Friday, April 25, 2025

नोएडा पुलिस ने 20 फीट गहरे सीवर में गिरे किशोर को सकुशल निकाला,सोशल मीडिया पर प्रशंसा 

नोएडा। नोएडा पुलिस की सतर्कता से एक 16 वर्षीय किशोर की जान बच गई। रविवार की देर रात को एक किशोर आम्रपाली जोडिएक सोसायटी के गेट नंबर-वन के पास 20 फीट गहरे सिवर के मेन होल में जा गिरा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस बल मौके पर पहुंचा तथा अथक प्रयास के बाद उसे सकुशल बाहर निकल लिया।
जानकारी के अनुसार थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के जोडियक सोसायटी के गेट नंबर-वन के सामने पार्क के पास एक 16 वर्षीय किशोर सीवर के गटर में गिर गया। गटर करीब 20 फीट गहरा है। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने अन्य पुलिस कर्मियों और सिक्योरिटी गार्डों की सहायता से 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरे किशोर को रस्से की सहायता से बाहर निकाला। किशोर की पहचान नकीब पुत्र अनवारुल निवासी रावत नगर नागपुर हाल पता सुंदर फार्म हाउस ग्राम सर्फाबाद के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के बाद पुलिस ने उसके बहनोई फसले वाहिद से उसके मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क किया, तथा मौके पर बुलाया और किशोर को उसे सकुशल सौंप दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की लोगों ने काफी प्रशंसा की है। जब पुलिस द्वारा रेसक्यू किया जा रहा था तो मौके पर सोसाइटी के काफी महिला व पुरुष पहुंच गए। उन्होंने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। सोशल मीडिया पर लोग पुलिस की काफी प्रशंसा कर रहे हैं।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय