आर्थिक मुद्दों पर संसद में चर्चा चाहती है विपक्ष : खड़गे
नई दिल्ली| कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष संसद में आर्थिक मुद्दों पर चर्चा चाहती है। लेकिन केन्द्र सरकार इस विषय पर संवाद करना नहीं चाहती। खड़गे ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सभी पार्टियों के नेताओं ने मिलकर एक फैसला लिया है कि […]
नई दिल्ली| कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष संसद में आर्थिक मुद्दों पर चर्चा चाहती है। लेकिन केन्द्र सरकार इस विषय पर संवाद करना नहीं चाहती।
खड़गे ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सभी पार्टियों के नेताओं ने मिलकर एक फैसला लिया है कि आर्थिक दृष्टि से देश में जो घटनाएं हो रही हैं, उसपर सदन में चर्चा हो।
इसी संदर्भ में आगे खड़गे ने कहा कि उन्होंने इन विषयों पर संसद में चर्चा के लिए नोटिस दिया था, लेकिन उनके नोटिस को खारिज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार एलआईसी सहित दूसरे संस्थाओं को बर्बाद कर देश का पैसा चंद उद्योगपतियों को सौंप रही है। यह देश हित में नहीं है। सरकार को इन मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि आज खड़गे ने विपक्षी दलों के नेताओं के साथ बैठक की है। बैठक के बाद खड़गे ने ट्वीट कर कहा उन्होंने संसद के चल रहे बजट सत्र की तैयारी के तहत आज समान विचारधारा वाले राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनहित के मुद्दों को संसद में उठाने के लिए रणनीति बनाई।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां