Thursday, April 24, 2025

महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को होगी शपथ, गृह मंत्रालय अपने पास ही रखेगी BJP

 

मुंबई। महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन की तैयारियां जोरों पर हैं। 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा, लेकिन मुख्यमंत्री पद पर अभी भी असमंजस बना हुआ है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री पद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास रहेगा और देवेंद्र फडणवीस इस पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार हैं।

मुज़फ्फरनगर में खाप चौधरी से की थी अभद्रता, कोतवाल के तबादले को लेकर होना था धरना, अफसरों ने ग्रामीणों को किया शांत

[irp cats=”24”]

सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह में सिर्फ मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे। भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट), और अजीत पवार की एनसीपी के बीच मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं जारी हैं।

 

मुजफ्फरनगर में शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराया, कराना चाहता था वेश्यावृत्ति, पुलिस से की शिकायत

 

गृह और राजस्व मंत्रालय अपने पास रखेगी। भाजपा को कुल 21-22 मंत्रालय मिलने की संभावना है। शिवसेना को 11-12 मंत्री पद मिल सकते हैं। एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हालांकि, शिवसेना 16 मंत्री पद की मांग कर रही है। एनसीपी को 10 मंत्री पद मिल सकते हैं। अजित पवार उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वित्त मंत्रालय एनसीपी को दिया जा सकता है।

मुजफ्फरनगर में झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप,जांच में जुटी पुलिस

गृह मंत्रालय, भाजपा के पास रहेगा। वित्त मंत्रालय: एनसीपी को मिलने की संभावना। शहरी विकास मंत्रालय: शिवसेना को दिया जा सकता है। विधानसभा और विधान परिषद का स्पीकर पद: भाजपा को मिलेगा।

4 दिसंबर को भाजपा की विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें मुख्यमंत्री का नाम फाइनल किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी 5 दिसंबर के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय