीं करते थे, मोदी जी ने उन क्षेत्रों में पिछले 11 वर्षों में विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर पहुंचाने का कार्य किया है।

 

असम में सबसे लंबा पुल, कश्मीर में दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेलवे ब्रिज, सेमीकंडक्टर यूनिट और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, मोदी सरकार में हर क्षेत्र में नंबर 1 बन रहे भारत के ये प्रतीक हैं। आज जब रेहड़ी-पटरी पर सब्जी बेचने वाले भी गर्व से यूपीआई दिखाते हैं, तब नरेंद्र मोदी होने का अर्थ समझ आता है।" उन्होंने लिखा, "एक समय यह कहा जाता था कि विकास और इकोनॉमी के कार्य एक साथ संभव नहीं हैं। मोदी जी ने यह दिखाया कि कैसे गरीबों का कल्याण और अर्थव्यवस्था का उत्थान समानांतर संभव है।

 

उनके नेतृत्व में भारत दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। आईएमएफ ने भारत को ग्लोबल इकोनॉमी में ब्राइट स्पॉट कहा है, और देश का ग्रोथ रेट दुनिया में सबसे अधिक रहा है। आज भारत में 60 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आ रहे हैं और देश ग्लोबल इकोनॉमी का लीडर भी बन रहा है। यह मोदी ऐरा में ही संभव था।" 






 

 

लेखक के बारे में

नवीनतम

नोएडा में फर्जी बैंक एनओसी से करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज और बैंक की फर्जी एनओसी बनाकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में फर्जी बैंक एनओसी से करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में डिजिटल अरेस्ट के जरिये 1.70 करोड़ की ठगी, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

नोएडा। भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय से उपनिदेशक के पद से रिटायर्ड एक बुजुर्ग अधिकारी को तीन दिन...
दिल्ली NCR  नोएडा 
नोएडा में डिजिटल अरेस्ट के जरिये 1.70 करोड़ की ठगी, तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

पीएम मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री से की बात, कहा- भारत शांति के लिए प्रतिबद्ध

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नेपाल की अंतरिम सरकार की पीएम सुशीला कार्की से फोन पर बातचीत...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री से की बात, कहा- भारत शांति के लिए प्रतिबद्ध

मुजफ्फरनगर में मगरमच्छ के हमले में लापता मजदूर का नहीं लगा सुराग, सपा नेताओं ने परिजनों से की मुलाकात

मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मजलिसपुर तौफीर में रहने वाले 45 वर्षीय चंद्रबोस सैनी बीते रविवार को गंगा नदी...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मगरमच्छ के हमले में लापता मजदूर का नहीं लगा सुराग, सपा नेताओं ने परिजनों से की मुलाकात

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि लागत घटानी होगी- आनंदीबेन

कानपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जैविक खेती को प्रोत्साहन देने की वकालत करते हुये कहा कि किसानो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि लागत घटानी होगी- आनंदीबेन

उत्तर प्रदेश

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि लागत घटानी होगी- आनंदीबेन

कानपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जैविक खेती को प्रोत्साहन देने की वकालत करते हुये कहा कि किसानो...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि लागत घटानी होगी- आनंदीबेन

संवेधानिक संस्थाओं पर हमला करना राहुल गांधी का पुराना शगल - बृजेश पाठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर गुरुवार को निशाना...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
संवेधानिक संस्थाओं पर हमला करना राहुल गांधी का पुराना शगल - बृजेश पाठक

इटावा में पुलिसकर्मियों ने आधी रात अस्पताल से डॉक्टर को जबरन ले जाने का आरोप, SSP ने माफी मंगवाई

इटावा। डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी में तैनात डॉ. राहुल बाबू को थाना सिविल लाइन प्रभारी सुनील...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
इटावा में पुलिसकर्मियों ने आधी रात अस्पताल से डॉक्टर को जबरन ले जाने का आरोप, SSP ने माफी मंगवाई

सहारनपुर में चोरी की तीन बाइकों के साथ बाल अपचारी गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना बडगाँव पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक बाल अपचारी को अभिरक्षा मंे लेकर उसके कब्जे व निशानदेही पर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में चोरी की तीन बाइकों के साथ बाल अपचारी गिरफ्तार